Monday, September 30, 2024

राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान

 

                               राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान 

     संस्थान की आवश्यकता :  

       वर्तमान समय में विज्ञान उन्नतशिखर पर है,जिसके द्वारा सुख सुविधाओं के साधन तो विकसित किए जा सके हैं किंतु प्राकृतिक आपदाओं तथा महामारियों से हो रही जनधन हानि को रोका जाना संभव नहीं हो पा रहा है |वर्तमान समय का उन्नत विज्ञान उस उँचाई पर नहीं पहुँच पा रहा है, जहाँ ऐसी समस्याओं का निर्माण होता है |समस्याओं के समाधान भी उसी उँचाई पर संभव हैं | किसी बड़े बाँध से काफी अधिक मात्रा में जल छोड़ा जा रहा हो तो उससे बाढ़ आनी निश्चित है|जिससे जनधन का नुक्सान हो सकता है | यदि इस नुक्सान से समाज की सुरक्षा की जानी है तो इस पानी छोड़े जाने के विषय में पूर्वानुमान लगाया जाना सबसे पहले आवश्यक है |नदी के इतने तेज बहाव से होने वाले जनधन के नुक्सान को तत्काल की तैयारियों के बलपर सुरक्षित किया जाना संभव नहीं हो पाता है |

     इतनी अधिक मात्रा में पानी आ रहा है ये पहले से पता न हो तो अचानक बाढ़ आएगी ही उससे जनधन का नुक्सान भी उतना होगा ही जितना होना है |जल  के इतने तेज बहाव को कैसे रोक लिया जाएगा | उसके साथ बहे जा रहे जनधन को कैसे पकड़ लिया जाएगा और कितना सुरक्षित बचा लिया जाएगा | 

    इसीप्रकार से प्राकृतिक आपदाएँ हों या महामारियाँ या जीवन से संबंधित और बहुत सारी समस्याओं के आ जाने पर न तो उन्हें रोका जाना संभव हो पता है और न ही उनसे सुरक्षित बचा जाना संभव हो पाता है | इसलिए प्रकृति और जीवन से संबंधित ऐसी सभी समस्याओं के आने से पहले उनके विषय में सही पूर्वानुमान लगाकर उनके समाधान खोज लिए जाएँ | जिससे मनुष्य जीवन को स्वस्थ सुरक्षित एवं समस्या मुक्त,तनाव मुक्त बनाया जा सके |  

              अनुसंधानों के लिए चुनौतियाँ ! 

   भूकंप,तूफ़ान,सूखा ,बाढ़ बज्रपात जैसी प्राकृतिकआपदाओं एवं  महामारियों के विषय में एक ओर वैज्ञानिक लोग अनुसंधान किया ही करते हैं वहीं दूसरी ओर ऐसी प्राकृतिक आपदाएँ अचानक घटित होने लगती हैं | जिनके विषय में किसी को कुछ पता  ही नहीं होता है |अचानक नुक्सान होने लगता है | 

      ऐसे ही  मानवजीवन से संबंधित कुछ ऐसी अत्यंत कठिन समस्याएँ होती हैं | जो न कही जा सकती हैं और न सही जा सकती हैं | ऐसी समस्याओं का  समाधान निकालना वैज्ञानिकों  के बश में होता तब तो कोई बात ही नहीं थी | जिस प्रकार से स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सरकारों ने चिकित्सालय खोल रखे हैं लोग वहाँ जाकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पा लिया करते हैं |उसी प्रकार से प्रकृति और जीवन से संबंधित अन्य समस्याओं का भी समाधान खोजा जाना चाहिए | 

     मनुष्य अपने जीवन में अक्सर पराजित और परेशान होता रहता है | वह सफल होने के लिए बार बार प्रयत्न करता है जो सफल हो जाता है उसका प्रयत्न तो दिखाई पड़ता है जो प्रयास करने पर भी सफल नहीं होता है उसके प्रयास पर लोग विश्वास ही नहीं करते | लगातार असफल होने के कारण वह  गंभीर मानसिक पीड़ा से गुजर रहा होता है | निरंतर असफल होते रहने के बाद उसका दिमागी तनाव बढ़ता है|  इससे उसे नींद आनी कम होती है|उसके बाद भूख लगने में कमी आती है | पेट की गंदी गैस सीने में चढ़ती है | उससे घबराहट होती है|यही गंदी गैस जब सिर पर चढ़ती है तो सिर चकराने लगता है आँखों में अँधेरा दिखने लगता है | उल्टी लगने लगती है|बालों और त्वचा में रूखापन होने लगता है|शुगर बीपी जैसे रोग पनपने लगते हैं|कई बार हृदयरोग या हृदयघात जैसी गंभीर घटनाएँ घटित होती देखी जाती हैं|निरंतर असफल होते रहने वाले व्यक्ति का जब शरीर भी साथ नहीं देने लगता है तब वह निराश हो जाता है |ऐसे हैरान परेशान कुछ लोग कभी कभी असफलता से आहत होकर अपराध का मार्ग चुन लेते हैं | कई बार आत्महत्या या अपने परिवार को ही समाप्त कर लेते हैं | बहुत लोग ऐसी दुर्भाग्य पूर्ण परिस्थिति को धैर्य पूर्वक  सह तो जाते हैं किंतु निराश हताश मन उन्हें किसी लायक नहीं  रहने देता है |

    ऐसी प्रकृति और जीवन से संबंधित कुछ समस्याओं का न तो समाधान किया जा रहा है और न ही मना किया जा रहा है कि इनका समाधान निकालना हमारे बश की बात नहीं है |ऐसी समस्याओं का समाधान आधुनिक विज्ञान से होना संभव होता तो अब तक हो ही जाता |ऐसा हो नहीं पाया |

      ऐसी आपदाएँ घटित होते ही समाज का नुक्सान तो तुरंत हो जाता है | जनधन की हानि जो  होनी होती है वो तो हो ही जाती है |समाज की समस्याएँ दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं |  ऐसी स्थिति में वैज्ञानिकों के द्वारा किए जाने वाले अनुसंधानों की उपयोगिता क्या बचती है | ऐसे अनुसंधानों से उस समाज को क्या लाभ होता है | जिसके खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स का पैसा ऐसे अनुसंधानों पर खर्च किया जाता है | उनसे निकलता क्या है !ऐसे अनुसंधान न करवाए जाएँ तो नुक्सान क्या हो जाएगा |    

     ऐसी परिस्थिति में जिस असफलता के कारण ऐसी परिस्थिति पैदा हुई उसके लिए वह व्यक्ति कितना दोषी है सफलता के लिए जिसने निरंतर प्रयत्न किए इसके बाद भी उसे सफलता नहीं मिली इसका कारण क्या है ? महामारी संबंधी अपने अनुसंधानों के द्वारा वैज्ञानिक लोग यदि महामारी के विषय में अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाकर यदि समय रहते समाज एवं सरकार  को उपलब्ध करवा सकते हैं तब तो उनकी और उनके द्वारा किए जाने वाले अनुसंधानों की सार्थकता सिद्ध होती  है अन्यथा उनकी उपयोगिता पर संशय होना स्वाभाविक ही है|_

 भाग्य और समय हर किसी को पता होना चाहिए !

 समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ मिलता नहीं है | समय और भाग्य के विषय में जानकारी न होने के कारण लोग सारे जीवन भटकते रहते हैं ! इसलिए प्रत्येक मनुष्य को उसके विषय में इतना तो  पता होना ही चाहिए कि उसका भाग्य कैसा है और समय कैसा चल रहा है | इसके साथ ही भविष्य में कब कैसा समय चलेगा | उसके भाग्य में कौन सुख कितना लिखा है |उसका स्वास्थ्य कैसा रहेगा ! कोई रोग होने की संभावना है है या नहीं यदि है तो कितनी उम्र में !किस प्रकार के रोग से कितनी परेशानी बढ़ सकती है | विद्या कैसी रहेगी !किस प्रकार के ज्ञान विज्ञान का अध्ययन करने से सफलता मिलेगी | किस प्रकार के काम से,किस प्रकार के व्यक्ति के सहयोग से किस उम्र में कितने समय तक कितना  धन कमाया जा सकता है | पति या पत्नी का सुख कितना बदा है|  संतान का सुख होगा या नहीं यदि होगा तो कैसा है | कोई पद या प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है या नहीं और यदि है तो कब |अपना मकान बनेगा क्या !यदि हाँ तो कब !कोई वाहन खरीद पाएँगे क्या यदि हाँ तो कब !जीवन से संबंधित  ऐसी सभी विषयों का पूर्वानुमान आप अपने भाग्य एवं समय के आधार पर लगा सकते हैं !इसके लिए आप हमारे यहाँ संपर्क कर सकते हैं | 

महामारी आने पर कौन संक्रमित होता है कौन नहीं ?

     अक्सर देखा जाता है कि महामारी और आपदाओं से एक जैसा पीड़ित होकर भी बहुत लोग पूरी तरह सुरक्षित  बने रहते हैं |कुछ लोग बड़े बड़े डॉक्टरों से चिकित्सा का लाभ लेते हुए भी मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं जबकि बहुत लोग बिना किसी चिकित्सा व्यवस्था के भी स्वस्थ बने रहते हैं |  मृत्यु का कारण यदि दुर्घटना या महामारी होती तब तो दुर्घटना के शिकार या महामारी से संक्रमित अधिकाँश लोगों की मृत्यु होनी चाहिए थी या फिर सभी को सुरक्षित बचना चाहिए था किंतु ऐसा हुआ नहीं |इसका मतलब किसी की मृत्यु होने का कारण न तो दुर्घटना होती है और न ही महामारी !प्रत्येक व्यक्ति की  मृत्य का कारण होता है उसका अपना समय ! इसलिए समयविज्ञान के द्वारा ही इस बात का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है कि किसे नुक्सान होगा और किसे नहीं ! ये पता होना चाहिए ट्रेन दुर्घटना हो या भूकंप बाढ़ आदि कोई अन्य दुर्घटना या कोरोना जैसी महामारियाँ हों ऐसे संकटों से प्रभावित तो बहुत लोग होते हैं,किंतु उनमें से कुछ लोग मृत्यु को प्राप्त होते हैं ,कुछ लोग घायल या रोगी होते हैं बाद में स्वस्थ हो जाते हैं जबकि कुछ लोग उन्हीं घटनाओं में उसी प्रकार प्रभावित होने पर भी पूरी तरह सुरक्षित होते हैं उन्हें एक खरोंच भी नहीं आती है | बिल्कुल सुरक्षित होते महामारी जैसे किसी संकट से या किसी दुर्घटना से अपने को किस उम्र में कितना नुक्सान हो सकता है | 

      ऐसी परिस्थिति में राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोधसंस्थान ऐसे लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए कृत संकल्पित है | जो लोग सभी तरफ से निराश हताश होकर अपने जीवन को बोझ समझने लगे हैं | ऐसे लोगों को सुरक्षित बचाकर उनके निराश हताश जीवन के खोए हुए आनंद को वापस लाने  के लिए संस्थान के द्वारा प्रभावी प्रयत्न किए जा रहे हैं |  प्राचीन विज्ञान से संबंधित अनुसंधानों को करवाने में सबसे बड़ी बाधा संसाधनों की की कमी एवं धन का अभाव है | ऐसे अनुसंधानों से समाज की समस्याओं के समाधान निकालने में बहुत मदद मिल सकती है ,किंतु इसमें  न तो सरकार मदद कर रही है और न ही समाज !

ज्योतिषविज्ञान और चिकित्साविज्ञान दोनों का लक्ष्य समस्या घटाना है !

   ज्योतिष का कार्य किसी स्वस्थ व्यक्ति के रोगी होने के समय का पूर्वानुमान लगाना है और चिकित्सा का कार्य उस व्यक्ति को रोगी होने से रोकना है | ऐसे ही चिकित्सा का कार्य रोगी के स्वस्थ होने के लिए प्रयत्न करना है और ज्योतिष का कार्य चिकित्सा का परिणाम बताना है किस रोगी पर चिकित्सा का प्रभाव कैसा पड़ेगा | चिकित्सक न तो पूर्वानुमान लगा सकते हैं और न ही परिणाम बता सकते हैं और ज्योतिष के द्वारा चिकित्सा नहीं की जा सकती है | इसलिए किसी रोगी को स्वस्थ करने में ज्योतिष और चिकित्सा दोनों ही आवश्यक हैं | किसी एक की उपेक्षा जीवन के लिए हितकर नहीं है | 

     ज्योतिषी तांत्रिक और डॉक्टर क्या तीनों फैलाते हैं अंधविश्वास !

