Tuesday, June 29, 2021

मौसमपूर्वानुमान: जुलाई -2021

 मौसमपूर्वानुमान: जुलाई  -2021 

             जुलाई  महीने में विश्व के अधिकाँश देशों प्रदेशों में वर्षा और बाढ़ की मात्रा काफी अधिक होगी | वर्षा का वेग बहुत  अधिक होगा संभव है अनेकों दशकों के बाद जुलाई के महीने में इतनी अधिक बारिश हो रही हो | वर्षा का स्वरूप इतना अधिक डरावना होगा  कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सरकारों के द्वारा किए जाने वाले अधिकतम   प्रयास भी निरर्थक  सिद्ध हो सकते हैं  | 10 से 15 जुलाई एवं 24 से 28 जुलाई  में वर्षा की मात्रा  लगभग सभी जगहों पर काफी अधिक होगी | विश्व सरकारों के मौसमी तोते  वर्षा जनित इतनी बड़ी संभावित आपदा से अभी तक अनजान हैं  जब अधिक वर्षा होने लगेगी  तब  संभव है  कि इसमें भी उन्हें जलवायु परिवर्तन का भ्रम होने लगे | 

1  जुलाई को कुछ क्षेत्रों में न बरसने वाले बादलों की आवाजाही रहेगी !तापमान बढ़ेगा मौसम सामान्य रहेगा |कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा हो
2जुलाई को तापमान क्रमशः बढ़ना प्रारंभ जाएगा | लू जैसी गरम हवाओं का सामना करना पड़ सकता है |इस दिन आग लग जाने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकतीहैं | वायुमंडल में ज्वलनशील गैसों की अधिकता रहेगी | वर्षा  की  संभावना कम है |
 3और4जुलाई को हवाओं का वेग बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा !तापमान भी अधिक बढ़ चुका होगा !कुछ क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में समुद्र के आसपास के क्षेत्रों में तेज  हवाओं के साथ अधिक वर्षा भी हो सकती है |
5और6जुलाई को हिंसक चक्रवातों का निर्माण हो सकता हैजिससे समुद्रवर्ती कुछ देशों प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ  अधिक वर्षा का वातावरण बनने  की संभावना है जबकि सामान्यतौर पर इन दिनों  में वर्षा प्रायः नहीं होगी!कुछ क्षेत्रों में केवल वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है |
7और8 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हो सकती है अन्य स्थानों पर तापमान अधिक बढ़ा रहेगा| गरम हवाओं के थपेड़े सहने पड़ सकते हैं| इससमय वायुमंडल में अग्नि का अंश अधिक हो जाने से आग लग जाने की दुर्घटना घटित हो सकती है |

  विशेष : 9 से 13 जुलाई के बीच आसमान में काले काले भयंकर बादलों की घनघोर घटाएँ  उठने की संभावना है ! 

 9और 10 जुलाई को गरम हवाओं की गति धीमी होगी एवं हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा अधिक रहेगी |तापमान कम होगा |अधिकाँश देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति अधिक दिखाई पड़ेगी जिससे अनेकों  क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है |
11और12जुलाई को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में काफी अधिक वर्षा की संभावना है | विशेषकर भारत के  जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार आदिआदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है | 

13जुलाई को  भारत के अनेकों प्रदेशों में काफी अधिक वर्षा होने की संभावना है | सामान्य वर्षा तो लगभग सभी जगहों पर होगी |
  14और15जुलाई को आकाश में अधिक बादलों की उपस्थिति देखने को मिलेगी तथा कुछ क्षेत्रों में कृषिकार्यों के लिए हितकारी एवं कुछ  क्षेत्रों में अधिक मात्रा में वर्षा होने की संभावना है |
  16जुलाई को अधिकाँश देशों प्रदेशों में जहाँएक ओर तापमान बढ़ जाएगा वहीँ दूसरी ओर काळा काळा अधिक बादल देखने को मिलेंगे   एवं मध्यम स्तरीय   वर्षा  होने की संभावना है | 

 17और18जुलाई को हुमस अधिक होगी !हवाओं का वेग कुछ अधिक होगा |हवाओं का वेग बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा | तापमान भी अधिक होगा !कुछ क्षेत्रों में सामान्य वर्षा के साथ आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं |

