Sunday, August 17, 2014

आखिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत पर विवाद क्यों और क्यों मनाया जाए दो दिन यह व्रत !

    जन्माष्टमी व्रत पर आचार्यों की लापरवाही से सनातन धर्मी समाज बहुत भ्रमित है आखिर वो क्या करे इसमें उसका तो कोई वश भी नहीं है निर्णय तो आचार्यों को ही करना है !

    अनेकों मत मतान्तरों को समाहित करते हुए  निर्णय सिंधु, धर्मसिन्धु, व्रतराज एवं षोडश संस्कार विधौ आदि संग्रह ग्रंथों के आधार किसी भी ऐसे प्रश्न का निर्णय निकाल पाना काफी कठिन होता है क्योंकि उनमें प्रायः पारस्परिक अंतर तो होता ही है कई बार एक दूसरे के विरोधी वाक्य भी सामने आते हैं ऐसी स्थिति में अपने देश काल परिस्थिति के अनुशार उनका सार स्वरूप अपनी विद्या बुद्धि  एवं विचारों के आधार पर मैं लिख रहा हूँ ये हमारा हमारे अनुशार निश्चय किया गया शास्त्रीय सच है यदि किसी को हमारे किसी भी बचन पर आशंका हो तो वो निश्चिन्त होकर शंका समाधान कर सकता है और यदि किसी का कोई सुझाव हो तो उस पर भी विचार किया जा सकता है किन्तु इस सच को अब संदिग्ध नहीं रहने देना चाहिए क्योंकि अब तो समाज में भी इस बात के लिए प्रश्न उठने लगे हैं कि आखिर हमारे त्यौहार दो दो दिन क्यों होने लगे हैं ?इसलिए उन्हें उत्तर तो मिलना चाहिए !

     बंधुओ!हमारे यहाँ बहुत पहले से मान्यता है कि किसी का भी जन्म दिन तिथियों के आधार पर ही मनाया जाता है न कि नक्षत्रों और दिनों के आधार पर !तो फिर श्री कृष्ण जी के जन्म दिन में नक्षत्र और दिन को डालकर इसे विवादित क्यों बनाया जा रहा है !

     व्रतराज में स्पष्ट किया गया है कि जो लोग अष्टमी रोहिणी युक्त खोजते हैं उन्हें यह समझना होगा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी तो अष्टमी तिथि में  ही होगी उसे कोई नवमी में कैसे कर देगा ! हाँ यदि उसमें रोहिणी नक्षत्र भी आ जाए तो उसका फल बढ़ जाएगा इसी प्रकार उसी दिन बुधवार भी आ जाए तो उसका फल तीन गुणा हो जाएगा किन्तु यह याद रहना चाहिए कि तीन गुणा फल के चक्कर में त्यौहार का मूल स्वरूप कहीं बिगड़ तो नहीं रहा है ! इसलिए यह सारा संयोग बनना अष्टमी को ही चाहिए क्योंकि अष्टमी तिथि मुख्य है बाक़ी अष्टमी के साथ जो मिल जाए सो ठीक है किन्तु फल के लिए त्यौहार के मूल स्वरूप को नहीं बिगड़ने देना चाहिए अर्थात अष्टमी का त्यौहार नवमी दशमी में नहीं मनाने लगना चाहिए !यदि नवमी को बुधवार हो और दशमी को रोहिणी नक्षत्र हो तब दिन को महत्त्व देने वाले नवमी को मनाएँगे और नक्षत्र निष्ठा वाले लोग दशमी को मनाएँगे जन्माष्टमी किन्तु उसे बोलेंगे जन्माष्टमी ही अरे !ऐसी क्या मजबूरी है उनकी वो सीधे क्यों नहीं रोहिणी को ही मान लेते हैं और जिस दिन रोहिणी नक्षत्र हो उसी दिन मनावें और वही बतावें ताकि ये अष्टमी भ्रम समाप्त हो अन्यथा बोलेंगे जन्माष्टमी और मनाएंगे दशमी को तो इससे संशय  तैयार होगा ही हर कोई सोचता है कि दशमी या नवमी  तिथि में जन्माष्टमी कैसी !  जैसे अबकी बार हो रहा है काशी के एक प्रमाणित पंचांग में रविवार को दिन में 10.41बजे तक सप्तमी तिथि है जबकि समाज में प्रचलित अन्य कई पंचांगों में सिद्धांत भेद से यह समय और कम अर्थात सूर्योदय के आस पास तक ही सप्तमी तिथि है स्वाभाविक है कि रविवार को यहीं से अष्टमी लगेगी और अगले दिन अर्थात सोमवार को सूर्योदय के आस पास ही अष्टमी तिथि समाप्त भी हो जाएगी !फिर सोमवार की जन्माष्टमी औचित्य आखिर रह क्या जाएगा ?जिस दिन अष्टमी ही नहीं होगी उस दिन जनमाष्टमी कैसी !