    रोगी को स्वस्थ करने या मरने न देने की जिम्मेदारी तो  ज्योतिषियों तांत्रिकों  और डॉक्टरों में से कोई नहीं लेता है ,फिर अंधविश्वास फैलाने वाले केवल ज्योतिषी और तांत्रिक ही क्यों  डॉक्टर क्यों नहीं ! रोगी को स्वस्थ करने के लिए ज्योतिषी यज्ञ अनुष्ठान आदि प्रयोग करते हैं |रत्न पहनाते हैं ! तांत्रिक लोग यंत्र पहनाते हैं कुछ लौंग आदि खाने या भभूत लगाने के लिए देते हैं|इसीप्रकार से डॉक्टर औषधि खिलाते या ऑपरेशन करते हैं| इसके बाद होश आएगा या नहीं !इसके लिए साइन पहले ही करवा लिए जाते हैं | कुलमिलाकर रोगी को स्वस्थ करने के लिए प्रयत्न तो तीनों ही करते हैं किंतु जिम्मेदारी उन तीनों में से कोई नहीं लेता है |ऐसी स्थिति में अंधविश्वास है तो तीनों हैं और यदि नहीं हैं तो तीनों नहीं हैं | 

    मोटीवेटर केवल कर्मवाद थोपकर मरवा रहे हैं लोगों को !

      कर्म करो तो सफल अवश्य होंगे ! बार बार असफल हुए हो तो भी आगे बढ़ते रहो एक दिन आएगा जब सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी ! यदि तुम असफल हो रहे हो तो समझो कि तुम्हारे प्रयासों में कहीं कमी रह गई है | !

   'किसी के  बच्चे न हो रहे हों तो ज्योतिषी क्या करेगा !' जानिए !

     ऐसी बातें वो लोग करते हैं जिन्हें ये नहीं पता होता है कि संतान होने और न होने में पति पत्नी के संबंध के अतिरिक्त अच्छे और बुरे समय का भी प्रभाव होता है | इसीलिए बहुत लोग ऐसे भी जाँच करा कराकर थक चुके हैं | उनके शरीरों में कोई कमी नहीं  निकलती है | इसके बाद भी उन्हें संतान नहीं हो रही है | कुछ साधन संपन्न लोग आईवीएफ जैसी गर्भाधान की कृत्रिमप्रक्रिया बार अपनाकर भी बार बार निराश होते देखे जाते हैं | चिकित्सकों के द्वारा बताई गई हर प्रक्रिया अपनाने के बाद भी यदि उन्हें संतान नहीं होती है !तब वो हमारे पास पहुँचते हैं !हम सबसे पहले देखते हैं कि इस पति पत्नी के भाग्य में संतान सुख है या नहीं | यदि है तो संतान सुख होगा कब ?संतान न होने का कारण संतान होने लायक पति पत्नी के समय का एक साथ न मिल पाना तो नहीं है | संतान न होने का कारण किसी देवी देवता आदि का लगा शाप तो नहीं है !किसी के द्वारा तंत्र मंत्र करके संतान होने को रोका तो नहीं गया है | घर में वास्तु आदि कोई ऐसा दोष तो नहीं है जिसके कारण संतान न हो रही हो | इस प्रकार से गहन छान बीन करके उचित उपाय बताकर संतान सुख मिलने में मदद की जाती है बहुत लोगों को संतान लाभ होते देखा जाता है | कुलमिलाकर चिकित्सा के द्वारा संतान में अवरोध उत्पन्न होने वाले उन कारणों को खोजकर उनका उपाय कर लिया जाता है जो दिखाई पड़ते हैं या जाँच के द्वारा पता लगते हैं,किंतु कुछ ऐसे कारण होते हैं जो  संतान होने में रुकावट तो डालते हैं लेकिन न प्रत्यक्ष दिखाई पड़ते हैं और न ही जाँच के द्वारा पता लगते हैं | ऐसे लोगों के पास ज्योतिष के अतिरिक्त और कोई दूसरा विकल्प भी तो नहीं बचता है |


                                  अस्पतालों में शवगृह क्यों बनाए जाते हैं ?-  ज्योतिष

      अस्पताल तो चिकित्सा करके रोगियों को स्वस्थ करने के लिए बने होते हैं | अस्पतालों चिकित्सकों का उद्देश्य भी यही होता है | ऐसी स्थिति में चिकित्सालयों की चिकित्सा सेवा पाकर प्रत्येक रोगी को अस्पताल स्वस्थ होकर ही जाना चाहिए ! चिकित्सा का लाभ लेकर भी उनमें से अनेकों रोगियों की मृत्यु होते देखी जाती है | ऐसा होने का कारण चिकित्सा में कहीं कोई कमी रह गई या रोगी की मृत्यु हो सकती है इसका अंदाजा ही नहीं होता है और न ही मृत्यु होने का कारण समझ में आता है | कारण यदि मृत्यु होने का समझ में नहीं आता है तो कारण स्वस्थ होने का भी समझ में नहीं आता है| स्वस्थ होने पर उसका श्रेय  चिकित्सा को दे दिया जाता है ,किंतु बहुत लोग ऐसे भी तो होते हैं | जिन्हें उसी प्रकार का रोग होता है किंतु वे बिना चिकित्सा के ही स्वस्थ हो रहे होते हैं | इसका मतलब किसी के स्वस्थ होने का कारण चिकित्सा ही नहीं है | ऐसी स्थिति में जो बिना चिकित्सा के स्वस्थ हुए या जो चिकित्सा से स्वस्थ हुए या चिकित्सा होने के बाद भी जिनकी मृत्यु हुई | ऐसी तीनों परिस्थितियों के बनने का कारण समय है | समय को ज्योतिष  के बिना समझा नहीं जा सकता है | समय को समझे बिना यह निर्णय किया जाना काफी कठिन होता है कि चिकित्सा के लिए जो अस्पताल में आया है उसे स्वस्थ होकर घर जाना है या अस्पताल में ही उसकी मृत्यु होनी है | इस जानकारी के अभाव में चिकित्सालयों में चिकित्सा की व्यवस्था होती है तो मृत्यु होने पर उन्हीं चिकित्सालयों में शव रखने की व्यवस्था भी होती है | चिकित्सा में ज्योतिष को सम्मिलित किया जाए तो अस्पतालों में शवगृह बनाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी !

   चिकित्सक रोगियों से पैसे किस बात के लेते हैं ! -ज्योतिष

       अस्पतालों में रोगियों को स्वस्थ करने के लिए पैसे  लिए जाते हैं या स्वस्थ करने का प्रयास करने के पैसे लिए जाते हैं | किसी को स्वस्थ करना उनके बश का नहीं होता है | रोगियों को स्वस्थ करना यदि चिकित्सकों के बश का होता तो अस्पतालों में शवगृह बनाए ही नहीं जाते !मनुष्य केवल प्रयास ही कर सकता है परिणाम तो परमात्मा ही देता है | जिसका पूर्वानुमान ज्योतिष से लगाया जा सकता है |

 

 तलाक होने का सबसे बड़ा कारण है यह !

   बेटे या बेटी के विवाह मिलान के लिए जो लोग अच्छे ज्योतिषियों को खोज नहीं पाते हैं ! उनकी महँगी फीस नहीं देते हैं !उन्हीं बेटे बेटियों की तलाक करवाने के लिए वही लोग अच्छे वकील भी खोज लेते हैं और उनकी भारी भरकम फीस भी देते हैं | ऐसे लापरवाह और कंजूस लोग यदि विवाह का मिलान ही ठीक से करवा लिए होते तो तलाक के लिए महँगे वकीलों को क्यों खोजना पड़ता और क्यों भरनी पड़ती उनकी फीस ! जो चाहते हैं कि उनके बेटे या बेटी के जीवन में तलाक जैसी घटना न घटित हो | वे हरे यहाँ संपर्क कर सकते हैं | 

 

   वास्तु दोष को कैसे पहचानें !

    अपने घर में किसी नाते रिस्तेदार मित्र आदि के आने का मन होता हो !जो आता हो उसे रुकने का मन न होता हो | अपने घर में घबड़ाहट होती हो ! अपने घर में रहना अच्छा न लगता हो घर से बाहर निकलते ही आपको अच्छा लगने लगता हो ! आपको अपनी रसोई में बने अच्छे से अच्छे भोजन में रुचि न होकर बाहर का भोजन पसंद आता हो !अपने पति या पत्नी के अतिरिक्त किसी दूसरे स्त्री पुरुष की ओर मन आकर्षित होता हो | इसे वस्तुदोष की संभावना मानकर इससे मुक्ति पाने के लिए आप हमारे  संपर्क कर सकते हैं ! 

स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण समय तो नहीं है !

    अधिक सर्दी या अधिक गर्मी का सेवन करने से अथवा स्वास्थ्य के विरुद्ध कुछ खा पी लेने से  स्वास्थ्य तो किसी का भी बिगड़ सकता है|लगातार जागने से भूखे रहने से या बहुत अधिक भोजन कर लेने से या अधिक तनाव करने से शरीर रोगी हो जाता है,ऐसे रोग चिकित्सा करने से ठीक भी हो जाते हैं ! किंतु जिन लोगों के रोगी होने का ऐसा कोई प्रत्यक्ष कारण दिखाई ही न दे और शरीर स्वयं ही अचानक रोगी होने लगे ! उनकी अच्छी से अच्छी चिकित्सा करवाई जाए इसके बाद भी वे स्वस्थ होते न दिखाई दें और रोग दिनोंदिन बिगड़ता ही जा रहा हो | ऐसे लोग सभी प्रकार की आवश्यक जाँच करवा चुके हों ! बड़े बड़े चिकित्सकों से चिकित्सा करवा चुका हो इसके बाद भी उसे स्वास्थ्य लाभ न हो रहा हो | ऐसे लोगों को ये अवश्य देख लेना चाहिए कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि उसका समय ही बुरा चल रहा हो |उसके रोगी होने का कारण उसका बुरा समय ही हो |ऐसे लोगों को अपना अच्छा बुरा समय पहचानने के लिए हमारे यहाँ संपर्क करना चाहिए !

 कोई व्यक्ति रोगी क्यों है और वह स्वस्थ कैसे होगा ?

     बुरे समय के प्रभाव से रोग भोग रहा व्यक्ति तब तक तो रोगी रहेगा ही जब तक बुरा समय चलेगा | अच्छा समय आने पर वह स्वतः स्वस्थ हो जाएगा | बुरा समय जबतक चलेगा तब तक किसी चिकित्सा या औषधि से कोई लाभ नहीं होगा ! यदि रोग समय के कारण शुरू हुआ है तो रोग समाप्त भी समय के प्रभाव से ही होगा | ऐसे रोगियों का समय देखने पर यदि समय बुरा न हो फिर भी रोगी हो तो उसके विषय में यह जानकारी जुटानी होगी कि उसके यहाँ किसी बच्चे ने इसी समय जन्म तो नहीं लिया है | या फिर रहने की जगह इसीबीच तो नहीं बदली गई है |कोई जादू टोना तंत्र मंत्र  करने वाला व्यक्ति इस समय घर में तो नहीं आया था कोई पूजा पाठ तंत्रमंत्र तो नहीं किया था |उसके पहने हुए कपडे या कटे हुए बाल तो किसी के हाथ नहीं लग गए हैं | इसी समय में किसी देवी देवता का अपमान तो नहीं हुआ है | पीपल आदि वृक्षों को तो नहीं काटा गया है| इनमें से कोई भी कारण उसके रोगी होने का हो सकता है | उस कारण को खोजने एवं समय  के प्रभाव को समझने के लिए हमारे यहाँ संपर्क कर सकते हैं |                                         

    संतान न हो रही हो तो क्या करें ?

 पति पत्नी दोनों ही स्वस्थ हों ,चिकित्सकीय दृष्टि से जाँच किए जाने पर उनकी सभी रिपोर्टें सामान्य आ रही हों !फिर भी संतान न हो रही हो ! ऐसे लोगों के यहाँ संतान न होने का कारण ऐसी नपुंसकता हो सकती है जिसका पता केवल ज्योतिष से ही लगाया जा सकता है | सर्पों पितरों आदि का शाप हो सकता है | देवी देवताओं का प्रकोप हो सकता है | जादू टोना तंत्र मंत्र आदि के द्वारा संतान होने का बंधन किया गया हो | इन कारणों से संतान होने की संभावना बहुत कम होती है | ऐसे लोगों को हमारे यहाँ संपर्क करना चाहिए |

    पढ़ने में मन क्यों नहीं लगता है क्या है उसका ज्योतिषीय समाधान !