विशेष :19 से 21  जुलाई के बीच भूरे रंग के बादलों की संख्या काफी अधिक होगी इस दिन कहीं कहीं मध्यम मात्रा में वर्षा हो सकती है |
19जुलाई को कुछ क्षेत्रों में आँधी तूफ़ान एवं वायुप्रदूषण बढ़ने लगेगा | सामाजिक वातावरण में मानसिक तनाव की मात्रा इस समय अधिकबढ़ती दिखाई देगी |
20जुलाई कोआकाश में वायुप्रदूषण का  स्तर  काफी अधिक होगा| मौसम सामान्य रहेगा |समुद्र के किनारे स्थित देशों प्रदेशों में आँधी तूफ़ान ओलावृष्टि अधिक वर्षा एवं बज्रपात होने की संभावना है |इन दिनों में चक्रवातों का निर्माण हो सकता है | सामान्यतौर पर इन दिनों  में वर्षा प्रायः नहीं होगी!
 21जुलाई को  तेज धूप रहेगी वर्षा की संभावना नहीं है |तापमान बढ़ जाएगा! वायु मंडल में ज्वलन शील गैसों की मात्रा अचानक बढ़ जाएगी |
22जुलाई को पश्चिम की ओर से आने वाली गरम हवाओं की गति धीमी होगी एवं हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा अधिक रहेगी |तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होगा | कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है|
23जुलाई को कुछ देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति दिखाई पड़ेगी | कुछ क्षेत्रों में वर्षा जैसा वातावरण बनेगा किंतु वर्षा की संभावनाबहुत कम है |
24जुलाई को विश्व के अनेकों  देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा की संभावना है| विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में अधिक वर्षा बाढ़ जैसी घटनाएँ  घटित होते देखी जा सकती हैं|हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार आदि में भी वर्षा हो सकती है|
25 जुलाई को  विश्व के अनेकों  देशों प्रदेशों में बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है|हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है |
26 और 27  जुलाई को बादलों की उपस्थिति अधिक रहेगी 27 जुलाई को वर्षा की संभावना अनेकों देशों प्रदेशों में  अधिक  होगी |  

28जुलाई को कुछ क्षेत्रों में कम बरसने वाले बादलों की आवाजाही रहेगी !तापमान बढ़ेगा मौसम सामान्य रहेगा |
29जुलाई को तापमान क्रमशः बढ़ना प्रारंभ जाएगा | को देशों वर्षा होने की संभावना है |
30 और 31 जुलाई को   धूल भरी हवाओं का वेग बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा !तापमान भी अधिक बढ़ चुका होगा !कुछ क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं | इस दिन कहीं कहीं सामान्य वर्षा की संभावना है !


आँधीतूफ़ान:

3 से 8 जुलाई एवं 17 से 21 जुलाई और 31 जुलाई को वायु का भय अधिक रहेगा !इन तारीखों में आँधी तूफानों की अधिक संभावना है इनमें हिंसक चक्रवातों के निर्माण की संभावना अधिक रहेगी |इन्हीं तारीखों में महाराष्ट्र केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्रप्रदेश तेलंगाना उड़ीसा पुड्डुचेरी त्रिपुरा छत्तीस गढ़ पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों में  तेज हवाओं  के साथ वर्षा की संभावना है |


आग लगने के बिषय में पूर्वानुमान: 

       जुलाई के महीने में अग्नि का भय सामान्य रहेगा |अग्नि प्रकोप की दृष्टि से  2,3,7,8,17,21,22,29,30 जुलाई को अग्नि प्रकोप की संभावना है !इन दिनों में विशेष सावधानी वरती जानी चाहिए !


तनाव का समय :1

      17से 21 जुलाई के बीच के समय में लोगों के मन में समाज में समुदायों एवं दो देशों के बीच में तनाव विशेष अधिक बढ़ जाने का समय है | ऐसे समय में जिन्हें पहले से कोई तनाव चला आ रहा होगा उन्हें इस समय में अधिक परेशानी होगी | जिनके साथ ऐसा नहीं है इस समय में बेचैनी उनकी भी बढ़ेगी किंतु उन्हें अधिक परेशानी का अनुभव नहीं होगा |
उत्पात का समय:

3 से 7 जुलाई एवं 18से 22 तथा 30 और 31 जुलाई को आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी|इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |समय के दुष्प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बमविस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय की अपेक्षा अधिक रहती है |यहाँ तक कि सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा इन दिनों में अधिक बढ़ जाएगी !इसलिए परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों, देशों में आपसी तनाव बढ़ सकता है |अतएव इन दिनों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |

Wednesday, June 23, 2021

आदरणीय  मुख्यमंत्री जी     दिल्ली सरकार 

                                                                                         आपको सादर नमस्कार 

  विषय : हमारे घर के अंदर आने जाने के लिए छोड़ी गई जगह में गाड़ी खड़ी करने से रोकने हेतु !

   महोदय ,

       विदित हो कि

Wednesday, May 26, 2021

ramdev

                                 बाबा रामदेव जी ! बकवास बंद करो या फिर करो शास्त्रार्थ !

        सिद्ध करो कि ज्योतिष शास्त्र गलत है तथा  योग और आयुर्वेद का ज्योतिषशास्त्र से कोई संबंध नहीं है !

    बाबाजी !यदि आप ईमानदारी से शास्त्रीय सत्य बोलें और स्वीकार करेंगे तो हमारे साथ शास्त्रार्थ का सामना अधिक देर तक करना आपके लिए केवल कठिन ही नहीं अपितु असंभव भी होगा  |यदि आप हमारी शास्त्रार्थ की चुनौती स्वीकार करते हैं तो अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए दें हमारे इन प्रश्नों के उत्तर -

  1. किसी रोग की प्रकृति को समझे बिना उस रोगी की चिकित्सा कैसे की जा सकती है उस रोग से मुक्ति  दिलाने में सक्षम औषधि कैसे नहीं बनाई जा सकती है !ऐसी परिस्थिति में कोरोना महामारी को समझे बिना उससे मुक्ति दिलाने वाली औषधि (कोरोनिल)बना लेने का दावा रामदेव जी आपने कैसे कर दिया ?