     काशी के पंचांग के अनुशार अष्टमी रविवार प्रातः 10.41बजे से सोमवार को प्रातः 10.08 बजे तक अष्टमी तिथि है अब ध्यान इस बात का देना है कि रविवार को प्रातः 10.41बजे से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तो लग गई किन्तु आप अज्ञान वश आम दिनों की तरह ही सब कुछ खाते पीते और सारे आचार व्यवहार भी आम दिनों की तरह ही बनाए रहे, रविवार के दिन की सारी अष्टमी तथा रविवार की रात की सारी अष्टमी तो आपने व्रत विहीन होकर सब कुछ खाते पीते बिता दी और सोमवार  को प्रातः 10.08  जब नवमी लग गई तब आप व्रत करने बैठें केवल किसलिए रोहिणीयुक्ता अष्टमी होगी तो फल अधिक मिलेगा इसीलिए न किन्तु जब अष्टमी बीत ही गई तो फिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रती होने का फल किस बात का ?अब तो आपने रोहिणी नक्षत्र का व्रत किया है वही आपको सोमवार की अर्द्ध रात्रि में मिलेगा अष्टमी तो न दिन में है न रात्रि में अब तो रोहिणी युक्त नवमी का व्रत होगा यही न !केवल फल अधिक मिलने के चक्कर में !

     दूसरी बात किसी के भी जन्म और मृत्यु के प्रकरण में तात्कालिक तिथि ही ग्रहण की जाती है क्योंकि जन्म दिन मनाते समय तिथि के अधिष्ठाता देवता की पूजा करने का विधान है इसी प्रकार से मृत्यु प्रकरण में `उसी तिथीश के आधार पर श्राद्ध और पिंड दान आदि किया जाता है अतएव जन्म और मृत्यु प्रकरण में तिथि टाली नहीं जा सकती !

       यही कारण है कि हमारे सम्पूर्ण त्यौहार तिथियों से बँधे हैं न कि नक्षत्रों और दिनों से जन्मदिन भी तिथियों  से ही जुड़े हैं श्री राम का प्राकट्य नवमी तिथि को हुआ था तो उसे आज भी श्री राम नवमी के रूप में ही मनाया जाता है जिस दिन दोपहर को नवमी होती है उसी दिन श्री राम नवमीमना  लेते हैं इसी प्रकार से श्री परशुराम जी का वैशाख शुक्ल तृतीया को मना लेते हैं होली रक्षाबंधन पूर्णिमा को और दीपावली अमावस्या  को मना लेते हैं हर श्राद्ध तिथियों के हिसाब से मनाते हैं दक्षिण भारत में श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि के आस पास श्रवण नक्षत्र आता है उसी दिन वो लोग ओणम मनाते हैं क्योंकि उन्होंने तिथि को नहीं अपितु नक्षत्र को पकड़ रखा है इसलिए वो नक्षत्र को ही मानते हैं । 

      बंधुओ ! जब  तिथि  नक्षत्र और वार  अर्थात  दिनों का आपसी ताल मेल निश्चित नहीं होता है तो कब कौन नक्षत्र पड़ेगा और कब कौन दिन होगा इसे प्रमुखता न देते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी में भी अष्टमी को ही प्रमुखता  दी गई है 

      इसलिए अष्टमी को पकड़कर  चलना ही हमारे लिए उचित होगा अर्थात जब अर्द्धरात्रि में अष्टमी होगी तभी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी हाँ ,यह सुखद संयोग होगा कि यदि उस अर्द्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र भी हो और उसी दिन बुधवार भी पड़ जाए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय होगा किन्तु इसका ये कतई मतलब नहीं है कि बुधवार और रोहिणी नक्षत्र को पकड़ने के लिए हम अष्टमी के आस्तित्व को ही भुला दें अन्यथा यदि हम इतना ही रोहिणी नक्षत्र को महत्व देते हैं तो जब अष्टमी के दो तीन दिन बाद भी रोहिणी नक्षत्र आता है तभी हमें मनानी चाहिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी आखिर एक तो पकड़ कर हमें चलना ही होगा और एक को ही पकड़ कर हम चल भी सकते हैं  सबको पकड़ कर चलने में समाज हमेंशा दिग्भ्रमित ही होता रहेगा |और अन्य धर्मों के लोगों को उपहास का अवसर मिलता रहेगा ।