     शिक्षा में यदि आपको बार बार असफलता मिलती जा रही है |बार बार प्रयत्न करने के बाद भी आप सफल नहीं हो पा रहे हैं |इसका मतलब आपको जिसप्रकार की शिक्षा में सफलता मिलनी है | आप उधर नहीं जा पा रहे हैं | आप किसी दूसरे प्रकार की शिक्षा के लिए अपना धन एवं समय ब्यर्थ लगाते जा रहे हैं |कुछ बच्चों के भाग्य में जिस क्षेत्र में जाकर सफल होना बदा होता है | उन्हें उस क्षेत्र में उनके माता पिता नहीं जाने देते हैं |माता पिता अपने बच्चे को जो कुछ पढ़ाना चाहते हैं | वह पढ़ने में उसकी रुचि नहीं होती है |इसलिए बच्चे बहुत परिश्रम करके भी असफल होते हैं | इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आप किस प्रकार की शिक्षा में कब और कितना सफल हो सकते हैं |यह पता करने के लिए आप हमारे यहाँ संपर्क कर सकते हैं |  
  व्यापार में लाभ कैसे होता है | 
     प्रत्येक व्यक्ति के भाग में आजीविका निश्चित होती है कि वह किस प्रकार के कार्य से किस उम्र में कितने समय में सफल हो सकता है |उसी समय परिश्रम पूर्वक सफल हुआ जाता है | यदि आपको यह पता हो तो आप उचित समय पर उचित व्यापार करके अपनी इच्छा के अनुरूप धन कमा सकते हैं | आपको कर्जा नहीं लेना पड़ेगा और आपको घाटा नहीं उठाना पड़ेगा |अपने विषय में इस प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे यहाँ संपर्क कर सकते हैं | 
     व्यापार में नुक्सान कब होता है ?
    किसी व्यक्ति का अपना समय ख़राब हो या उसके परिवार के किसी सदस्य का समय बहुत ख़राब हो ऐसी समस्याओं का पता करने के लिए ! वास्तु दोष के कारण व्यापार आगे न बढ़ पा रहा हो !उस समस्या का समाधान खोजने के लिए फिर उसका साझीदार या कोई प्रमुख कर्मचारी ख़द्दारी कर रहा हो उसे पहचानने के लिए !जो काम किया जा रहा हो उसमें सफलता मिलनी ही न हो वह पता करने के लिए ! उसकाम में उस समय सफलता न मिलनी हो बाद मिलनी हो | उस समय को खोजकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है |
 
    नौकरीतनाव मुक्त कैसे हो !


    नौकरी आदि पाने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयत्न यदि बार बार असफल होते जा रहे हैं या आप जहाँ नौकरी कर रहे हैं वहाँ कुछ लोगों की पटरी आपके साथ नहीं खा रही हो |आप अपनी नौकरी को बदल कर कहीं दूसरी जगह जाना चाहते हों | आपकी आफिस में जिन लोगों के साथ आपको काम करना होता है | उनमें से किसके साथ किस प्रकार का व्यवहार करके आप सबके साथ मधुर संबंध रख सकते हैं | ये सभी जानकारी पाने के लिए आप हमारे यहाँ संपर्क कर सकते हैं |
वैवाहिक जीवन में तनाव क्यों है कैसे हो उसका समाधान : 
 पति पत्नी या प्रेमी प्रेमिका कभी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक मिलजुलकर रहते रहे हों | |धीरे धीरे उन दोनों के आपसी संबंधों में तनाव होने लगे या संबंध धीरे धीरे बिगड़ने लगें या तलाक जैसी परिस्थिति बनने लगे | इसका मतलब उन दोनों में से किसी एक का या उन दोनों का ही बुरा समय प्रारंभ हो चुका है | ऐसा बुरा समय कब तक चलेगा | उन दोनों में से किसको किस प्रकार की सावधानी कितने समय तक बरतनी होगी | उसके बाद उन दोनों के आपसी संबंध सामान्य हो पाएँगे | यह जानकारी लेकर अपना संबंध सामान्य करने के लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है | 
    संतानों के कारण भी होता है वैवाहिक जीवन में तनाव !
       पति पत्नी का आपसी तनाव कई बार संतानों के कारण भी होता है | आपकी संतान का जन्म यदि ऐसे समय होता है जिसमें पैदा हुए बच्चे को माता या पिता अथवा माता पिता दोनों का ही सुख नहीं बदा होता है | ऐसी स्थिति में उस बच्चे के ग्रहयोग के कारण उसके माता पिता को प्रेम पूर्वक एक साथ नहीं रह पाना होता है |इसलिए उस घर में तनाव होता है | जिसका कारण उस बच्चे की माँ उसके पिता को समझती है और उसका पिता उसकी माता को समझता है | इसलिए वे दोनों उस तनाव का कारण एक दूसरे को समझकर आपस में ही लड़ा करते हैं | ऐसे प्रकरणों में माता पिता की कुंडली के साथ साथ उस बच्चे की भी कुंडली देखकर यह पता लगाना होता है कि ऐसे परिवारों के तनाव के कैसे कम किया जा सकता है | इसके लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है | 
  वैवाहिक जीवन के तनाव का कारण वास्तु दोष भी होता है !इसके लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है | ऐसे पत्नी घर में जब तक रहते हैं तब तक उन दोनों को तनाव होता है घर से बाहर निकलते ही उनका आपसी तनाव कम होने लगता है और घर में आने के बाद फिर तनाव बढ़ने लगता है | ऐसे परिवारों में सुख शांति पूर्वक वैवाहिक संबंध व्यवस्थित करने के लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है |
    पत्नी में तनाव का कारण होते हैं उन्हीं परिवारों  के लोग !
     किसी परिवार के कुछ अन्य सदस्य किसी पति पत्नी को प्रेम पूर्वक साथ साथ नहीं रहने देना चहिते हैं | ये किसी बहू की सास नंद देवरानी जेठानी आदि लोग होते हैं | ऐसे ही उस लड़के की ससुराल के कुछ सदस्य होते हैं जो उन दोनों को प्रेम पूर्वक एक साथ रहते नहीं देख सकते हैं | उनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें उन दोनों(पति पत्नी) का प्रेमपूर्वक एक साथ रहना पसंद ही नहीं होता है |ऐसे पारिवारिक लोग उन दोनों को हमेंशा लड़ाया करते हैं | कई बार तो ऐसे लोगों का प्रभाव इतना अधिक बढ़ जाता है कि उनका तलाक तक होते देखा जाता है |ऐसी परिस्थिति में उन पति पत्नी की कुंडली के साथ साथ परिवार के सभी सदस्यों के नामों का भी विश्लेषण करना होता है|जिससे या पता लगे किस पति पत्नी के परिवार या नाते रिस्तेदारी में कौन कौन ऐसे लोग हैं|उन्हें पहचानकर उनकी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए|ऐसे कारणों या परिवार के सदस्यों को पहचानने के लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है | 
     नपुंसकता क्यों और उसका ज्योतिष में उपाय क्या है ?
         पूर्व जन्म के कर्मों के अनुसार जिस व्यक्ति के भाग्य में जो सुख जितना बदा होता है | उसकी इंद्रियाँ उस सुख को उससे अधिक भोग ही नहीं सकती हैं | मीठा उतना ही पचाया जा सकता है जितना उसके भाग्य में बदा होता है|उससे सधिक शुगर उसे पचती ही नहीं है इसीलिए उसे शुगर हो जाती है ,जबकि कुछ दूसरे लोग उससे अधिक मीठा खाया पचाया करते हैं|उनके भाग्य में उतना मीठा खाने का सुख बदा होता है | ऐसे ही स्त्री पुरुषों के द्वारा भोगे जाने वाले सभी प्रकार के सुखों की सीमा निर्धारित होती है | इसी प्रकार से जिसके भाग्य में जितना पत्नी या पति का सुख बदा होता है| वह सुख उसे उतना ही मिलता है|वो चाहें अपने पति या पत्नी से ले ले या किसी दूसरे के पति या पत्नी से ! जितना सुख किसी अन्य के पति पत्नी से ले लिया जाता है |उस सुख की कटौती होकर जितना बचता है | बस उतना ही सुख उसे अपने पति या पत्नी से मिल पाता है| उससे अधिक सुख पाने की इच्छा करते ही उसकी इंद्रियाँ साथ देना बंद कर देती हैं क्योंकि निर्धारित सीमा से अधिक सुख भोगने के लिए वे बनी ही नहीं होती हैं |
 
 मित्रता साझेदारी विवाह या प्रेम विवाह लंबे समय तक चलने के लिए क्या करना चाहिए ?

 भाग्य का मिलान करना चाहिए :   मित्रता साझेदारी विवाह या प्रेम विवाह जैसे  संबंध बनने के लिए भाग्य का सहयोग होना आवश्यक होता है | जिन दो या दो से अधिक लोगों का भाग्य एक जैसा होता है |उन्हीं दो या दो से अधिक लोगों के बीच अच्छे संबंध बनते और टिकते हैं | आप जिससे मित्रता साझेदारी विवाह या प्रेम विवाह करने  जा रहे हैं | क्या उसका भाग्य आपके भाग्य जैसा है | यह पता करने के लिए आपको हमारे यहाँ संपर्क करना चाहिए |    

   समय का मिलान करना चाहिए : दो या दो से अधिक लोगों का समय जब तक एक जैसा रहता है तभी तक उनके मित्रता साझेदारी विवाह या प्रेम विवाह जैसे संबंध चल पाते हैं | चूँकि समय परिवर्तन शील होता है इसलिए समय बदलता रहता है | उन लोगों में से किसी एक का समय बदलकर अच्छा और दूसरे का समय बुरा चलने लगे जाए  तो उनके आपसी संबंध बिगड़ने लगते हैं | ऐसे संबंध जब बिगड़ने या टूटने लगें तो थोड़ी सहनशीलता के साथ यह सोचकर उन्हें चलाते रहने का प्रयास करना चाहिए ताकि जब समय सुधरे तब फिर उनके संबंध भी सुधर जाएँ | जिसप्रकार से समय बदलने के कारण संबंध बिगड़ने लगे हैं, वैसे ही समय सुधरने के साथ संबंध सुधरने भी लग जाते हैं | किसी के जीवन में ऐसा समय कब आएगा जब संबंध बिगड़ने की संभावना बनेगी | यह पहले से पता करने के लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है |

   स्वार्थ के कारण भी संबंध बनते हैं :कुछ संबंध भाग्य और समय के आधीन न होकर प्रत्युत स्वार्थ के आधीन होते  हैं | ऐसे संबंध तभी तक चल पाते हैं जब तक उन दोनों का एक दूसरे से या उनमें से किसी एक का उस दूसरे से कोई स्वार्थ होता है | उस स्वास्थ को पूरा करने के लिए ऐसे संबंध बनाए जाते हैं | इनमें मित्रता का दिखावा बहुत होता है किंतु स्वार्थ पूरा होते ही ऐसे संबंध समाप्त हो जाते हैं | 

   विशेष बात :इसलिए किसी संबंध के शुरू होने से पहले हमारे यहाँ संपर्क करके यह पता अवश्य कर लेना चाहिए कि किसके साथ किस प्रकार का संबंध कब तक चल पाएगा | 

  __________________________________________________________________

प्रकृति से संबंधित अनुसंधान

_________________________________________________________________  

तापमान संबंधी पूर्वानुमान - 

     तापमान ऋतुओं के  हिसाब से घटता बढ़ता रहता है उसका तो समाज को अभ्यास है |उसके आधार पर ही समाज ने अपना अपना जीवन व्यवस्थित कर रखा है किंतु जब तापमान बढ़ने और कम होने की प्रक्रिया असंतुलित होने लगती है तापमान ऋतु आधारित अपने क्रम को तोड़ते हुए अस्वाभाविक रूप से घटने या बढ़ने लगता है | उससे मनुष्यों को तरह तरह के रोग होने लगते हैं | फसलों वृक्षों बनस्पतियों आदि में अनेकों प्रकार के विकार पैदा होने लगते हैं जिससे उपज प्रभावित होती है |अतएव समाज को वैज्ञानिक अनुसंधानों से ऐसी अपेक्षा है कि ऋतु आधारित अपने क्रम को तोड़ते हुए तापमान कब अचानक बढ़ने या कम होने लगेगा इसका पूर्वानुमान समाज को पहले से पता होने चाहिए ताकि समाज उसी हिसाब से अपने कार्यों एवं जीवन को व्यवस्थित कर सके |  