 2. जिस कोरोना महामारी को ठीक ठीक समझने में अभी तक विश्व का कोई वैज्ञानिक सफल नहीं हुआ है उस महामारी को समझ लेने का दावा बाबा रामदेव जी आप कैसे कर सकते हैं !महामारी का निदान (वर्णन) आयुर्वेद के किस ग्रंथ के किस सूत्र के आधार पर आपने किया है ?

3. कोरोनामहामारी का निदान एवं इससे मुक्ति दिलाने वाले औषधीय द्रव्य तथा औषधिनिर्माण विधि का वर्णन यदि आयुर्वेद के किसी ग्रंथ में नहीं मिलता है तब रामदेव जी आपने अपने 'कोरोनिल' कबाड़ को आयुर्वैदिक औषधि कैसे सिद्ध कर दिया ?

 4.आयुर्वेद के शीर्षग्रंथ 'चरकसंहिता' में भगवान् पुनर्वसु ने महामारी प्रारंभ होने से पहले महामारियों का पूर्वानुमान लगाकर उससे बचाव के लिए औषधि बना लेने का निर्देश दिया है |महामारी प्रारंभ होने के बाद बनी औषधि को निष्प्रभावी बताया है | ऐसी परिस्थिति में महामारी प्रारंभ होने के बाद बनी 'कोरोनिल' का महामारी से मुक्ति दिलाने का दावा झूठा नहीं तो और क्या है ?

 5. चरकसंहिता' में भगवान  पुनर्वसु ने महामारी का पूर्वानुमान लगाने की विधि ज्योतिषशास्त्र के आधार  पर बताई है| रामदेव जी आपको यह बात इसलिए समझ में नहीं आई क्योंकि इस जन्म में ज्योतिष समझ पाना आपके बश की बात नहीं है | ऐसी परिस्थिति में ज्योतिषशास्त्र को समझे बिना महामारी का पूर्वानुमान लगाया नहीं जा सकता फिर रामदेव जी आपने 'कोरोनिल' कबाड़ को महामारी की औषधि के रूप में कैसे बेचने लगे ?

 6.रामदेव जी !पहले योग से रोग दूर करने का नारा देकर आप कसरतें बेचते रहे  !कसरतें फ्लॉप होने के बाद आपने औषधियों से रोग दूर करने का नारा दिया !वह भी फ्लॉप हुआ तब आपने अच्छा राशन खिलाकर रोग दूर करने का नारा दिया उसके बाद भी स्थिति वही है | आखिर क्या कारण है कि दिनोंदिन समाप्त होती जा रही कोरोना महामारी आपकी 'कोरोनिल' लांच होते ही दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ने लगी ?

7. बाबा जी !कुलमिलाकर एलोपैथ और ज्योतिष आप इसलिए नहीं मानते हैं क्योंकि ऐसी गंभीर बातें समझने की क्षमता आप खो चुके हैं आयुर्वेद आप जानते नहीं हैं इसीलिए मशालों को भी आप आयुर्वैदिक औषधि मान लेते हैं !व्यायाम  करने को आप योग समझ बैठे हैं !बिना पढ़े लिखे किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार के भ्रम होने लगते हैं | आपकी शिक्षा कुछ है नहीं रिसर्च रिसर्च दिन भर करते हैं ! रिसर्च करने के लिए भी तो पहले पढ़ाई करनी होती है इस सच को आप स्वीकार करने के  लिए तैयार क्यों नहीं हैं !आयुर्वेद और योग के बिषय में झूठी अफवाहें क्यों फैलाया करते हैं ?

 

 

 4.जिस प्रकार से जीरा धनियाँ हल्दी मिर्चा नमक आदि सभी मशाले तथा आलू लौकी आदि सभी सब्जियाँ एवं गेहूँ चना आदि सभी आनाज दालों आदि का वर्णन आयुर्वेद में मिलता है |उसीप्रकार से रामदेव की कोरोनिल में पड़े द्रव्यों का वर्णन आयुर्वेद में मिलता है किंतु जिस प्रकार से सभी धर्मों देशों भाषाभाषियों के द्वारा उन द्रव्यों के सम्मिश्रण से बनाया गया भोजन आयुर्वैदिक नहीं होता है उसी प्रकार से रामदेव की कोरोनिल आयुर्वैदिक औषधि नहीं है क्योंकि इस औषधि का वर्णन आयुर्वेद में नहीं है | 

 

 आयुर्वैदिक हैं !,उन सब्जियों का प्रयोग सभी जाति भाषा ति उन्हीं द्रव्यों का प्रयोग केवल आयुर्वेद ही नहीं अपितु चिकित्सा की सभी पद्धतियों में आवश्यकता के अनुशार कर लिया जाता है | ऐसी परिस्थिति में आयुर्वेद के किसी ग्रंथ में वर्णन मिले बिना भी  अन्य चिकित्सा पद्धतियों की तरह ही आपने भी 'कोरोनिल' बना डाली !वह 'कोरोनिल' आयुर्वैदिक औषधि कैसे हो गई ?

 

 

 

 

 

रामदेव को शास्त्रार्थ की खुली चुनौती ! रामदेव सिद्ध करें कि वे योग या आयुर्वेद जानते हैं !

  1. महामारी की प्रकृति को आपने पहचाना कैसे ? महामारी के स्वभाव और लक्षणों को आपने समझा कैसे ?  महामारी का निदान (वर्णन) आयुर्वेद के किस ग्रंथ में है ! महामारी को समझने का दावा आप आयुर्वेद के किस ग्रंथ के किस सूत्र के आधार पर कर रहे हैं ?