         जो लोग ऐसा मानते हैं कि उदया तिथि में होगी तो वही सारे दिन और रात्रि में मानी जाएगी किन्तु यह विधा सही नहीं है इसका पहला कारण तो यह है कि जन्म दिन में उदया तिथि न चलकर अपितु तात्कालिकी तिथि मानी जाती है । दूसरी बात ज्योतिष और धर्म शास्त्र के सैद्धांतिक पक्ष से जुडी हुई है इसमें जो व्रत और त्यौहार दिन में मनाए जाते हैं उनमें सूर्योदय कालीन तिथि ग्रहण की जाती है किन्तु जो व्रत और  त्यौहार रात्रि  में मनाए जाते हैं उनमें चंद्रोदय कालीन तिथि ही उदय कालीन होगी इसलिए यही ग्रहण की जानी चाहिए । 

       विशेष परिस्थितियों में जैसे सूर्यास्त तक अष्टमी हो और उसी दिन बुधवार भी पड़ रहा हो और रोहिणी भी हो ऐसी परिस्थिति में तो तीन योग मिल जाने के कारण इस दिन का महत्त्व बन जाएगा क्योंकि रात्रि के प्रारंभिक काल अर्थात सूर्यास्त काल में तो अष्टमी रह ही चुकी होगी शेष दो योग रात्रि में भी होंगें इसलिए इस दिन किया जा सकता है श्री कृष्ण जन्माष्टमीव्रत । 

      इसमें एक और बात है कि अष्टमी में पारण नहीं किया जाना चाहिए तो इसे अपनी अपनी सुविधानुशार बचा जाना चाहिए जैसे अबकी बार तो सोमवार  को प्रातः 10.08  जब नवमी लग रही है तो नवमी में पारण आसानी से किया जा सकता है किन्तु जब ऐसा नहीं होता है तब भी पारण नवमीं में ही करना चाहिए क्योंकि अष्टमी व्रत का अर्थ ही है जन्म तिथि का व्रत फिर उसमें भोजन कैसा ?

         यहाँ एक बात और ध्यान रखी जानी चाहिए कि रात्रि बारह बजे ही कृष्ण जन्म का कोई विधान नहीं है क्योंकि घड़ियों में बजने वाला समय सरकारों के द्वारा स्वीकार किया गया एक मानक समय होता है इसलिए सरकारें चाहें तो इस समय को अपनी सुविधानुशार घटा बढ़ा भी सकती हैं किन्तु श्री कृष्ण का जन्म समय ऐसे किसी मानक समय के आधीन नहीं हो सकता !इसलिए इसकी दो विधाएँ स्वीकार की जा सकती हैं पहली तो रात्रिमान का आधा करके सूर्यास्त में जोड़कर अर्धरात्रि का समय निकाले दूसरा चंद्रोदय के समय को प्रमाण मान लें जो प्रायः पंचांगों में लिखा रहता है । आदि आदि ॥



   



  



Monday, August 4, 2014

जनसंसद से केजरीवाल की ललकार, हिम्मत है तो चुनाव कराए भाजपा-dainik jagaran

  किन्तु केजरीवाल जी चुनाव होना तो रूटीन प्रोसेस है इसमें हिम्मत की क्या बात है और रूटीन प्रोसेस के लिए आप ललकार क्यों रहे हैं ?आप ने दिल्ली के चुनावों ललकारा फिर बहुमत नहीं मिला फिर वाराणसी में मोदी जी को ललकारा किन्तु वहाँ से पराजित होकर  भाग आए अब दिल्ली में चुनाव कराने के लिए ललकार रहे हैं आखिर चुनाव जीतने के लिए क्या तैयारी है आपकी !इतने दिनों में क्या कोई सेवाकार्य किए हैं आपने या केवल कुछ झूठ साँच आरोप लगाए हैं उनका जनता पर असर क्या हुआ ये परखने के लिए चुनाव कराना चाहते हैं आप !अरे !केजरीवाल जी हो सके तो जनता की सेवा कीजिए भावनाओं से खेलना बंद कीजिए !

Thursday, July 31, 2014

शंकराचार्य जी का आह्वान साईं घुसपैठियों से सावधान !

 साईं घुसपैठिए जगद्गुरू शंकराचार्य जी के जन जागरण से भयभीत क्यों हैं ?                  

    शंकराचार्य जी ने साईं घुसपैठियों को धार्मिक तस्करी करने से रोककर गलत क्या किया है ! कोई चोर रँगे हाथों पकड़ा जाए तो उसे बुरा तो लगेगा ही लगे तो लगने दो किसी को बुरा लगने के भय से हम अपनी धार्मिक मान्यताएँ क्या मिट जाने देंगे !