 वायुप्रदूषण संबंधी अनुमान  पूर्वानुमान- मनुष्य भोजन के बिना हफ्तों तक जल के बिना कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, किन्तु वायु के बिना उसका जीवित रहना असम्भव है।इसलिए वायु सभी मनुष्यों, जीवों एवं वनस्पतियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।वायु प्रदूषण बढ़ने से दमा, सर्दी-खाँसी, अँधापन, त्वचा  रोग आदि अनेकों प्रकार की बीमारियाँ पैदा होने लगती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे प्रदूषण मुक्त शुद्ध वायु मिले  किंतु यह कैसे संभव है इसके लिए समाज को क्या अपनाना एवं क्या छोड़ना पड़ेगा और क्या करना होगा | इसके विषय में सही एवं सटीक जानकारी अनुसंधान पूर्वक समाज को उपलब्ध करवाई जाए |इसके साथ ही साथ यदि  वायु प्रदूषण घटने बढ़ने के विषय में पूर्वानुमान लगाना संभव हो तो समाज को वह उपलब्ध करवाया जाए | समाज अपने वैज्ञानिक अनुसंधानों से ऐसी अपेक्षा करता है |

 महामारी संबंधी अनुमान  पूर्वानुमान - लोगों को महामारियों से डर लगना स्वाभाविक ही है| महामारियों के समय का वातावरण बहुत भयावह होता है जो हर किसी को सहना ही होता है |भारी मात्रा में जन धन की  हानि होते देखी जाती है |महामारी काल में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी होती है | ऐसे समय में रोग और रोग के लक्षण  पता न होने के कारण चिकित्सा करना भी संभव नहीं होता है |

     ऐसे कठिन समय में वैज्ञानिक अनुसंधान कर्ताओं से जनता यह अपेक्षा रखती हैकि महामारी प्रारंभ होने से पहले उसे महामारी के विषय में अनुमानों पूर्वानुमानों से उसे अवगत कराया जाए कि इतने वर्षों या  महीनों के बाद महामारी प्रारंभ होने की संभावना है | इससे महामारी आने के समय तक समाज अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुशार अपने लिए आवश्यक वस्तुओं का संग्रह कर सकता है | संभावित रोगों से बचाव के लिए आहार विहार रहन सहन खान पान में  आवश्यक संयम  का पालन करके अपने  बचाव के लिए प्रयत्न किया जा सकता है | 

     इसीप्रकार से महामारी के विषय में सरकारों को यदि अनुमान पूर्वानुमान आदि समय रहते पता चल जाए तो सरकारें बचाव के लिए यथा संभव संसाधन जुटा सकती हैं चिकित्सा की दृष्टि से आवश्यक प्रबंधन कर सकती हैं | जीवन यापन  के लिए आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त मात्रा में संग्रह करके रखा जा सकता है |

   ऐसी परिस्थिति में महामारी संबंधी अपने अनुसंधानों के द्वारा वैज्ञानिक लोग यदि महामारी के विषय में अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाकर यदि समय रहते समाज एवं सरकार  को उपलब्ध करवा सकते हैं तब तो उनकी और उनके द्वारा किए जाने वाले अनुसंधानों की सार्थकता सिद्ध होती  है अन्यथा उनकी उपयोगिता पर संशय होना स्वाभाविक ही है |

मारे यहाँ संपर्क कर सकते हैं |                  

 

                             राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान (समयविज्ञान )  

    संस्थापक : डॉ. शेष नारायण वाजपेयी 

    एम.ए. - ज्योतिष( ज्योतिषाचार्य)सं.सं.विश्वविद्यालय वाराणसी 

    पीएच.डी. - ज्योतिष : काशी हिंदू विश्व विद्यालय          

    एम.ए.संस्कृतव्याकरण (व्याकरणाचार्य )सं.सं.विश्वविद्यालय वाराणसी

    एम.ए.हिंदी -कानपुर विश्व विद्यालय

  पी.जी.डी.पत्रकारिता :उदय प्रताप कालेज वाराणसी     

       Web:https://samayvigyan.com/

      Web :www.drsnvajpayee.com/

    Email : samayvigyan@gmail.com       

    Email : rps246sansthan@gmail.com

       Whatsapp web :9811226973  

     Face Book :

     Insta Gram:

    Twitter:  

                   राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान की  संपर्क योजना -   

      प्रत्येक व्यक्ति को पता होना ही चाहिए कि उसका अपना समय कब अच्छा और कब बुरा चलेगा |    इसके लिए 'राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोधसंस्थान' ने घर घर और जन जन तक पहुँचने की योजना बनाई है|जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसके भविष्य में आने वाले अच्छे और बुरे समय के विषय में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी !   हमारा जनजन तक पहुँचने का लक्ष्य और जन जन से जुड़ने का संकल्प है !जिससे प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक परिवार सुख सुविधापूर्ण शिक्षित स्वस्थ एवं तनाव रहित जीवन जी सके | प्राकृतिक घटनाओं , आपदाओं एवं महामारियों से मनुष्य जीवन को सुरक्षित रखते हुए उसे उसके जीवन से जुड़ी ज्योतिष, कुंडली , वास्तु आदि के विषय में सही जानकारी लेने के लिए हमारे यहाँ संपर्क किया जा सकता है |सभी प्रकार के संकटों का समाधान खोजने के लिए हमारे यहाँ से ज्योतिष संबंधी मदद ली जा सकती है | ज्योतिष वास्तु आदि से संबंधितसभी प्रश्नों का ऑनलाइन उत्तर प्राप्त किया जा सकता है | 
 
                                          राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोधसंस्थान

    भूकंप,तूफ़ान,सूखा ,बाढ़ बज्रपात जैसी प्राकृतिकआपदाएँ, महामारियाँ या जीवन से संबंधित घटनाएँ ये सब अचानक घटित होने लगती हैं |ऐसी आपदाएँ घटित होते ही तुरंत नुक्सान हो जाता है या फिर उसी समय नुक्सान होना प्रारंभ जाता है| जिससे जनधन की हानि जो  होनी होती है वो हो ही जाती है |इसके तुरंत बाद आपदाप्रबंधन विभाग सारी जिम्मेदारी सँभाल ही लेता है | 

     ऐसी परिस्थिति में आपदाएँ घटित होने एवं नुक्सान होने के बीच में समय इतना नहीं मिल पाता है कि संभावित प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा सकें या बचाव  के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा सके !

   इसलिए आवश्यकता ऐसे वैज्ञानिक अनुसंधानों की है | जिनके द्वारा प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने से पहले सरकार एवं  समाज को यह जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके कि किस प्रकार की प्राकृतिक घटना कब घटित होने  वाली है |जिससे घटना घटित होने से पहले सरकार आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को तैयार कर ले एवं ऐसे आवश्यक संसाधन जुटाना प्रारंभ  कर दे जिससे  उस प्रकार की आपदा से नुक्सान कम से कम हो ऐसा  सुनिश्चित किया जा सके | इसके साथ ही  साथ ऐसे पूर्वानुमान पाकर समाज भी अपने स्तर से सावधानी बरतनी प्रारंभ कर दे |यदि ऐसा संभव हो तब तो प्राकृतिक विषयों में वैज्ञानिक अनुसंधानों की सार्थकता है अन्यथा ऐसे निरर्थक अनुसंधानों की जनहित में उपयोगिता ही क्या बचती है |          

            वर्षा संबंधी प्राकृतिक अनुसंधानों की आवश्यकता  

    भारत कृषि प्रधान देश है! कृषि कार्यों एवं फसलयोजनाओं के लिए वर्षा की बहुत बड़ी भूमिका होती है | यद्यपि वर्षा की आवश्यकता तो सभी फसलों को होती है किंतु धान जैसी कुछ फसलों  के लिए अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है और मक्का जैसी कुछ फसलों के लिए कम वर्षा की आवश्यकता होती है|ऐसी परिस्थिति में धान जैसी अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसलों को किसान लोग नीची जमीनों में बोते हैं जबकि मक्का जैसी कम वर्षा की आवश्यकता वाली फसलों को किसान ऊँची जमीनों पर बोते हैं | 

   इसी प्रकार से किसी वर्ष की वर्षाऋतु में वर्षा बहुत अधिक होती है जबकि किसी वर्ष की वर्षा ऋतु में वर्षा बहुत कम होती है | इसलिए जिस वर्ष में वर्षा अधिक होने की संभावना होती है उस वर्ष किसान लोग धान जैसी अधिक अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसलें अधिक खेतों में बोते हैं जबकि मक्का जैसी कम वर्षा की आवश्यकता वाली फसलों को किसान कम खेतों में बोते हैं | 

     धान जैसी फसलों में पहले बीज बोकर थोड़ी जगह में बेड़ तैयार की जाती है निर्धारित समय बाद उन  पौधों की रोपाई पूरे खेत में करनी होती है उस समय अधिक पानी की आवश्यकता होती है इसलिए किसान लोग इस प्रकार की योजना पहले से बनाकर चलते हैं ताकि धान की रोपाई के समय तक मानसून आ चुका हो  जिससे पानी की कमी न पड़े | इसके लिए किसानों को सही सटीक मौसम संबंधी पूर्वानुमानों की आवश्यकता होती है | इसके लिए मानसून आने के विषय में सही तारीखों का पता लगना जरूरी  माना जाता है | 

     मार्च अप्रैल में फसलें तैयार होने पर किसान लोग वर्ष भर के लिए आवश्यक आनाज एवं भूसा आदि संग्रहीत करके बाकी बचा हुआ आनाज भूसा आदि बेच लिया करते हैं |जिससे उनकी आर्थिक आवश्यकताओं  पूर्ति हो जाती  है |इसके  लिए उन्हें मार्च अप्रैल में ही वर्षा ऋतु में  होने वाली संभावित बारिश का पूर्वानुमान पता करने की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि खरीफ की फसल पर इसका प्रभाव पड़ता है | मार्च अप्रैल में किसानों को आनाज एवं भूसा आदि का संग्रह करके बाकी बचे हुए अनाज भूसा आदि की बिक्री के लिए किसानों को खरीफ की फसल की उपज को ध्यान में रखकर चलना होता है |इसके लिए वर्षा ऋतु संबंधी  सटीक मौसम  पूर्वानुमानों की आवश्यकता होती है |                 

              राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान (समयविज्ञान )  

       प्रकृति हो या जीवन सब कुछ समय का ही खेल है | समय हमेंशा एक जैसा नहीं रहता है |इसमें  बदलाव तो होते रहते हैं  |इसीलिए प्रकृति और जीवन में भी बदलाव होते रहते हैं |यही कारण है कि प्रकृति और जीवन को समझने के लिए समय के संचार को समझना होगा |

     ध्यान से देखा जाए तो  प्रकृति में प्रतिदिन अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ नया होता है | ऐसे ही प्रत्येक स्त्री पुरुष के जीवन में प्रतिदिन कुछ नया होता है |प्रकृति और जीवन  में हर पल कुछ नए परिवर्तन हुआ करते हैं | ये परिवर्तन कभी शुभ तो कभी अशुभ होते हैं | शुभ परिवर्तनों से मनुष्य सुखी होता है प्रकृति अनुकूल व्यवहार करती है और अशुभ परिवर्तनों से प्रकृति प्रतिकूल व्यवहार करती है | उससे प्राकृतिक आपदाएँ एवं महामारी जैसी घटनाएँ घटित होते देखी जाती हैं | ऐसे ही मनुष्यों का समय जब अच्छा होता है तब वो सुखी स्वस्थ  संपन्न एवं आनंदित होता है | ऐसे समय उससे सभी लोग मिलना चाहते हैं | बुरे समय में  नए नए रोग पैदा होते हैं | तनाव बढ़ता है | व्यापार में  नुक्सान होता है |  मित्र और रिश्तेदार धोखा देने लगते हैं | संबंध टूटते हैं, परिवार बिखरते हैं ,वैवाहिक संबंध टूटने लगते हैं | ऐसी स्थिति में घटनाएँ न देखकर केवल समय देखिए क्योंकि प्रकृति और जीवन में जो घटनाएँ  घटित होती हैं | वे अच्छे और बुरे समय के अनुसार ही घटित होती हैं | प्राकृतिक रूप से जब बुरा समय चलने लगता है, तब प्राकृतिक आपदाएँ महामारियाँ घटित होती हैं | उस समय जिसका अपना बुरा समय चल रहा होता है नुक्सान उसी का होता है | परेशानियाँ  उन्हें ही झेलनी पड़ती हैं | जिनका अपना समय भी बुरा चल रहा होता है | जिनका अपना अच्छा समय चल रहा होता है | वे औरों की तरह ही प्राकृतिक आपदाओं  या महामारियों से पीड़ित तो होते हैं किंतु उन्हें कोई विशेषकष्ट नहीं होता है | महामारियों में भी बहुत लोग  सब कुछ खाते रहे सबको छूते रहे लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई | 

     ऐसे ही स्वास्थ्य के अलावा भी विवाह वैवाहिक जीवन व्यापार भवन वाहन संबंध सुख दुःख तनाव पद प्रतिष्ठा आदि  जितनी भी जीवन से संबंधित समस्याएँ हैं | वे सब बुरे अपने बुरे समय का परिणाम होती हैं | बुरा समय भी भिन्न भिन्न प्रकार का होता है | जिससे भिन्न भिन्न प्रकार की समस्याएँ पैदा होती हैं | ये समस्याएँ पैदा तो अपने या समस्याओं से संबंधित व्यक्ति के बुरे समय के कारण होती हैं ,किंतु इसके लिए उस व्यक्ति को जिम्मेदार मानकर हम उससे संबंध समाप्त कर लेते हैं | ऐसे बहुत लोग तनाव का शिकार बने हुए हैं | विवाह टूट रहे हैं परिवार बिखर रहे हैं समाज खंडित हो रहा है |    

            राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान की उपलब्धियाँ !  