2. आयुर्वेद का सिद्धांत है कि किसी रोग को ठीक से समझे बिना उसकी औषधि का निर्माण नहीं किया जा सकता !ऐसी परिस्थिति में महामारी को समझे बिना उसकी दवा बना लेने का दावा आप किस आधार पर कर रहे हैं ?

3. कोरोनामहामारी का निदान एवं इससे मुक्ति दिलाने वाले औषधीय द्रव्य तथा औषधिनिर्माण विधि का वर्णन यदि आयुर्वेद के किसी ग्रंथ में नहीं मिलता है तब आपकी काल्पनिक 'कोरोनिल' आयुर्वैदिक औषधि कैसे हो गई ?

 4. औषधियों में पड़ने वाले कई द्रव्य तो मशाले के रूप में सब्जियों में भी डाले जाते हैं !उन्हीं द्रव्यों का प्रयोग केवल आयुर्वेद ही नहीं अपितु चिकित्सा की सभी पद्धतियों में आवश्यकता के अनुशार कर लिया जाता है | ऐसी परिस्थिति में आयुर्वेद के किसी ग्रंथ में वर्णन मिले बिना भी  अन्य चिकित्सा पद्धतियों की तरह ही आपने भी 'कोरोनिल' बना डाली !वह 'कोरोनिल' आयुर्वैदिक औषधि कैसे हो गई ?

 5.आयुर्वेद के शीर्ष ग्रंथ 'चरकसंहिता' में महामारियों को समझने के लिए सबसे पहले उसका पूर्वानुमान लगाना आवश्यक बताया गया है उसी  पूर्वानुमान के आधार पर महामारी प्रारंभ होने से पहले ही महामारी से बचाव के लिए औषधि  बना लेने की बात कही गई है महामारी प्रारंभ होने के बाद बनाई गई औषधि महामारी से मुक्ति दिलाने में प्रभावशून्य होती है | महामारी प्रारंभ होने के बाद बनी आपकी 'कोरोनिल' आयुर्वैदिक कैसे  है ?

 6. चरकसंहिता' में भगवान  पुनर्वसु ने महामारी का पूर्वानुमान लगाने की विधि ज्योतिषशास्त्र के आधार  पर बताई है उस ज्योतिष को समझपाने की क्षमता आप दोनों ने जन्म से ही खो दी है इसलिए इस जन्म में उस दिव्य ज्योतिषशास्त्र  को समझ पाना आपके बश की बात भी नहीं है उसके लिए उन्नत चरित्र एवं साधना की आवश्यकता होती है | ऐसी परिस्थिति में भगवान  पुनर्वसु के आदेशानुसार महामारी का पूर्वानुमान आप लगा नहीं सकते हैं !उसके बिना कोरोना महामारी की आयुर्वैदिक औषधि बना लेने का दावा आप कैसे कर सकते हैं ?

 7.बाबा जी !सबसे पहले योग से रोग दूर करने का नारा देकर आप कसरतें बेचते रहे  !कसरतें फ्लॉप होने के बाद आपने औषधियों से रोग दूर करने का नारा दिया !वह भी फ्लॉप हुआ तब आपने अच्छा राशन खिलाकर रोग दूर करने का नारा दिया उसके बाद भी स्थिति वही है | आखिर क्या कारण है कि दिनोंदिन समाप्त होती जा रही कोरोना महामारी आपकी 'कोरोनिल' लांच होते ही दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ने लगी ?

8. बाबा जी !कुलमिलाकर एलोपैथ और ज्योतिष आप इसलिए नहीं मानते हैं क्योंकि ऐसी गंभीर बातें समझने की क्षमता आप खो चुके हैं आयुर्वेद आप जानते नहीं हैं इसीलिए मशालों को भी आप आयुर्वैदिक औषधि मान लेते हैं !व्यायाम  करने को आप योग समझ बैठे हैं !बिना पढ़े लिखे किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार के भ्रम होने लगते हैं | आपकी शिक्षा कुछ है नहीं रिसर्च रिसर्च दिन भर करते हो ! रिसर्च करने के लिए भी तो पहले पढ़ाई करनी होती है इस सच को आप स्वीकार करने के  लिए तैयार नहीं हैं | 

Sunday, May 23, 2021

Monday, April 12, 2021

मार्तिकावत

मार्तिकावत (देश) का राजा चित्ररथ था यह देश आधुनिक जयपुर, जोधपुर और अलवर राज्य का सम्मिलित भू-भाग था।इसी चित्ररथ राजा पर रेणुका जी मुग्ध हुई थीं !