   "साईं संप्रदाय का सबसे बड़ा झूठ  'साईं डे ' अर्थात  साईं बाबा का दिन "

     बृहस्पति वार से साईं का सम्बन्ध क्या है ?इस दिन अनंत काल से बृहस्पति देवता एवं भगवान विष्णु की पूजा होती चली आ रही है सारी  दुनियाँ जानती भी इस दिन को इसी नाम से है ये करोड़ों वर्षों की शास्त्रीय संस्कृति भी है और परंपराओं  में भी यही माना जाता रहा है और अभी तक यही माना जा रहा है इसी बात के प्रमाण भी हैं किन्तु अभी कुछ वर्षों से साईं के घुसपैठियों ने इस बृहस्पति वार में साईं बुड्ढे को जबर्दश्ती घुसाना शुरू कर दिया है इसके पीछे इन लोगों के पास न कोई तर्क है न कोई प्रमाण न और कोई आधार !है तो केवल निर्लज्जता !!

  बृहस्पति वार को साईंवार कहने के नुक्सान !

      ज्योतिषीय दृष्टि से बृहस्पति  देवता के दिन को किसी ऐरे गैरे के नाम ऐसे कैसे कर दिया जाएगा और जो करेगा उससे बृहस्पति  देवता को बुरा तो लगेगा ही इससे बृहस्पति  देवता क्रोधित तो होंगे ही और ऐसे लोगों की जन्म पत्रियों में बृहस्पति देवता अच्छे की जगह अपना बुरा फल देने लगते हैं जिससे लोगों का नुक्सान होता है ! ऐसे लोगों  को बृहस्पतिदेवता से सम्बंधित जो जो लाभ मिलने चाहिए उनसे वे  बंचित रह जाते हैं और बृहस्पति देवता से सम्बंधित जो लाभ होने चाहिए उन्हीं उन्हीं  क्षेत्रों से जुड़े लाभ न होकर नुक्सान होने लगते हैं ! 

  

बृहस्पति के क्रोधित होने से नुक्सान क्या हो सकते हैं ?

बंधुओ! बृहस्पति के क्रोधित होने से हृदय रोग होने लगता है,घर से शिक्षा का वातावरण समाप्त होने लगता है, पढ़ने में मन नहीं लगता, भगवानों की पूजा में मन नहीं लगता,बड़े बूढ़ों का सम्मान समाप्त होने लगता है घर में कलह बढ़ने लगता है, विवाह विच्छेद होते देखे जाते हैं, बच्चे बच्चियों का सुख समाप्त होने लगता है बेटा बेटियाँ माता पिता के पदों को सस्पेंड करके शादी सम्बन्धी ऊँच नीच फैसले स्वयं करने लगते हैं जिससे गृह क्लेश बढ़ता है !संतान होने में बाधा होती है ऐसे लोगों को बृहस्पति सम्बन्धी कार्यों में नुक्सान होने लगता है जैसे सोना पीतल आदि से जुड़े पीले रंग के कार्य धन हानि करते हैं इनसे जुड़ी संपत्ति के खोने का भय बना रहता है और सबसे बड़ी बात कि सामाजिक प्रतिष्ठा समाप्त होने लगती है आदि आदि ! इसलिए बृहस्पतिवार को बृहस्पतिवार ही कहा जाए इसी में भलाई है और समाज के लिए यही शुभ फलदायक है !

 जब साईं  नाम का कोई ग्रह ही नहीं है तो साईंवार कैसे हो सकता है?

   साईं घुसपैठियों का बृहस्पतिवार को साईं वार कहने का ड्रामा !बृहस्पतिवार को साईं वार कहना कितना सही है !आप स्वयं सोचिए कि ग्रहों के दिन वही हो सकते हैं जिनके नाम के आकाश में ग्रह होते हैं वो ग्रह अपने अपने दिनों में शुभ या अशुभ फल दिया करते हैं किन्तु साईं वार का मतलब क्या है क्या इन्होंने साईं नाम का कोई ग्रह बनवाकर साईं पत्थरों को मंदिरों में घुसाने की तरह ही आकाश में भी साईं पत्थर घुसा कर टाँग रखा है क्या ?और यदि नहीं तो फिर ये धोखाधड़ी क्यों !आखिर क्यों मिस गाइड किया जा रहा है समाज को ? जब साईं  नाम का कोई ग्रह ही नहीं है तो साईं वार कैसे हो सकता है !फिर भी साईं घुस पैठियों के द्वारा शास्त्रीय मान्यताओं से समाज को भटकाने का उद्देश्य आखिर क्या है इसकी जाँच होनी चाहिए ! 

   

    साईं पत्थरों को मंदिरों में रखने से हानियाँ !