     भूकंप आँधी तूफ़ान बाढ़ बज्रपात चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ एवं कोरोना जैसी महामारियाँ अचानक घटित होने लगती हैं | जिसमें बड़ी संख्या में लोग मृत्यु को प्राप्त होते हैं | जिनसे समाज की सुरक्षा की जानी आवश्यक है किंतु अभी तक ऐसे कोई उपाय किए नहीं जा सके हैं |जिससे ऐसी आपदाओं से समाज को सुरक्षित बचाकर रखा जा सके | 
        वर्षा की आवश्यकता कृषि कार्यों के लिए किसानों को अधिक होती है | इसका पूर्वानुमान आगे से आगे पता लगता रहे तो कृषि कार्यों में और अधिक सफलता मिल सकती है जिससे उपज को बढ़ाया जा सकता है, किंतु वर्षा संबंधी पूर्वानुमान लगाने के लिए अभीतक ऐसी कोई वैज्ञानिक विधा विकसित नहीं की जा सकी है | जिसके द्वारा वर्षा या मानसून के विषय में सही पूर्वानुमान उपलब्ध करवाए जा सकें |ऐसी स्थिति में हमारे द्वारा पिछले 35 वर्षों से किए जा रहे अनुसंधान काफी  घटित होते  रहे हैं |  
   इसी प्रकार से कोरोना महामारी की प्रत्येक लहर के विषय में हमारे द्वारा सही सटीक पूर्वानुमान लगाकर कर भारतसरकार को भेजे जाते रहे हैं,जो बिल्कुल सही निकलते रहे हैं | इतना ही नहीं प्रत्युत यह भी पता लगा लिया जाता रहा है कि महामारी में किसे संक्रमित होना और किसे संक्रमित नहीं होना है |  

     इसके अतिरिक्त विवाह, वैवाहिक जीवन, संतान,संबंध,व्यापार, भवन, वाहन, सुख दुःख, तनाव पद प्रतिष्ठा आदि  जितनी भी जीवन से संबंधित समस्याएँ हैं |उनके समाधान निकालकर समाज को विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित चिंताओं से मुक्त करने का प्रयत्न किया जा रहा है |                  


                       वर्तमान समय में राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान  की आवश्यकता !          

     वर्तमानसमय में समाज दिनोंदिन आंदोलित एवं हिंसक होता जा रहा है| चारों ओर उन्माद फैला हुआ है आतंकी घटनाएँ अक्सर घटित हुआ करती हैं | जिनमें बहुत लोग मारे जाते हैं|विश्व में कुछ देश युद्ध लड़ रहे हैं कुछ देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं | ऐसी घटनाओं से लाखों लोग मृत्यु को प्राप्त होते जा  रहे हैं | विवाह टूट रहे हैं | परिवार बिखर रहे हैं समाज खंडित होते जा रहे हैं |आपसी विश्वास समाप्त होता जा रहा है | प्राकृतिक आपदाएँ आती हैं चली जाती हैं | महामारी आई चली गई ऐसी घटनाओं में लाखों लोग मृत्यु को प्राप्त होते रहते हैं | धन धान्य का नुक्सान होता है | लोग चलते फिरते हँसते खेलते मृत्यु को प्राप्त होते देखे जा रहे हैं | उस उन्नत विज्ञान की मदद से मनुष्यों की सुरक्षा कैसे हो ये समझ में नहीं आ रहा है | पहले तो मनुष्य जीवन को सुरक्षित बचाने के मजबूत प्रयास हों !सुख  सुविधा के साधन तो बाद में जुटा लिए जाएँगे | प्राकृतिक आपदाओं एवं महामारियों से मनुष्य जीवन को सुरक्षित बचाने के लिए मजबूत प्रयत्न करने होंगे |

    'राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोधसंस्थान' ऐसे सार्थक अनुसंधानों का पक्षधर है |जो अनुसंधान जिन समस्याओं के समाधान के लिए किए जाएँ उन समस्याओं के आने पर उन अनुसंधानों से समाज को कुछ तो मदद मिलनी ही चाहिए ,अन्यथा अनुसंधानों का प्रयोजन ही क्या रह जाएगा !
     भूकंप संबंधित अनुसंधानों को ही लें तो भूकंपविज्ञान है, भूकंपवैज्ञानिक हैं,भूकंपसंबंधी अनुसंधान भी होते रहते हैं | अनुसंधानों से संबंधित संसाधनों पर भारी भरकम धनराशि खर्च की जाती है|इसी के साथ  वैज्ञानिकों की पद प्रतिष्ठा एवं उनकी सैलरी आदि सुख सुविधाओं पर काफी धन खर्च होता है | यह संपूर्ण धन जो सरकारें ऐसे अनुसंधानों पर खर्च किया करती हैं |यह धन उस जनता से टैक्स रूप में सरकारों को प्राप्त होता है |  इसके बदले यही जनता अपने भूकंप वैज्ञानिकों से ऐसी आशा लगाए रहती है कि भूकंपों के आने के विषय में ये हमें पहले से सही सटीक पूर्वानुमान बताएँगे तथा सुरक्षा के ऐसे उपाय बताएँगे जिनसे भूकंपों के आनेपर जनधन का नुक्सान कम से कम होगा  | जिससे समाज की सुरक्षा सुनिश्चित होगी  | 
      दुर्भाग्य से भूकंपों के आने पर ऐसे अनुसंधानों से समाज को कोई मदद मिल नहीं पाती है | जितना नुक्सान होना होता है उतना होता ही है| इसलिए भूकंप संबंधी  अनुसंधानों की सार्थकता भले न सिद्ध हो पाई हो | उन अनुसंधानों सेसे भूकंप पीड़ित समाज को कोई मदद भले न मिल सकी हो ,किंतु वास्तविक भूकंप वैज्ञानिकों के अभाव में कुछ ऐसे लोगों भूकंप वैज्ञानिक मानकर  वही गौरव पूर्ण जीवन के साथ साथ उच्चतम पद प्रतिष्ठा प्रदान की जा चुकी है | वही सुख सुविधाएँ दी जा चुकी हैं | जो वास्तविक भूकंप वैज्ञानिकों के लिए निर्द्धारित की गई थीं |भूकंपों के विषय में किए जा रहे अनुसंधानों में उनका  योगदान क्या है ये अभी तक समाज को पता नहीं है | 
    कहने को तो वर्तमान समय में विज्ञान उन्नतशिखर के पर है,जिसके द्वारा सुख सुविधाओं के साधन तो विकसित किए जा सके हैं किंतु प्राकृतिक आपदाओं तथा महामारियों से हो रही जनधन हानि को रोका जाना संभव नहीं हो पा रहा है |वर्तमान समय का उन्नत विज्ञान उस उँचाई पर नहीं पहुँच पा रहा है, जहाँ ऐसी बड़ी घटनाओं का  निर्माण होता है |समस्याओं के समाधान के लिए भी अनुसंधानों एवं अनुसंधानकर्ताओं को उसी उँचाई पर पहुँचना होगा !जिस प्रकार से प्राचीन काल में ऋषिमुनि  इन्हीं प्राकृतिक परिवर्तनों का अध्ययन अनुसंधान आदि करने के लिए जंगलों में रहा करते थे |महानगरों की चकाचौंध में सुखसुविधापूर्ण जीवन जीते हुए प्राकृतिक आपदाओं एवं कोरोना जैसी महामारियों के विषय में  अनुसंधानपूर्वक अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाना संभव ही नहीं है |        "उन्नत विज्ञान पर गर्व करो किंतु प्राचीन विज्ञान से खोजो  अपनी समस्याओं के समाधान !'

                      


                                 राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोधसंस्थान  का लक्ष्य
    किसी बड़े बाँध से काफी अधिक मात्रा में जल छोड़ा जाना हो और उससे बाढ़ आनी निश्चित हो |जिससे जनधन के नुक्सान की संभावना हो | ऐसी दुर्घटनाओं से यदि समाज की समाज की सुरक्षा की जानी है तो इस पानी छोड़े जाने के विषय में पहले से पूर्वानुमान लगाया जाना होगा|ऐसा करने से तो बचाव के  मिल सकता है किंतु बाढ़ आ जाने पर जब जनधन का नुक्सान होना शुरू हो चुका हो उस समय नदी के इतने तेज बहाव को न रोका जा सकता है न मोड़ा जा सकता है ,फिर तो जो नुक्सान होना है वो होकर ही रहेगा | ऐसी घटनाओं से होने वाले जनधन के नुक्सान को तत्काल की तैयारियों के बलपर सुरक्षित किया जाना संभव नहीं हो पाता है | ऐसी घटनाओं से जनधन की सुरक्षा करने के लक्ष्य का यदि मजबूती से पालन करना ही है तो पहले से पूर्वानुमान पता लगाए बिना कोई दूसरी ऐसी वैज्ञानिक प्रक्रिया संभव ही नहीं है जिससे जनधन की सुरक्षा की जानी संभव हो !

     इतनी अधिक मात्रा में पानी आ रहा है ये पहले से पता न हो तो अचानक बाढ़ आएगी ही उससे जनधन का नुक्सान भी उतना होगा ही जितना होना है |जल  के इतने तेज बहाव को कैसे रोक लिया जाएगा | उसके साथ बहे जा रहे जनधन को कैसे पकड़ लिया जाएगा और कितना सुरक्षित बचा लिया जाएगा | 

    इसीप्रकार से प्राकृतिक आपदाएँ ,महामारियाँ तथा जीवन से संबंधित और बहुत सारी समस्याएँ जब आ जाती हैं | उसके बाद सुरक्षा के प्रयत्न शुरू किए जाते हैं | इससे नुक्सान तो पूरा होता है | वैज्ञानिक लोग उन घटनाओं के विषय में कुछ अपने किस्से कहानियाँ सुनाकर अपनी भी भूमिका सिद्ध कर लेते हैं ,जबकि उन कहानियों का ऐसी घटनाओं से कोई लेना देना नहीं होता है | 

     इसलिए ऋषि मुनियों के स्वाध्याय, साधना, परिश्रम से प्राप्त हुए अपने शास्त्रीय ज्ञानामृत से समाज को लाभान्वित होने का जो अवसर मिला है | उससे हर जाति, वर्ग समुदाय, सम्प्रदाय लाभान्वित हो। बिखरते परिवार राष्ट्र समाज फिर से एक दूसरे के साथ पूर्ण विश्वास पूर्वक जुड़ सकें। इससे परिवार, राष्ट्र, समाज फिर से खुशहाल हो सकेगा और अपना एवं अपने परिवार का पेट भरने के लिए प्राच्य विद्याओं के बहाने अपने सरल समाज को फँसने फँसाने का यह घृणित खेल बंद होना चाहिए ।

      कुलमिलाकर प्राकृतिक आपदाओं महामारियों के आ जाने पर न तो उन्हें रोका जाना संभव हो पाता है और न ही उनसे सुरक्षित बचा जाना संभव हो पाता है | इसलिए 'राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोधसंस्थान' का लक्ष्य है कि प्रकृति और जीवन से संबंधित ऐसी सभी समस्याओं के आने से पहले उनके विषय में सही पूर्वानुमान लगा लिए जाएँ ताकि उनसे सुरक्षा की तैयारियाँ करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके |जिसमें उनके समाधान खोजे जा सकें | ऐसा करके मनुष्य जीवन को स्वस्थ सुरक्षित एवं समस्या मुक्त,तनाव मुक्त बनाया जा सके |

    

     

 


Wednesday, August 21, 2024

aavashyk

महामारी का प्रदूषित प्रभाव मनुष्य समेत समस्त प्राणियों पर पड़ने  से लगता है | इससे शरीर एक तो अपने कारण  रोगी होने लगते हैं | दूसरे प्रदूषित वायु में साँस लेने के कारण शरीर दो गुणे प्रदूषण का सामना करते हैं | खाने पीने के लिए अन्न दालें फल फूल शाक सब्जी आदि भी इसी वातावरण में होने के कारण उनमें भी उतने विकार तो आते ही हैं | इसके अतिरिक्त प्रदूषित जल और वायु से पोषित होने के कारण उनका यह दुष्प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है |ऐसी दो गुणा प्रदूषित खाद्य सामग्री को खाने पीने से लोगों का रोगी होना स्वाभाविक ही होता है | लोग दो गुणे अधिक बिषैलेपन का शिकार तो पहले से ही होते हैं | प्राकृतिक रूप से प्रदूषित अन्न दालें फल फूल शाक सब्जी आदि खाते रहने से उनके वे रोग और अधिक बढ़ जाते हैं | 