कवि कालिदास कृत ‘रघुवंश’ महाकाव्य में विंध्यपाद में अनूपदेश का उल्लेख है जिसकी राजधानी माहिष्मति बताई गई है। सातवाहन महारानी गौतमी बालश्री के नासिक शिलालेख में अनूपदेश को उपरांत और विदर्भ देश के मध्य में स्थित भू-भाग बताया गया है।

जूनागढ़ शिलालेख में भी यही बात इस संदर्भ में उल्लेखित है कि अनूपदेश आकरावति एवं आनर्त देशों के मध्य में स्थित था। ‘अभिधानचिंतामणि’ को आधार माने तो अनूप से जो अर्थ प्रकट होता है वह उस भू-भाग से है जो जल के निकट हो। हालाँकि इसका एक अभिप्राय और भी प्रकट किया गया है कि ऐसा भू-भाग जहाँ जल का बहाव निरंतर हो। अर्थात जल-प्रवाह की निरंतरता का अभाव न हो। महाभारत में उल्लेखित ‘सागरानूपवासिन’ तथा ‘सागरानूपकंठर्श्च तेच प्रांत निवासिनः’ भी दरअस्ल अनूपदेश की पश्चिमी सीमा को सागर के उपकण्ठ तक बताया गया है अर्थात् भरूच तक सूचित किया है। इसी तरह पुराणों में वर्णित माहिष्मति की स्थिति ऋक्ष पर्वत के निकट है। इसमें ऋक्ष से अभिप्राय मध्य विंध्य से है। कुछेक विद्वानों ने ‘नर्मदानुप’ शब्द के निहितार्थ में अनूपदेश की पूर्वी सीमा नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक को स्वीकारा है।

महेष्वर में स्थित सहस्त्रधारा, अर्थात् जहाँ बहती हुई नर्मदा सहस्त्र धाराओं में विभक्त हो जाती है। इन स्थानों पर रेतीले घर मिलने पर डॉ. झाय ने इनका गहन अध्ययन किया था और अपने निष्कर्ष में बताया था कि यहाँ की जलवायु कभी बेहद खुश्क थी। लगभग दस से बारह हजार वर्ष के मध्य एक ऐसी संस्कृति का उद्भव और विकास हुआ जो अपनी परम्परा को तो आत्मसात करती आई किंतु समय की निरंतरता में बदले हुए संदर्भों में उसमें नित नवीन परिवर्तन करती गई।

मध्यप्रदेश के पश्चिम में स्थित निमाड़ अंचल का भूगोल भी बहुत ही अद्भुत है। निमाड़ के एक ओर विंध्य की ऊँची पर्वत श्रृंखला है और दूसरी ओर सतपुड़ा की सात उपत्यकाएँ हैं। इनके बीच में नर्मदा नदी प्रवाहित होती है। नदियाँ हमारी संस्कृति की प्राचीन और मूल्यवान पहचान है। एक तरह से यह संस्कृति का भी उद्गम है। नर्मदा नदी भी निमाड़ की संस्कृति का एक अमित और अभिन्न हिस्सा है।

रामायण काल हैहय वंशी कार्तवीर्यार्जुन माहिष्मती का राजा था। सहस्त्रार्जुन माहिष्मती का राजा था। सहस्त्रार्जुन उसकी उपाधि थी। वर्तमान महेश्वर में हैहय वंशी संस्कृति से संबद्ध परिवार हैं। बुनकर का कार्य करे हुए अंततः ये लोग मारू कहलाने लगे। महाभारत के संदर्भ में कुंतिभोज का उल्लेख है जो अवंति के राजा थे। इसका वर्णन नासिक की गुफाओं में वाशिष्ट पुत्र पुलुकावि के आकारवती के आसपास एवं जूनागढ़ के शासक रूद्रदामन के शुरूआती आलेखों में है। निमाड़ की संस्कृति को आसपास के प्रदेशों ने इसलिए भी ज्यादा प्रभावित किया क्योंकि माहिष्मती उत्तर और दक्षिण का संधि स्थल था। विजयाभिलाषी किसी भी राजा को नर्मदा नदी पार करना जरूरी हो जाता था। मुगल काल में बुरहानपुर नगर राज्य का दक्षिण द्वार था। सेनाओं के, राजाओं के पड़ाव नर्मदा किनारे माहिष्मती में रहते थे इसलिए जाने-अनजाने माहिष्मती तत्कालीन राजनीति के साथ ही संस्कृति को प्रभावित करने वाली केन्द्रीय नगरी हो गई थी। प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता डॉ. हंसराज सांकलिया ने महेश्वर के आसपास खुदाई में मिले अवशेषों के अध्ययन के बाद लिखा है- ‘नावड़ाटवड़ी में 1943-54 एवं 1987 के बाद इस दिशा में कार्य हुआ था।‘ डॉ. सुब्बाराव को एक टीले से बौद्ध स्तूप के अवशेष मिले थे जिससे महेश्वर की पुरातात्विक महत्ता एवं प्राचीनता के प्रमाण मिले। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्नेनसांग ने भी अपने यात्रा वर्णन में माहिष्मती का उल्लेख किया है। हालांकि पुरातत्ववेत्ता डॉ. वि.श्री. वाकणकर ने कतिपय वैज्ञानिक आधारों पर यह भी लिखा है कि आज के विंध्याचल और सतपुड़ा के बीच बहने वाली नर्मदा के स्थान पर कभी महासागर था। भू-गर्भीय परिवर्तनों के कारण विंध्याचल के शिखर ऊपर आ गए और सागर का लोप होता चला गया। पहले बागजीरा से गुजरात के छोटा उदयपुर तक सिकताष्म (एक किस्म का सफेद पत्थर) की उत्पत्ति हुई तो दूसरी तरफ पंचमढ़ी से सिवनी मालवा तथ गोडवन शैली में सिकताष्म पर्वत श्रंखलायें सामने आईं। इसी भूगर्भीय परिवर्तन ने सिवनी मालवा से धरमराय तथा आगे महाराष्ट्र में अजंता पर्वत मालाएँ और बीच में काफी नीचे जो हिस्सा बना, नीचे होने के कारण निमाड़ कहलाया। हालाँकि किंवदंतियों में निमाड़ के नामकरण के पीछे यहाँ नीम के पेड़ों की बहुतायत होना भी एक कारण बताया जाता है। निमाड़ में दाखिल होने वाला पहला मुगल शासक अलाउद्दीन था जिसने 1721 में इसका नाम निमाड़ प्रांत रखा। अलबत्ता ग्यारवीं शताब्दी में भारत यात्रा पर आए अलबरूनी ने इस प्रदेश को निमाड़ संबोधित किया है। निमाड़ का सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक वैभव मुगलकाल में अहिल्याबाई के शासनकाल में उभरकर आया। अहिल्याबाई ने इंदौर की अपेक्षा महेश्वर को राजधानी बनाया था। सुंदर घाट, किले का बड़ा रूप और लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बुनकरों की बसाहट की गई थी। 1767 से लेकर तीस वर्ष तक अल्यिाबाई ने निमाड़ और मालवा को अपने न्यायप्रिय शासन और कलाप्रिय दृष्टि से उन्नत बनाया। अहिल्याबाई के बाद वैसा कुशल शासक फिर होलकरों में नहीं हुआ।