   मंदिरों में नाक मुख आँखें कान आदि बनाकर रखे गए साईं नाम के पत्थर पूजने से अनेकों प्रकार के नुक्सान हैं !मंदिरों में रखे गए साईं पत्थरों को पूजने से समाज को भारी  भ्रम होगा और कहीं आगामी पीढ़ियाँ भगवानों की प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को भी साईं पत्थरों की तरह ही पत्थर न समझने लगे जिससे अनादि कालीन सनातन संस्कृति से जुड़ी संतानें  भ्रमित होकर भटक न जाएँ इसलिए सनातन धर्मियों को मिलजुलकर अपने मंदिरों से साईं पत्थरों को जल्दी से जल्दी बाहर करना होगा अन्यथा सनातन मंदिरों का आस्तित्व ही समाप्त होता दिख रहा है कई सनातन धर्म के देव मंदिर आज साईं मंदिरों के नाम से प्रसिद्ध होने लगे हैं ये चिंता का विषय है !



Monday, July 28, 2014


'साईं एक समस्या अनेक ' 'ये हैं साईं के साइड इफेक्ट' संस्कारों के संकट से गुजर रहा है समाज !
 "साईं धर्म का सिद्धांत"केवल साईं पूजा कर लेने से मिल जाता है सबका  अपमान करने का लाइसेंस?
    'साईं पूजा के साइड इफेक्ट' हैं -  टूटते परिवार, बिखरता समाज और बर्बाद होते बच्चे !छिन्न भिन्न होतीं शास्त्रीय परम्पराएँ, विभाजित होता धार्मिक see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html

     इस समय समाज में दो चीजें ही  हैं बढ़ रही हैं एक तो भ्रष्टाचार और दूसरा साईं की संपत्ति !क्या इन दोनों के बीच कोई सम्बन्ध है ?कहीं ये 'साईं के साइड इफेक्ट' तो नहीं हैं! see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html



आज घरों से  फेंकी गई  बच्चियाँ कचरे के डिब्बे में पड़ी मिल रही हैं कहाँ पहुँच रहे हैं हम !
      जब साईं पूजा नहीं थी तब कभी सुने जाते थे इतने बलात्कार !पाँच पाँच वर्ष की कन्याओं के साथ दुराचार! बच्चियों के साथ एक से एक जघन्यतम अत्याचार ,ये साईं बाबाओं को भगवान बनाने का ही दुष्परिणाम है!see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html



संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने पढ़ने में रूचि कम कर दी है वो सोचने लगे हैं कि क्या करना है पढ़ लिख कर जब बिना पढ़े लिखे लोग  भी साईं को दिखाकर खूब   कमाई कर रहे हैं !see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html





    सुना है कि साईं के समर्थन में लाबिंग करने करवाने के लिए बाबाओं और पंडितों को खरीदा जाएगा वो लोग साईं का पक्ष ले लेकर लड़ेंगे सनातन धर्मियों से !साईं वाले ये सारा खेल पैसे के बल पर कराएँगे और खुद दूर बैठकर देखेंगे और हँसेंगे !see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html

अबकी गुरुपूर्णिमा के दिन चढ़ावे के नाम पर चंदा इकठ्ठा करके मोटा फंड जुटाया गया है !सुना जा रहा है कि ये सूचना बाबाओं एवं पंडितों के पास भी भेजी जा रही है कि वो शिर्डी आवें और साईं को सनातन धर्म का अंग बताते हुए साईं को भगवान मान कर पूजा करने की वकालत मीडिया के सामने करें !इसके बाद पेमेंट लें अपने घर जाएँ !see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html




साईं के यहाँ विधि निषेध का विधान न होने से समाज में बढ़ रहा है अपराध !
लव के लिए लबाते जवान लड़के लड़कियाँ , खुला नंगपन बेचने  वाले कुछ अभिनेता अभिनेत्रियाँ, मॉडलिंग  की दुनियाँ से जुड़े अधिकाँश लोग,इसी प्रकार से और भी ऐसे वैसे लोग साईं संप्रदाय से ही जुड़ना अधिक पसंद कर रहे हैं !क्योंकि साईं के यहाँ विधि निषेध करने वाला कोई शास्त्र न होने स्वेच्छाचारी लोगों को वहाँ सुविधा रहती है  क्योंकि वहाँ गलत काम करने वालों को रोका नहीं जाता है आखिर किस नियम का हवाला दिया जाएगा किसी को !see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html