      शाक सब्जियों  की तरह ही बनस्पतियाँ आदि भी बिषैले प्राकृतिक वातावरण में ही पल बढ़ रही होती हैं | इससे उनके गुणों में विकार आ जाते हैं |जिन रोगों महारोगों से मुक्ति दिलाने जैसे गुणों के कारण जिन बनस्पतियों , औषधीयद्रव्यों  या निर्मित औषधियों  को पहचाना जाता है | बिषैले वातावरण के प्रभाव से उन्हीं बनस्पतियों , औषधीयद्रव्यों  तथा निर्मित औषधियों के उन गुणों में अत्यंत कमी आ जाती है | कभी कभी तो वे अपने स्वाभाविक गुणों  से अलग कुछ बिपरीत गुणों से युक्त होकर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने लग जाती हैं | जो रोग अत्यंत हिंसक हो, उसका  वेग  बहुत अधिक हो,उसके रोग  लक्षण किसी को पता न हों | उन  पर जिन औषधियों का प्रयोग किया जा रहा हो | वे या तो ऐसे रोगों से मुक्ति दिलाने में सक्षम न हों या फिर हानिकर होती जा रही हों | ऐसे महारोग ही महामारी  के रूप में जाने जाते हैं |

       कुल मिलाकर जहाँ एक ओर प्राकृतिक आपदाएँ निर्मित होने लगती हैं,वहीं दूसरी ओर  खान पान की वस्तुएँ बिषैली होने लगती हैं | ऐसे  वातावरण में रहकर एवं ऐसे भोजन जल आदि के उपयोग से शरीर रोगी एवं मन बेचैन रहने लगता है | ये असंतुलन जितना अधिक बढ़ता जाता है,उतने बड़े बड़े रोग तनाव एवं प्राकृतिक आपदाएँ आदि घटित होते देखी जाती  हैं |  वृक्षों बनस्पतियों फसलों जीवजंतुओं में जब अधिक परिवर्तन होने लग जाते हैं | समस्त प्राकृतिक घटनाओं आपदाओं रोगों महारोगों की शुरुआत यहीं से होती है |

    प्राकृतिक वातावरण में ही साँस लेना होता है उसी से भोजन फल फूल  एवं औषधीय बनस्पतियाँ आदि प्राप्त होती हैं | यदि वही प्रदूषित होने  लगेंगी तो  जीवन कैसे सुरक्षित रह सकेगा | इसलिए प्राकृतिक वातावरण में रहकर प्रतिपल होने वाले परिवर्तनों का निरंतर अनुभव करते रहना होता है | प्रकृति जब तक सुरक्षित रहती है | जीवन भी तभी तक सुरक्षित  रह पाएगा |    

     वस्तुतः संसार एवं शरीरों की संरचना जिन पंचतत्वों से  हुई है !उनके संतुलित मात्रा में रहने पर ही सभी लोग स्वस्थ एवं सुखी रह पाते हैं | वात पित्त और कफ ये भी उन्हीं पंचतत्वों के अंग हैं | इनके संतुलित मात्रा में रहने पर ही प्रकृति प्राकृतिक आपदाओं से रहित एवं शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न बने रह पाते हैं | इनका आपसी अनुपात बिगड़ते ही इनका प्रभाव प्रकृति एवं जीवन के लिए अहितकर हो जाता है | इसे प्रकृति स्वयं ही नहीं सह पाती है | 

    इसीलिए संतुलन बिगड़ते ही प्राकृतिक आपदाएँ घटित होने  लग जाती हैं |धरती भूकंपों के रूप में, हवा प्रदूषित होकर तूफानों के रूप में, जल अतिवर्षा बाढ़ सूखा आदि के रूप में,अग्नि तापमान अत्यधिक घटने बढ़ने के रूप में प्रतिकार करने लगते हैं | आकाश रोगकर गैसों से आपूरित हो जाता है | 


Thursday, February 29, 2024

साक्ष्य आधारित अनुमान पूर्वानुमान प्रणाली मतलब क्या ?

                                                                 दो शब्द

                                         


               

 


                                                             भूमिका

                                                महामारी का कड़वा सच !

      


                                      संक्रमितों पर औषधियों के प्रभाव का परीक्षण !

    किसी रोग की चिकित्सा करने या उससे मुक्ति दिलाने के लिए औषधि निर्माण करने के लिए सबसे पहले उस रोग को समझना होता है | उस रोग की प्रकृति को समझना होता है | उसके लक्षणों से उस रोग की पहचान करनी होती है |सभीप्रकार से रोग का परीक्षण करने के बाद ही उसकी चिकित्सा का निर्णय लिया जाता है |किसी कारण से रोग का परीक्षण किया जाना यदि संभव न हो तो चिकित्सा के विषय में निर्णय लिया जाना भी बहुत कठिन होता है |ऐसे समय अनुमान के आधार पर कई प्रकार की औषधियाँ अलग अलग दे देकर देखा है कि किससे कितना लाभ हो रहा है और किससे नहीं हो रहा है | कई बार रोगी के स्वस्थ होने का कारण कुछ और होता है किंतु चिकित्सकों के द्वारा उस समय जो औषधि चलाई जा रही होती है | रोगी के स्वस्थ होने का श्रेय उसी औषधि को दे दिया जाता है | ऐसा अक्सर प्राकृतिक रोगों में होते देखा जाता है |

                                          अनुभव विहीन शिक्षा से संबंधित अनुसंधान !

      पानी पर तैरना सीखना है तो तैरने का अनुभव करने के लिए पानी में घुसकर तैरना पड़ेगा |  जिस प्रकार से पानी में जाकर तैरना सीखे बिना तैरने का अनुभव नहीं मिल सकता, उसी प्रकार से प्राकृतिक वातावरण में रहे बिना प्रकृति के विषय में अनुभव नहीं मिल सकता ! जिस प्रकार से कृत्रिम स्वीमिंग पुलों में तैरना सीखकर नदियों समुद्रों में तैरने की कठिनाइयों का अनुभव नहीं किया जा सकता ! उसीप्रकार से थोड़े बहुत दिन प्राकृतिक वातावरण में रहकर उन परिवर्तनों का अनुभव नहीं किया जा सकता ,जो प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने में सहायक होते हैं | जिस प्रकार से किसी नौका या पनडुब्बी में बैठकर पानी पर तैरने  का सुख तो मिल सकता है किंतु  तैरने का अनुभव नहीं मिल सकता | उसी प्रकार से उपग्रहों रडारों से बादलों या आँधीतूफानों को कुछ पहले से देखकर कुछ दुर्घटनाओं में संभावित जनधन हानि को टाल भले लिया जाए किंतु इससे मौसम विशेषज्ञ नहीं बना जा सकता है | इससे प्राकृतिक वातावरण का वास्तविक अनुभव किया जाना संभव नहीं है | 

   प्रकृति विषयक अनुसंधानों में कठिनाई ये आ रही है कि विज्ञान संबंधी शिक्षा किंतु प्रकृति विषयक व्यक्तिगत अनुभवों का अभाव है |वैज्ञानिक बनने के लिए महँगी शिक्षा में भाग लेना गरीब विद्यार्थियों के बश की बात नहीं होती है | प्रायः सुख सुविधा पूर्ण संपन्न परिवारों में पले बढ़े विद्यार्थी महँगी शिक्षा लेकर उन सर्वोच्च निर्णायक पदों पर पहुँच पाते हैं किंतु प्राकृतिक वातावरण से उनका कभी सीधा सामना न  हो पाने के कारण यंत्रों प्राप्त आँकड़ों के आधार पर ही उन्हें निर्णय लेने होते हैं |ऐसे आँकड़ों का प्राकृतिक घटनाओं के साथ तालमेल प्रायः कम ही बैठ पाता है |

    दूसरी ओर परंपराओं से प्राप्त ज्ञान विज्ञान है | जिसके आधार पर  प्राकृतिक वातावरण में स्वयं रहकर  जो अनुभव प्राप्त किए जाते हैं |उनका प्राकृतिक घटनाओं के साथ प्रत्यक्ष संबंध होने से प्राकृतिक परिवर्तनों का अनुभव अधिक सही होता है | ऐसे अनुभव  देश और समाज के हित में उस संकटकाल में उपयोगी हो सकते हैं| प्राचीन काल में ऋषि पुनि महात्मा विद्वान किसान ग्रामीण बनवासी आदि ऐसे प्राकृतिक अनुभवों के आधार पर बड़ी बड़ी प्राकृतिक घटनाओं के विषय में आगे से आगे पूर्वानुमान लगा लिया करते थे |

   वर्तमान समय में भी जंगलों में रहने वाले बनबासी आदिवासी आदि को  सुनामी आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर चले जाते देखा गया है | भूकंप आने के कुछ सप्ताह पहले से कई पशु पक्षी आदि जीवजंतु अपना व्यवहार बदल लेते हैं |वर्षा होने से पहले अनेकों जीवजंतुओं  का व्यवहार बदल जाता है | ऐसे ही ग्रामीणों कृषकों बनबासियों को उनके अनुभवों के आधार पर आगे से आगे वर्षा होने का पूर्वाभास हो जाता है | ऐसे जीवों जंतुओं मनुष्यों ने किसी भी विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कोई डिग्री नहीं ली होती है ,फिर भी उनका अनुभव सही घटित होता है | 

     बाराहमिहिर जैसे विद्वानों  ने तो ऐसे अनुभवों का संग्रह करके  बृहदसंहिता जैसे बड़े बड़े ग्रंथ लिखे हैं | जिनमें पशु पक्षियों की चेष्टाओं ,प्राकृतिक परिवर्तनों,के आधार पर भावी घटनाओं के विषय में पूर्वानुमान लगाने की विधि बताई गई है |जो अभी भी सही घटित होती है |ऐसे ही  उत्तरभारत  के प्रसिद्ध  महाकवि घाघ के अनुभव अभी भी जन जन के जीवन में सही घटित हो रहे हैं |प्रबुद्ध किसानों के द्वारा उनका  अनुभव एवं उपयोग अभी भी किया जाता है |

      वर्तमान समय में  प्रकृति और जीवन के विविध क्षेत्रों से संबंधित ऐसे प्राकृतिक अनुभव संपन्न विद्वानों का जनहित में कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है | इसीलिए परंपराओं से प्राप्त उस  प्राचीन ज्ञान विज्ञान को जानने समझने एवं अनुभव करने वाले प्रकृति चिंतकों की संख्या बहुत कम रह गई है | ऐसे प्राकृतिक विषयों के विद्वान निरंतर अपनी उपेक्षा सहते सहते थक हार कर अब अपने अपने विषयों से उपरत होने लगे हैं | बड़े त्याग तपस्या पूर्वक किए गए अपने अनुभवों के संग्रह को बेबशीपूर्वक समेटे  हुए अपना जीवन पूरा करते जा रहे हैं |अत्याधुनिक बुद्धिवाद ने न जाने कितने प्राचीन भारतीय ज्ञानविज्ञान के बड़े बड़े मनीषियों चिंतकों को यूँ खो दिया है | उनके अनुभवों का महामारियों तथा  प्राकृतिक आपदाओं के विषय में यदि उपयोग किया गया होता तो महामारियों एवं प्राकृतिक आपदाओं के समय वैश्विक समाज की समस्याओं का कुछ समाधान तो खोजा जा चुका होता | 

                     


                                                          


                                   घटनाओं को ही मान लिया जाता है जिम्मेदार !