सन् 1818 में होलकर अपनी राजधानी महेश्वर से इंदौर ले गए। इसके बाद निमाड़ राजनीतिक परिदृश्य में लगभग हाशिये पर रहा। खरगोन और मंडलेश्वर, निमाड़ को 1914 में दो जिला परगनों में विभाजित किया गया। 1956 में मध्यप्रदेश बनने पर पूर्वी निमाड़ और पश्चिम निमाड़ के दो जिलों का गठन किया गया। बाद में बड़वानी तहसील को पृथक से जिला घोषित किया गया। नर्मदा के नाभि केन्द्र नेमावर से लगाकर हरदा, हरसूद व होशंगाबाद का निमाड़ी संस्कृति से गहरा संबंध है। पौराणिक आख्यानों से लेकर ऐतिहासिक संदर्भ में नर्मदा एक अनिवार्य और पवित्र उपस्थिति है। इसी नर्मदा ने निमाड़ की कला और संस्कृति को भिन्न-भिन्न कारणों से प्रभावित किया। निमाड़ की अधिकांश लोक कथाओं और लोक गायन में नर्मदा देवी की भाँति, पुत्री की भाँति और माँ से लेकर सखी तक बनकर उपस्थित है। निमाड़ में व्रत-उपवास और तीज-त्यौहारों की इतनी अधिकता है कि जन्म से लेकर मृत्यु तक एक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान के बगैर कुछ भी संभव नहीं है। आज के इस आपाधापी के युग में अंतर्राष्ट्रीय बाजार के आक्रमण ने संस्कृति को प्रभावित करना जरूर शुरू किया है फिर भी अचरज की भाँति सुदूर गाँवों में ये परंपराएँ जिंदा हैं। विवाह के ढोल-थाली के साथ नृत्य।

शिवरात्रि पर काठी नृत्य, रामलीला, गम्मत, भजन-कीर्तन ये आज भी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में लगे हैं। तीज-त्यौहारों पर भित्ति चित्र, सामूहिक गायन की परंपरा आज भी मौजूद है। मॉल संस्कृति के आगमन से पहले, अभी ज्यादा समय नहीं बीता है जब गाँवों में फागुन में चंग पर गाँव का गवैया थाप देता था तो पूरा माहौल संगीतमय हो जाता था। आदिवासी गाँवों में भगोरिया की मस्ती भी परवान चढ़ती है। गणगौर के झालरिये मन को भावुक कर देते थे। बेटी को विदा करना और फिर एक दिन धणियरराजा को मनाकर बेटी को रोकने के दृश्य और गायन गणगौर त्यौहारों में एक आत्मीयता भरकर पूरे गाँव को एक सूत्र में जोड़ने का अनूठा काम करते हैं। तमाम राजनीतिक विभाजन के बावजूद अधिकांश गाँवों में आज भी तीज-त्योहार सामूहिक मनाए जाते हैं इसलिए कहा गया है कि निमाड़ की लोक संस्कृति में लोक की समस्त शक्तियाँ विद्यमान हैं। लोक की परंपरा में समूचे जीवन के अर्थ आकार लेते हैं, यहाँ आकर अक्षर ज्ञान का कोई अर्थ नहीं रह जाता। यहाँ संत सिंगाजी ने निमाड़ की वाचिक परंपरा को बहुत समृद्ध किया है। संस्कृति परिवर्तनशील होती है, उसमें नित नए अध्याय जुड़ते हैं। इसमें जहाँ जीवन की सकारात्मकता, संघर्ष और विकास जुड़ा होता है वह हिस्सा अमर होता है। यही बात निमाड़ की संस्कृति पर भी लागू होती है। अनावश्यक सारा कुछ नर्मदा में बहता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने जिस तरह बाजार तैयार करके एक नई संस्कृति की बुनावट और बसाहट शुरू की है, निश्चित रूप से निमाड़ की संस्कृति भी उससे अप्रभावित नहीं रहेगी। निमाड़ ज्यादातर प्रकृति पर आश्रित है और कहा जाता है कि सृष्टि में मनुष्य श्रेष्ठ हो सकता है लेकिन सर्वश्रेष्ठ तो प्रकृति ही है। निमाड़ की संस्कृति की संवाहक, संरक्षक प्रकृति है इसलिए प्रकृति से इस तरह संबद्ध निमाड़ की संस्कृति को उसके अबोध होने में ही बचाया जा सकता है। जब तक निमाड़ में नर्मदा को माँ की तरह पूजने की आस्था और सत्कार का ठेठ निमाड़ी अंदाज बना रहेगा, उम्मीद की जा सकती है कि निमाड़ी संस्कृति अपनी संपूर्णता में इसी तरह बनी रहेगी।