साईं संप्रदाय का उद्देश्य धर्म का व्यापारीकरण-
      साईं का सम्पूर्ण कारोबार धार्मिक लोगों के आधीन न होकर व्यापारियों के आधीन है वहाँ सारी ऊर्जा अधिक से अधिक धन इकठ्ठा करके सनातन धर्म में घुसपैठ करने पर लगाई जाती है। इसलिए वहाँ धर्म का कोई वातावरण ही नहीं है साईं संप्रदाय विशुद्ध रूप से धर्म के व्यापारीकरण पर टिका हुआ हैsee more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html


आखिर साईं संप्रदाय के लोगों ने शंकराचार्य जी को टी.वी. चैनलों पर बैठकर गालियाँ क्यों दी हैं ?उनसे माफी माँगने के लिए क्यों कहा है !वो लोग ये कैसे भूल गए कि शंकराचार्य जी को सनातन धर्म में क्या गौरव हासिल है !see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html

   सनातन धर्म के मंदिरों , मूर्तियों ,पूजा पद्धतियों को करप्ट करने वाले  साईं नाम के वायरस से सनातन धर्मियों को सावधान करना शंकराचार्य जी की शास्त्रीय जिम्मेदारी है वही वो कर रहे हैं ! वो कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html


शंकराचार्य जी ने इस घुसपैठ का विरोध क्या कर दिया साईंयों ने उन्हें गालियाँ देनी शुरू कर दीं , रैलियाँ निकालने लगे,केस करने लगे मीडिया को पैसे देकर साईं समर्थन में धर्म संसदें आयोजित कराने  लगे !कुल मिलाकर ये लोग तो एक दम पागल हो उठे see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/07/blog-post_1841.html













Friday, July 25, 2014

- माता पिता के साथ भी गद्दारी-

                   पवित्र प्रेम परमात्मा का स्वरूप होता है किन्तु अपवित्र प्रेम क्या होता है ?

      जब तक मित्रता है तब तक ही प्रेम पवित्र रहता है तब तक किसी को किसी से कोई खतरा नहीं होता है किन्तु मित्रता के संबंध जब मूत्रता में बदलने लगें तो पवित्रता नहीं रह जाती इसलिए वहाँ परमात्मा भी नहीं रहता इसलिए वहाँ जितना भी बड़ा धोखा मिले उसे छोटा ही समझना चाहिए अर्थात कुछ भी घटित हो सकता है  तैयार  रहना चाहिए ! या तो सहने के लिए या अलग रहने के लिए !मर्जी अपनी अपनी !!!


                                          - युवाओं की माता पिता के साथ भी गद्दारी-  
        कुछ लोग अपने माता पिता से छिपकर किसी लड़की या लड़के से प्रेम करते हैं ऐसे लोग जब अपने माता पिता के नहीं हुए तो किसी और के क्या होंगे ! सुख दुःख हैरानी परेशानी आदि सभी परिस्थितियों में अपनी संतानों के साथ तन मन धन से साथ खड़े रहने वाले माता पिता के साथ भी गद्दारी करने वाली संताने सुखी कैसे हो सकती हैं !


       जो लोग मनोकामनाओं की पूर्ति के भ्रम में अपने भगवान को बदल कर साईं को भगवान बना बैठे ऐसे लोग अपने जीवन में कब क्या बदल लेंगे विश्वास नहीं किया जा सकता !

                     आज हार्ट अटैक की घटनाएँ बढ़ क्यों रही हैं ?इससे क्या है पुत्रियों का सम्बन्ध ?
     पुत्र तन का पोषण करता है खाना पीना रहन सहन आदि किन्तु पुत्री मन का पोषण करती है जब बुढ़ापे में एकांत में उदास बैठे होगे उस समय आया हुआ पुत्री का एक फोन या पत्र भी सारे दुःख दूर कर देता है वो सुख धरती पर और कहीं नहीं मिल पाएगा जिनके पुत्रियाँ नहीं है पूछो उनसे उनके बुढ़ापे का हाल हृदय में कितने घाव हैं है कोई भाव का लेप लगाने वाला !

Wednesday, July 23, 2014

-आदरणीय चन्द्र शेखर आजाद जी को नमन -





प्यारे चन्द्र शेखर जी प्रार्थना हमारी है ये
                            एक बार भारत में फिर से पधारिए ॥
ऐसी ही स्वतंत्रता की कल्पना थी आपकी क्या,
                           चारों ओर लूट लतखोरी है निहारिए ॥
रेप से रँगे हैं अखवारों के अनंत पृष्ठ
                      छोटी छोटी बेटियों की विपति बिचारिए ।
शासकों से साँठ गाँठ होती अपराधियों की,
                           ऐसे राष्ट्र नायकों की नियत सुधारिए ॥
                                                            - डॉ.एस.एन. वाजपेयी 

'' साईं भगवान हैं या नहीं ' इस विषय पर बहस ही क्यों ?