     साक्ष्य आधारित अनुसंधानों में घटना घटित होने का कारण प्रत्यक्ष दिखना होता है | जो नहीं दिखता है उसे नहीं माना जाता है | इसीलिए ऐसे अनुसंधानों में घटनाओं के वास्तविक कारण खोजे जाने संभव नहीं होते | साक्ष्यों के अभाव के कारण घटनाओं के विषय में अनुसंधान किया जाना संभव नहीं होता है | इसीलिए उसके द्वारा होने वाली समस्याओं के विषय में अनुसंधान शुरू कर दिए जाते हैं | 

     कम समय में अचानक यदि अधिक वर्षा हो जाए तो बाढ़ आनी स्वाभाविक है | इसमें बाढ़ आने का कारण कम समय में अधिक वर्षा होना है| इस वर्ष ऐसा क्यों हुआ उस कारण को खोजा जाना चाहिए | इसके लिए कोई वैज्ञानिकअनुसंधान पद्धति न होने के कारण कम समय में अधिक वर्षा होने की खोज तो जलवायुपरिवर्तन के नाम पर रोक दी जाती है |जलनिकासी के ठीक प्रबंध न होने को बाढ़ आने के लिए जिम्मेदार मान लिया जाता है |बाढ़ के कारण जनधन हानि हुई है और बाढ़ जलनिकासी के ठीक प्रबंध न होने के कारण आई है | इस प्रकार से प्रत्यक्ष साक्ष्य एक दूसरे से जोड़कर अनुसंधानों को पूर्ण मान लिया जाता है | 

   इसमें ध्यान दी जाने वाली विशेष बात यह है कि जल निकासी का प्रबंध तो हर वर्ष की तरह इस वर्ष में भी था किंतु हर वर्ष बाढ़ नहीं आती थी !बाढ़ तो इसी वर्ष आई है |इसका मतलब स्पष्ट है कि इस बार कम समय में अधिक वर्षा होना ही बाढ़ आने का मुख्यकारण रहा है |अनुसंधानों के द्वारा खोज उसी की होनी चाहिए कि इस वर्ष इतने कम समय में इतनी अधिक वर्षा होने का कारण क्या रहा है |  

     ऐसे ही कभी कभी तेज भूकंप आने से घरों को गिरते देखा जाता है | इस वर्ष इतने तेज भूकंप क्यों आ रहे हैं यह खोज का विषय होना चाहिए,किंतु इस बार इतना तेज भूकंप आने का कारण और पूर्वानुमान खोजने की वैज्ञानिक विधि न होने के कारण मकानों के कमजोर बने होने को उनके गिरने का कारण मान लिया जाता है | 

    इसमें विशेष ध्यान दी जाने वाली बात यह है मकान तो बहुत पहले से बने खड़े हुए थे | भूकंप पहले भी आते रहे थे तब तो इतने मकान नहीं गिरते थे |इस बार ही इतनी अधिक संख्या में मकान गिरने का कारण भूकंप की गति अधिक होना ही रहा है !इसलिए अनुसंधानों के द्वारा खोज इसी की होनी चाहिए कि इस बार इतनी तेज भूकंप आने का कारण क्या रहा है | 

     इसीप्रकार से महामारी आने वाली है या आ गई है | यह लोगों को संक्रमित होते या मृत्यु को प्राप्त होते देखकर पता लग पाता है | वैज्ञानिक अनुसंधानों की दृष्टि से महामारी आने का कारण या पूर्वानुमान खोजने के बजाए मनुष्यों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी को जिम्मेदार मान लिया जाता है | प्रतिरोधक क्षमता तो वैसे भी  बढ़ती घटती रहती होगी किंतु इतनी बड़ी संख्या में वैसे तो इतने लोग एक साथ बीमार नहीं होते हैं |  

   महामारी में प्रतिरोधक क्षमता की कमी होने का प्रत्यक्ष कारण स्वास्थ्य के प्रतिकूल आहार विहार रहन सहन,मानसिकतनाव, आर्थिकपरेशानी, नींद का अभाव, प्रदूषित स्थलों में रहन सहन प्रदूषित भोजन जलपान आदि से प्रतिरोधकक्षमता  कम होती है | ऐसा बताया जाता है किंतु यदि इस बात को आधार माना जाए तब तो  अभावग्रस्त लोगों की प्रतिरोधक क्षमता संपन्न लोगों की अपेक्षा अधिक कम  होनी चाहिए | इस दृष्टि से देखा जाए तो अभावग्रस्त लोगों की अपेक्षा साधनसंपन्नवर्ग के लोग महामारी में अधिक काल कवलित हुए हैं | 

     कुलमिलाकर जनधन हानि से बचाव की दृष्टि से देखा जाए तब तो जलनिकासी की व्यवस्था ठीक रखने पर ध्यान दिया ही जाना चाहिए ,किंतु इसे भूलना नहीं चाहिए कि बाढ़ का मुख्यकारण कम समय में अधिक वर्षा होना है | इसबार ऐसा क्यों हुआ है उन कारणों की खोज की जानी चाहिए | एवं ऐसी घटनाओं के विषय में आगे से आगे पूर्वानुमान लगाने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए | 

   ऐसे ही  भूकपों के आने पर नुक्सान कम से कम हो इसकेलिए भूकंपरोधी भवनों का निर्माण किया ही जाना चाहिए, किंतु ध्यान यह भी रखा जाना चाहिए कि नुक्सान होने का कारण कारण तो भूकंप आना ही है | इसलिए भूकंपों की बढ़ती गति और आवृत्तियाँ चिंता का विषय हैं | इसके विषय में भी कुछ गंभीर अनुसंधानों की आवश्यकता है |  

      इसीप्रकार से महामारी जैसी आपदाओं का संक्रमण के बढ़ने पर लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिरोधक क्षमता का परीक्षण भले कर लिया जाए | उसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रयत्न भी कर लिए जाएँ !किंतु इस बात को भी याद रखा जाना चाहिए कि नुक्सान महामारी आने से हुआ है | इसलिए महामारी को समझने एवं इसके विषय में अनुमान पूर्वानुमान आदि पता लगाने के लिए प्रभावी अनुसंधान किए जाने की भी आवश्यकता है | 

                          साक्ष्य आधारित अनुमान पूर्वानुमान प्रणाली मतलब क्या ?

    इस विधा में सबकुछ प्रत्यक्ष दिखाई देना होता है | सभी प्राकृतिक घटनाओं की श्रृंखला एक दूसरे से जुड़ती दिखाई पड़नी होती है |
      साक्ष्य तो तभी मिल सकते हैं जब जैसी प्राकृतिक घटनाएँ घटित होते दिखाई दें तब तैसी भविष्यवाणी कर दी जाए ,तो वे प्रत्यक्ष साक्ष्य की श्रेणी में आ जाएँगे | उपग्रहों रडारों से बादलों को देखकर वर्षा होने की आँधी तूफ़ान देखकर आँधी तूफ़ान आने के विषय में बता दिया जाए तो वे प्रत्यक्ष साक्ष्य हो सकते हैं | ऐसे ही महामारी से लोग संक्रमित होते या मृत्यु को प्राप्त होते दिखाई दें तो महामारी आने का पूर्वानुमान व्यक्त कर दिया जाए | संक्रमितों की संख्या बढ़ते दिखाई दे तो नई  लहर आने की और संक्रमितों की संख्या घटती दिखाई दे तो लहर समाप्त होने की एवं संक्रमितों की संख्या अधिक तेजी से घटती दिखाई  दे तो महामारी समाप्त होने की भविष्यवाणी कर दी जाए | साक्ष्य आधारित अनुसंधानों के लिए जिन प्रतीकों का चयन किया जाए उनका एक दूसरे से जुड़ते दिखाई पड़ना चाहिए | भूकंप के समय धरती हिलने का कारण प्रत्यक्ष दिखना चाहिए |ये सब तो  ठीक है किंतु भूकंपों के आने का कारण भूगर्भगत लावा पर तैरती टैक्टॉनिक प्लेटों के आपस में टकराने को या फिर धरती के अंदर संचित ऊर्जा के बाहर  निकलने को जिम्मेदार मानने की कल्पना कर ली जाती है | प्रत्यक्ष न तो टैक्टॉनिक प्लेटों के आपस में टकराने को किसी ने देखा है और न ही ऊर्जा निकलने को !ऐसी स्थिति में प्रत्यक्ष साक्ष्य तो ये भी नहीं हुए |ये तो केवल कल्पना है | जो तभी तक टिकेगी जब तक सच्चाई सामने नहीं आती है सच्चाई सामने आते ही ऐसी कल्पनाओं का कोई आस्तित्व नहीं रह  जाता है | 

    ऐसे ही मौसम संबंधी घटनाओं के घटित होने के लिए,वायुप्रदूषण या तापमान बढ़ने घटने के लिए,जिन कारणों की कल्पना की गई है ,उनका घटनाओं के साथ प्रत्यक्ष संबंध नहीं दिखाई पड़ता है | ऐसे ही महामारी के समय  लॉकडाउन एवं कोविडनियमों से लेकर जितने भी प्रकार की चिकित्सा की परिकल्पना की गई | उनमें प्रत्यक्ष साक्ष्य किसी के भी नहीं थे और न ही अनुमानों के अनुशार परिणाम ही निकले हैं |महामारी के आने एवं उसकी लहरों के बार बार आने और जाने के लिए जो भी अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाए जाते रहे वे सच नहीं निकलते रहे | उनका कोई साक्ष्य युक्त वैज्ञानिक आधार नहीं था |                                       

                                महामारी मुक्त समाज का निर्माण संभव है !भूमिका

      जिसप्रकार से किसी व्यापार या बाजार को शुरू करने के लिए क्रेता और विक्रेता दोनों का होना आवश्यक होता है |उनके बीच आपस में क्रय विक्रय होना भी आवश्यक है | बाजार में व्यापारी लोग दूकान लगाकर सामान बेचने के लिए बैठ भी जाएँ ग्राहक भी आवें किंतु सामान न खरीदें तो व्यापार कैसे संभव है | सामान ही नहीं बिकेगा तो दूकान चलेगी कितने दिन !यदि दूकानें ही नहीं चलेंगी तो बाजार स्वयं ही बंद हो जाएगा |

     इसीप्रकार से महामारी शुरू होने लायक समय चाहिए !बीमार होने लायक लोग चाहिए इसके बात ही साथ बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी होने चाहिए जो उसी समय अपनी आयु पूरी कर चुके हों | इन तीनों के संयोग से महामारी घटित होती है | यदि महामारी आवे लेकिन रोगी होने लायक लोग न मिलें या लोगों की आयु पूरी न हुई हो,तो महामारी आने पर भी न लोग रोगी होंगे और न ही मृत्यु को प्राप्त होंगे !ऐसे समय महामारी आकर खाली हाथ लौट जाएगी |

    बुरे समय के प्रभाव से महामारियाँ पैदा होती हैं और अपने अपने बुरे समय के प्रभाव से लोग संक्रमित होते हैं | और जिनकी आयु पूरी हो रही होती है वही मृत्यु को प्राप्त होते हैं |  इसीलिए महामारी के समय संक्रमितों के बीच रहकर भी सभी लोग संक्रमित नहीं होते हैं और न ही सभी लोग मृत्यु को ही प्राप्त होते हैं | केवल वही संक्रमित होते हैं जिनका अपना भी बुरा समय चल रहा होता है |मृत्यु उन्हीं की होती है जिनकी अपनी आयु पूरी हो चुकी होती है | 

     साक्ष्य आधारित अनुसंधानों में तो  मृत्यु के समय जो घटना घटित हो रही होती है उसे ही मृत्यु का कारण मान लिया जाता है |जो व्यक्ति मृत्यु के समय किसी दुर्घटना का शिकार हुआ तो उसकी मृत्यु का कारण दुर्घटना को मान  लिया गया | जो मृत्यु के समय  भूकंप से गिरे मकान के मलबे में दबा था तो उसकी मृत्यु का कारण उस मलबे में दबा होना मान लिया गया | जो व्यक्ति मृत्यु के समय रोगी या संक्रमित था तो उसकी मृत्यु का कारण उसका रोग या संक्रमण मान लिया गया | 

     विशेष बात यह है कि बिल्कुल ऐसी ही घटनाएँ कुछ दूसरे लोगों के साथ भी घटित हुईं किंतु उन घटनाओं से उनकी मृत्यु तो नहीं होती है | मृत्यु का कारण यदि ऐसी घटनाओं को माना जाए तब तो उन घटनाओं में उनकी भी मृत्यु होनी चाहिए थी ,किंतु ऐसा नहीं हुआ  | इसका मतलब मृत्यु का कारण वैसी कुछ घटनाएँ न होकर कुछ और है जिसे अनुसंधान पूर्वक खोजा जाना चाहिए |

      मृत्यु के विषय में लोग ऐसे पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं कि मृत्यु तभी होती है जब कोई भयानक या हिंसक घटना घटित होती है |इसीलिए जिसकी मृत्यु का समय आने पर अचानक कोई भयानक हिंसक घटना घटित होने लगे तो  उसकी  मृत्यु का कारण उस भयानक घटना कोई तो मान लिया जाता है किंतु किसी की मृत्यु का समय जब आवे उस समय वो किसी अच्छी घटना में सम्मिलित हो उस समय अचानक मृत्यु हो जाए तो भरोसा नहीं होता कि इस घटना से भी मृत्यु हो सकती है क्या ? 