Monday, December 14, 2020

Booki मौसम

                                                          समय का महत्त्व -

       प्रकृति एवं जीवन से संबंधित ऐसे ही शकुनों अपशकुनों के आधार पर महाकवि घाघ (देवकलीदुबेजी) ने भविष्य में संभावित अनेकों घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए बड़ी सारी कहावतें कही हैं जिन्हें घाघ भंडरी की कहावतों  के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है उनके आधार पर लगाए गए मौसम संबंधी पूर्वानुमान आज भी सही घटित होते हैं इसी लिए अधिकाँश कृषक वर्ग आज भी उनकी  विश्वास करता है | 

     जिस प्रकार से महाकवि घाघ वर्तमान समय में घटित हो रही एक प्राकृतिक घटना को देखकर भविष्य में घटित होने वाली दूसरी घटना का काफी सटीक पूर्वानुमान लगा लिया करते थे,उसी प्रकार से  वर्तमान समय में आधुनिक विज्ञान के द्वारा भी मौसम संबंधी घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए प्रतीक रूप में तापमान आर्द्रता एवं अलनीनों ला नीना जैसी कुछ वर्तमान प्राकृतिक घटनाओं  के आधार पर भविष्य में घटित होने वाली आँधी तूफानों वर्षा बाढ़ मानसून आने और  जाने आदि के बिषय में कुछ अंदाजे लगाने के प्रयास किए जाते हैं जिनका विज्ञान के रूप में   प्रमाणित होना अभी बाक़ी है क्योंकि इसके आधार पर लगाए जाने वाले पूर्वानुमानों की सच्चाई हमेंशा संदिग्ध बनी रहती  है | 

    वायु प्रदूषण बढ़ने एवं भूकंप आदि के घटित होने में निश्चित कारण खोजे जाने के अभाव में कुछ ऐसी घटनाओं के घटित होने के आधार स्वरूप कुछ ऐसे काल्पनिक कारण मान लिए गए हैं जो वैज्ञानिक तर्कों की कसौटी पर खरे नहीं उतरते इसीलिए इनके आधार पर ऐसी घटनाओं के बिषय में पूर्वानुमान लगा पाना संभव नहीं हो पाया है | कुल मिलाकर ऐसी अवैज्ञानिक कल्पनाओं की सच्चाई  विज्ञान के रूप में प्रमाणित होनी अभी बाकी है |

    भूकंपों के घटित होने के वास्तविक कारणों के खोजे जाने तक केवल काम चलाने के लिए भूमिगत प्लेटों के लावा पर तैरने या आपस में टकराने या भूमिगत गैसों का दबाव बढ़ने आदि कल्पित कहानियों को ही  भूकंपों के घटित होने का वास्तविक कारण मानकर  संतुष्ट हो जाना ठीक नहीं है अपितु वास्तविक कारणों की खोज तब तक जारी रखी जानी चाहिए जब तक कि उन कारणों के आधार पर लगाए गए भूकंपों से संबंधित पूर्वानुमान सच न होने लगें | जिस किसी भी विधा से भूकंपों से संबंधित पूर्वानुमान लगाने में सफलता मिले उसे ही भूकंप विज्ञान के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए |

 2.  भूकंप आदि उत्पात और प्राकृतिक घटनाएँ (पुराण)

3. भूकंप और घटनाएँ 

     A- मौसम ,(वर्षाबाढ़,सूखा,तूफ़ान,वायुप्रदूषण)

    रोग और महामारी,

        आतंकवाद-उन्माद ,विस्फोट,विस्फोटक साजिश आदि 

        दो राष्ट्रों के आपसी संबंध 

  4. 

 

 भूकंप मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं  

      

 

Saturday, November 28, 2020

मौसम पूर्वानुमान :दिसंबर 2020(वैश्विक)

 

मौसम पूर्वानुमान :दिसंबर 2020(वैश्विक)