     आखिर पैदा ही क्यों हुआ धर्म में साईं संकट ?

      साईं को भगवान की तरह ,भगवान के मंदिरों में, भगवान की प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों की भाँति, भगवान के मन्त्रों एवं पूजा पद्धति से पूजा जाना ही  सनातन धर्म पर विधर्मियों का बहुत बड़ा हमला है !

   इसलिए सनातन धर्मियों का फाइनल फैसला यही है कि साईं बुड्ढे में भगवान की कल्पना  भी नहीं जा सकती !अतः इस विषय पर बहस का औचित्य क्या है !

      अभी तक सनातन  धर्म द्रोहियों के द्वारा किसी के धर्म के विषय में दुष्प्रचार तो किया जाता रहा है किसी के धार्मिक ग्रंथों के विषय में दुष्प्रचार भी किया जाता रहा है,किसी के धार्मिक महापुरुषों के विषय में दुष्प्रचार भी किया जाता रहा है किन्तु अब तो भगवान के आस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा कर दिया गया है।ऐसे तो कभी भी कोई भी ऐरा गैरा  बन जाएगा हिन्दुओं का भगवान !

     सनातन धर्मियों के भगवान , भगवान की मूर्तियों ,भगवान की पूजा पद्धतियों, भगवान के मंदिरों जैसी अत्यंत पवित्र अवधारणा पर ही अब तो साईं नाम  का हमला हुआ है अब हम लोग पंचायत करते घूम रहे हैं कभी टी. वी. चैनलों पर तो कभी वैसे और वो भी इस विषय पर कि साईं भगवान हैं कि नहीं !ये विषय बिचार करने के लिए लाया जाना भी साईं के आस्तित्व को न्यूनाधिक रूप से स्वीकार करना ही है जबकि उचित तो यह है कि इस विषय को जड़ से ख़ारिज ही किया जाना चाहिए !

     वैसे भी इस विषय में सनातन धर्मशास्त्र के अनुशार शास्त्रीय संतों के धर्मशास्त्रीय विचार ही विश्वनीय माने जा सकते हैं किन्तु साईं किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होंगे ! फिर भी यदि सौभाग्य से सनातन धर्म के शास्त्रीय संतों की सभा होनी ही है तो आत्ममंथन इस विषय पर हो कि साईं नाम की समस्या पैदा ही क्यों हुई ?इससे निपटा कैसे जाए ?दूसरी बात वर्तमान समय के सनातन धर्म के जिम्मेदार महापुरुषों से चूक आखिर कहाँ हुई है ,आखिर क्यों पैदा हुआ है धर्म में साईं संकट ?और दुबारा ऐसी परिस्थिति पैदा ही न हो इसके लिए क्या किया जाएगा !

      साईं पूजा के समर्थन में जिन धर्माचार्यों ने जो बयान  दिए हैं वो कहाँ तक उचित हैं उस पर शास्त्रीय संत समाज का रुख स्पष्ट किया जाए !साईं के संदर्भ में शास्त्रीय सच्चाई समाज के सामने रखने के लिए सनातन धर्म के अधिकृत शास्त्रीय संत क्या कुछ करने का आदेश देंगे वही सनातन धर्मियों को मान्य होगा  !

     साईं शब्द के प्रारम्भ में ॐकार और अंत में राम लगाकर ,झूठ मूठ में साईं गायत्री बना एवं बताकर मंदिरों में साईं की मूर्तियाँ घुसा कर जिन सनातन धर्मियों को भगवान के भ्रम में साईंयों के द्वारा फाँसा गया है उनके सामने शास्त्रीय सच्चाई कौन रखेगा किस प्रकार से रखी जाएगी आदि आदि बातों पर देश काल परिस्थिति के अनुशार शास्त्रीय संत विचार करें !

    अंधेर हो गई साईं भगवान बनेंगे !"जान न पहचान बड़े मियाँ सलाम"    वर्तमान समय में तो साईंयों ने जो घृणापन  फैला रखा है उसके आधार पर साईं को संत भी नहीं माना जा सकता है क्योंकि "संत वही भगवंत जो मानै"और जो भगवान की जगह अपनी पूजा कराने लगे ये तो सनातन हिन्दुओं की परंपरा ही नहीं है और जो हिन्दुओं की परंपरा का पालन ही न करता हो वो जब हिन्दू ही नहीं हैं तो संत कैसे हो सकते हैं और जहाँ तक बात भगवान की है वो तो कोई प्रश्न ही नहीं है क्योंकि भगवान हमारे निश्चित  हैं उनकी संख्या घटाई बढ़ाई कैसे जा  सकती है !

     साईं संकट कोई आम घटना नहीं है ये सब कुछ सुनियोजित सा लगता है । अभी हाल ही में पैदा हुआ एक अदना सा  टी.वी.चैनल धर्म ,धर्मशास्त्रों ,धार्मिक महापुरुषों ,धर्माचार्यों एवं श्रद्धेय साधूसंतों की  छीछालेदर करने के बल पर ही आज राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय आदि जो कुछ कहें सो हो गया है! लाख टके का सवाल यह है कि केवल एक टी.वी. चैनल चलाने के लिए धर्म जैसे संवेदन शील विषय की तथ्यहीन एवं लक्ष्य हीन चीड़फाड़ करना या कराना कहाँ तक उचित एवं नैतिक है ! वह भी तब जब एक धर्म विशेष के आस्था महापुरुषों की पोशाक की नक़ल करने मात्र से बवाल हो चुका हो किन्तु आज सनातन धर्मियों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को कैसे और क्यों दिया जा रहा है कोई झिझक क्यों नहीं होती! ऐसी बातें सनातन हिन्दू धर्म एवं धर्मशास्त्रों के विरुद्ध बोलने पर ? 

      हिन्दुओं का भगवान  कैसे बनाया जा सकता है साईं भगवान हैं या नहीं इस  पर बहस ही क्यों और किस बात के लिए  बहस !और बहस से यदि  ये सिद्ध भी कर दिया जाएगा कि साईं भगवान हैं तो क्या श्री राम कृष्ण शिव दुर्गा गणेश हनुमान जी जैसे देवी देवताओं के बराबर साईं को बैठाया जाना स्वीकार कर लिया जाएगा !

   हिन्दुओं के धर्म एवं धर्मशास्त्रीय विषयों का निर्णय  कुचक्रपाणियों ,आमोद प्रमोदों ,प्रज्ञाकुंदों से कराया जाना कहाँ तक ठीक है ? जिनका शास्त्र से कोई सम्बन्ध ही नही है ये बिना पेंदी के लोटे जिधर पैसे देखते हैं उधर लुढक जाते हैं ऐसे लोगों से ही टी.वी.चैनलों को भी मजा आ रहा है धर्मसंसद के नाम पर अशास्त्रीयता को स्थापित करने में टी. वी.चैनल भी महती भूमिका अदा कर रहे हैं ।

      पाखंडियों ने धर्म को विकृत करने की कसम सी खा रखी है अग्निवेश कह रहे हैं कि "बाबा अमरनाथ में शिव लिंग केवल बर्फ का पुतला है " 

    आखिर  यह कहकर अग्निवेश जी समझाना क्या चाहते हैं ,कहीं ये तो नहीं कि वो सामान्य बर्फ पिंड मात्र है इसके अलावा कुछ नहीं है यदि उनके कहने का वास्तव में यही मतलब है जो मैं समझ पा रहा हूँ तो मैं अग्निवेश जी से जानना चाहता हूँ कि हमारा और उन जैसों का शरीर भी उस दृष्टि से तो मांस पिंड  ही है अर्थात इसमें शरीर की दृष्टि से केवल मीट ही मीट है इसके अलावा  कुछ भी  नहीं है किन्तु क्या हमारे शरीरों की तुलना कसाई की दूकान पर रखे मीट से की जा सकती है ! यदि हम लोग केवल मांस पिंड  अर्थात मीट के लोथड़े मात्र हैं तो आपका विचार अपनी दृष्टि से सही माना जा सकता है !

     अज्ञानी अग्निवेश जी ! आपकी धर्म एवं धर्म द्रोह करने की आदत ठीक नहीं है आखिर क्यों करते हैं बुढ़ापे में भी गाली खाने का काम ?माना कि आपको धार्मिक होने का सम्मान नहीं मिल पाया इसलिए आपको अपनी इज्जत की परवाह नहीं अपितु धर्म से चिढ है किन्तु कौशेय वस्त्रों की तो मर्यादा बनी रहने दीजिए !संतों की सी वेष  भूषा बनाकर घूमने वाले किसी व्यक्ति के मुख से ये मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की आलोचना एवं बाबा अमर नाथ जी के बर्फ लिंग की आलोचना सुन कर न केवल सम्पूर्ण हिन्दू समाज हतप्रभ  है अपितु उसके बाद से लोग आपको कलियुग  का  कालनेमि कहने लगे हैं !

     कुल मिलाकर हमारा तो सभी सनातन धर्मी साधू संतों विचारकों से यही निवेदन है कि चोरों को गाली देने की अपेक्षा अपना घर ही क्यों न सँभाल लिया जाए !