वर्षा पूर्वानुमान :   इस वर्ष दिसंबर के महीने में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी !सामान्य वर्षा का वातावरण कुछ देशों प्रदेशों में बना रहेगा |1 से 24 दिसंबर तक अन्य स्थानों की अपेक्षा विश्व के पूर्वोत्तर भाग में बादलों की अधिकता एवं वर्षा की संभावना अधिक रहेगी |विशेषकर  2 से 9 दिसंबर के बीच एवं 16से 22 दिसंबर के बीच तथा 27 से 31 दिसंबर के बीच भारत समेत विश्व के कुछ देशों प्रदेशों में बादलों की अधिकता रहेगी इसके साथ ही कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा भी हो  सकती है | दिसंबर की 5,7,12,13,16,17,18,19,29,30,31 तारीखों में कुछ देशों प्रदेशों में वर्षा की मात्रा सामान्य से कुछ अधिक हो सकती है|इन्हीं तारीखों में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है | 
    चक्रवातीवर्षा पूर्वानुमान :दिसंबर महीने में कुछ देशों प्रदेशों में अन्य वर्षों की अपेक्षा हवाओं का वेग अधिक रहेगा !उसमें भी  11 ,12,13,14,24,25,26,27,28 तारीखों में भारत समेत विश्व के कुछ देशों प्रदेशों में तेज आँधी तूफान के साथ वर्षा होने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन्हीं तारीखों में समुद्र के किनारे स्थित कुछ प्रदेशों में चक्रवाती तूफानों से हिंसक घटनाएँ घटित होने  की संभावना है | इन तारीखों में विश्व के अधिकाँश भागों में सामान्य एवं सहज वर्षा की संभावना अत्यंत कम है |

कोहरा बढ़ने का पूर्वानुमान :सामान्य तौर पर 1 से 15 दिसंबर तक कोहरा गिरने की घटनाएँ घटित होंगी | उसमें भी 8 दिसंबर से कोहरा गिरने की मात्रा बढ़ने लगेगी !दिसंबर महीने की 8से 11 दिसंबर तथा 19से27 तारीखों में कुछ स्थानों पर कोहरा गिरने की घटनाएँ अधिक दिखाई देंगी !
तापमान घटने बढ़ने का पूर्वानुमान :दिसंबर के महीने में तापमान में क्रमशः गिरावट होते देखी जाएगी !विशेषकर 4 से 11
दिसंबर तथा 18 से 24 दिसंबर में तापमान काफी कम रहेगा !इसी प्रकार से 1,10,15,23,29 दिसंबर को तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा | 8से 15 दिसंबर तक तापमान क्रमशः बढ़ता जाएगा ! 16 से22 दिसंबर एवं 30 से 31 दिसंबर तक तापमान  क्रमशः कम होते चला जाएगा | 30 दिसंबर के बाद अधिक सर्दी बढ़ना प्रारंभ होगा ! 
 वायुप्रदूषण बढ़ने का पूर्वानुमान: वायु प्रदूषण 11 से 15
दिसंबर एवं 25 से 29 दिसंबर तक क्रमशः बढ़ता जाएगा !इन दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में हवाओं का वेग अधिक रहने के कारण वायु प्रदूषण विशेष अधिक प्रभावी नहीं होगा | इसके अतिरिक्त 5 से 11 दिसंबर तथा 19 से 24 दिसंबर के बीच कुछ भागों में वर्षा होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा वायु प्रदूषण कम रहेगा | 

 आग लगने के बिषय में पूर्वानुमान:इस वर्ष दिसंबर के महीने में 1,10,15,23,29 को वातावरण में ज्वलनशील गैसों की अधिकता अन्य दिनों की अपेक्षाअधिक रहेगी !इसलिए आग से संबंधित उद्योगों ,बिजली से संबंधित कार्यों ,रसोई घरों, होटलों, ढाबों आदि जिन कार्यों से आग लगने की संभावनाएँ अधिक बनी रहती हैं उनमें विशेष अधिक सतर्कता बरती जानी चाहिए |
  उत्पात का समय :दिसंबर महीने की 10 ,
11 ,12,13,14,24,25,26,27,28 तारीखों में संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ने के कारण पृथ्वी की गहराई से लेकर आकाश की ऊँचाई तक इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा | भूकंप ,बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे  हो सकते हैं |समय के प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बमविस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय के अपेक्षा अधिक रहती है |जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़  जाने से परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों, देशों में तनाव बढ़ सकता है | इसमें भी 10,11,12,13,14 दिसंबर में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए | ऐसे समय में जिन्हें पहले से कोई तनाव चला आ रहा होगा उन्हें इस समय में अधिक परेशानी होगी | जिनके साथ ऐसा नहीं है इस समय में बेचैनी उनकी भी बढ़ेगी किंतु उन्हें अधिक परेशानी का अनुभव नहीं होगा |    
   रोगों का पूर्वानुमान :कोरोना महामारीका बिषैलापन वातावरण से संपूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है | मौसमी  कारण जिन्हें सर्दी जुकाम खांसी आदि की दिक्कतें कुछ बढ़ती हुई दिख रही हैं उन्हें कोरोना से जोड़कर देखना ठीक नहीं होगा !विश्व के बड़े बड़े उद्योग पतियों कोरोना वैक्सीन बनाने के नाम पर भारी भरकम धनराशि लगा रखी है ऐसे लोग विज्ञापनों के  वैक्सीन  पर कुछ भी बेचने के लिए आमादा है इउनके इस षड्यंत्र में कुछ  देशों प्रदेशों की सरकारों एवं  चिकित्सा अनुसंधानों से जुड़े लोग एवं मीडिया प्रबंधनों को अपने पक्ष  में कर लिया गया है | अब  जनता की बारी है यदि वो ऐसे षड्यंत्रों में फंसती है तो यह उसका अपना दुर्भाग्य होगा |