   दुर्घटना के समय मृत्यु होने का कारण दुर्घटना को , किसी रोग के समय मृत्यु होने का कारण उस रोग को,  इसी प्रकार से महामारी से संक्रमित होते समय मृत्यु होने के लिए महामारी जनित संक्रमण को  यदि जिम्मेदार मान लिया जाएगा तब तो  पूजा पाठ करते समय हुई मृत्यु का कारण पूजा पाठ करने को ,आराम करते समय मृत्यु होने का कारण आराम करने को मानना होगा |ऐसे ही मृत्यु का समय आने पर कुछ लोग नहा धो या खा पी रहे होते हैं ,सो या जाग रहे होते हैं, कुछ तो पूजा पाठ कर रहे होते हैं, कुछ आराम कर रहे होते हैं, कुछ लोग नाच या गा रहे होते हैं | उसी समय आयु पूरी हो जाने के कारण उनकी मृत्यु उसी समय हो जाती है | इसका मतलब ये तो नहीं कि उनकी मृत्यु नहाने धोने खाने पीने पूजा पाठ आदि करने से हो गई है !साक्ष्य आधारित अनुसंधान प्रणाली में तो साक्ष्यों की श्रृंखला  इसी प्रकार से जोड़ी जाती है | 

    परंपरा विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो  मृत्यु के कारण सबके अपने अपने होते हैं | उसके लिए किसी भी रोग महारोग घटना या दुर्घटना को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता था |

    किसी मकान की आयु यदि उसी समय पूरी हो रही थी जिस समय भूकंप को आना था !ऐसे ही किसी  आयु उसी समय पूरी हुई जब भूकंप आया | इन तीनों घटनाओं के घटित होने का समय अवश्य एक था किंतु ये तीनों घटनाएँ एक दूसरे से बिल्कुल अलग अलग हैं | भूकंप अपने समय से आया,मकान अपने समय से गिरा , उस मलबे में दबे हुए व्यक्ति की मृत्यु उसके अपने मृत्यु के समय पर हुई है |

     वस्तुतः प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने का अपना अपना समय होता है |जिस प्रकार से भूकंप का आना  प्राकृतिक घटना है उसी प्रकार से मकान का गिरना एवं उसमें  दबकर मनुष्य का मृत्यु को प्राप्त होना ये तीनों ही प्राकृतिक घटनाएँ हैं |भूकंप में कुछ दूसरे मकान नहीं गिरे वही क्यों गिरा | उस मलबे में दबे कुछ दूसरे लोग मृत्यु को नहीं प्राप्त हुए | उस एक व्यक्ति की ही मृत्यु कैसे हुई ! इस रहस्य को परंपराविज्ञान के द्वारा समझा जा सकता है |         

                                                          भूमिका

                                   महामारी किसी के रोगी होने का कारण नहीं है !

      जिस प्रकार से भूकंप एक प्राकृतिक घटना है जो समय समय पर घटित हुआ करती है | इसमें कुछ नया नहीं है ये प्रकृति का स्वभाव है भूकंपों में मकान गिरना या न गिरना मकानों की अपनी समस्या है | जिससे भूकंपों का कोई लेना देना नहीं है |इसीप्रकार से महामारी के समय में किसी के संक्रमित होने या न होने से महामारी का कोई लेना देना नहीं है | ये मनुष्यों की अपनी समस्या है |               
    जिस प्रकार से अधिक सर्दी या अधिक गर्मी बहुत लोग सह लेते हैं कुछ लोग नहीं भी सह पाते हैं | जो नहीं सहपाते उनमें कुछ लोग रोगी होते हैं उनमें से कुछ लोगों की मृत्यु भी हो जाती है | 
      इसी प्रकार से कभी कभी कुछ ऐसा वातावरण प्राकृतिकरूप से  बन जाता है | जिसे सह पाना हर किसी के वश की बात नहीं होती है | उसे कुछ लोग सह पाते हैं कुछ नहीं सहपाते तो रोगी हो जाते हैं | उनमें से कुछ की  मृत्यु होते देखी जाती है |   
      जिस प्रकार से सर्दी गर्मी आदि अचानक नहीं आते ! संबंधित ऋतुओं में इनका प्रभाव धीरे धीरे बढ़ता जाता है | उसी अनुपात में लोगों की सहनशीलता बढ़ती जाती है |जिससे ऋतुओं के प्रभाव को वे धीरे धीरे सहते चले जाते हैं | इसीक्रम में सर्दी और गर्मी संबंधीऋतुओं का प्रभाव धीरे धीरे अपने चरम पर पहुँच जाता है और लोग सह जाते हैं |इसीलिए भीषण सर्दी या गर्मी के समय भी गरीबों ग्रामीणों किसानों बनवासियों आदि को ऋतुओं का प्रचंड प्रभाव सहने में भी अधिक कठिनाई नहीं होती है|
     जिस प्रकार से पठनशील विद्यार्थी का कुछ दिन क्लास छूट जाए तो वह पढ़ने में पिछड़ जाता है कई बार परिश्रम पूर्वक उसे पूरा कर लेता है ,कई बार नहीं पूरा कर पाता है ,तो परीक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) भी होना पड़ता है |
    इसी प्रकार से जो लोग गर्मी का प्रभाव सहते सहते धीरे धीरे पंखे, कूलर या एसी आदि का सहारा लेने लगते हैं | ऐसे ही सर्दी में रूमहीटर आदि का सेवन करने लगते हैं |वे उतने समय के लिए प्राकृतिक कक्षा से अलग हो जाते हैं |इसलिए वे ऋतुप्रभाव सहने की क्षमता से बंचित हो जाते हैं |सुख सुविधाओं में पले बढ़े ऐसे लोग इसीलिए गरीबों ग्रामीणों किसानों बनवासियों आदि की अपेक्षा प्राकृतिक परिवर्तनों के समय अधिक रोगी होते देखे जाते हैं | 
     प्रकृति में समय समय पर होते रहने वाले विभिन्न प्रकार के परिवर्तनों की तरह ही महामारी भी वातावरण में हुए एक प्रकार के प्राकृतिक परिवर्तन का ही परिणाम है | ऐसा परिवर्तन प्रकृति में वर्षों से धीरे धीरे बढ़ता जा रहा था |जिसका स्वास्थ्य पर प्रभाव भी  पड़ रहा था | जिसे गरीब ग्रामीण किसान मजदूर बनवासी आदिवासी आदि प्राकृतिक जीवन जीने वाले लोग धीरे धीरे सहते जा रहे थे | इसलिए उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई | 
      दूसरे प्राकृतिक वातावरण से एक सीमा तक अलग रहने वाले लोग सुख सुविधापूर्ण जीवन जीने वाले लोग ऐसे प्राकृतिक बदलावों के अचानक सह नहीं पाए और रोगी होने लगे | यही वर्ग कोरोना महामारी के समय में भी सबसे अधिक संक्रमण का शिकार हुआ है | 
      कुछ लोग सामूहिक रूप से किसी यात्रा पर गए हों तो गाड़ी का ड्राइवर रास्ता भटक भी जाए तो पता खोजने में यात्रियों को अधिक कठिनाई नहीं होती ,किंतु उस समूह के कुछ लोग यदि गाड़ी से उतर कर रास्ता भटक जाएँ तो उन्हें अधिक परेशानी का अनुभव होता है |  
       इसी प्रकार से प्राकृतिक वातावरण में सम्मिलित लोगों में से जो लोग सुविधाओं के  बलपर प्राकृतिक वातावरण से  जितने अलग हुए वे परिवर्तित प्राकृतिक वातावरण को सहने में उतने अक्षम हुए | जिससे वे उतने ही अधिक रोगी होते चले गए | कोरोना  महामारी के समय ऐसा सभी जगह होते अनुभव भी हुआ है |
      वैसे भी किसी के संक्रमित होने या मृत्यु को प्राप्त होने का कारण यदि केवल महामारी ही होती तो महामारी का प्रभाव सभी पर एक जैसा ही पड़ रहा था | उसके परिणाम भी सभी पर एक जैसे ही दिखाई देने चाहिए थे | एक जैसी परिस्थिति में रहकर किसी का संक्रमित होना और किसी का संक्रमित न होना और किसी का संक्रमित होकर मृत्यु को प्राप्त हो जाना | ऐसे तीन प्रकार के परस्पर विरोधी परिणामों के लिए केवल महामारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है | ऐसा होने के पीछे सबके अपने अपने व्यक्तिगत कारण होते जिनका निवारण करके महामारीमुक्त समाज की संरचना की जा सकती है |
     महामारी एक प्राकृतिक घटना है इसे आने जाने से रोका नहीं जा सकता है ,किंतु अपने शरीरों को दुर्बल करके हमें महामारी के सहायक होने से बचना चाहिए | 
     महामारी की तुलना यदि आग की चिनगारी से की जाए तो आग की चिनगारी कितने ही घरों में क्यों न फेंक दी जाए किंतु आग केवल उन्हीं घरों में जलेगी जिनमें उस चिनगारी को जलने लायक ईंधन मिलेगा | जिन घरों में ईंधन नहीं मिलेगा उनमें फेंकी गई चिनगारी बिना कुछ जलाए स्वयं ही बुझ जाएगी | इसलिए महामारी से रोगी होने लायक अपने शरीरों में ईंधन इकट्ठा करने से बचना चाहिए | महामारी का ईंधन क्या है इसकी  चर्चा हम आगे करेंगे | 

     महामारी को यदि हम भूकंप मान लें तो भूकंप तो एक जैसी गति से आने पर भी कुछ भवन गिरते हैं और कुछ नहीं गिरते हैं |यदि कुछ मकानों के  गिरने का कारण भूकंप है तो जो नहीं गिरे उनके न गिरने का कारण क्या है | कुछ मकानों के न गिरने का कारण यदि उन मकानों की अपनी मजबूती है तो जो गिर गए इसे उनकी अपनी कमजोरी माना जाए | यदि वे अपनी ही कमजोरी से गिरे हैं तो इतने कमजोर भवन  बिना भूकंप के भी तो गिर सकते थे | इसलिए भूकंपों से अधिक  ध्यान भवनों को मजबूत बनाने में दिया  जाना चाहिए | 

इसमें विशेष बात ये है कि कुछ  मकान चूँकि भूकंप के समय गिरे हैं इसका मतलब वे कमजोर ही रहे होंगे | ये इस आधार पर मानना अनुसंधान की दृष्टि से उचित नहीं होगा ! कोरोना महामारी के समय भी यही होता रहा -चूँकि कुछ लोग संक्रमित हुए हैं इसका मतलब उनकी इम्युनिटी ही कमजोर रही होगी |


    कई बार भूकंप आने के साथ कोई मकान गिरता है और उसके मलबे में घर के कुछ सदस्य दब जाते हैं | वे निकाले गए तो पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित निकले ! उसी समय संयोगवश उस मलबे में कोई ऐसा बाहरी व्यक्ति दब गया जो वहाँ से निकल रहा था और अचानक उस मलबे की चपेट में आ गया |इससे  उसकी मृत्यु हो गई | इसका मतलब ये तो नहीं निकाला जा सकता कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हो गई वह कमजोर रहा होगा या उसकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रही होगी |  जो मलबे में दबकर भी सुरक्षित निकल आए उनके शरीर मजबूत रहे होंगे और उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रही होगी |

     इसलिए भूकंपों के समय मकानों के गिरने का कारण उनकी कमजोरी न होकर अपितु उनकी आयु पूरी होनी ही है |मकान की आयु पूरी हुई इसलिए मकान गिरा ,उसमें वह बाहरी व्यक्ति भी दबा हुआ था अन्य लोगों की तरह वह भी सुरक्षित निकल सकता था किंतु इसी समय उसकी आयु पूरी हो गई और वह मृत्यु को प्राप्त हो गया |

    भूकंपों को जिम्मेदार इसलिए नहीं ठहराया जा सकता है,क्योंकि भूकंप आना तो पृथ्वी का अपना विकार है मकान पृथ्वी पर बनते हैं इसलिए पृथ्वी के विकारों को भी सहना ही  होगा | 


                  कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का कारण समय का प्रभाव है या औषधि का  ?

    पहली लहर : देश में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी 2020 को केरल में सामने आया था. पहली लहर का पीक 17 सितंबर 2020 को आया था. उस दिन करीब 98 हजार केस सामने आए थे|16 फरवरी 2021 को पहली लहर के सबसे कम 9,121 मामले आए थे | 
दूसरी लहर  :17 फरवरी 2021 से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी थी | 6 मई 2021 भारत में संक्रमण के क़रीब 4,14,000 नए मामले दर्ज किए गए थे. महामारी के दौरान एक दिन में संक्रमितों की ये सबसे अधिक संख्या थी.20 दिसंबर 2021 को सबसे कम 5336 मरीज पाए गए थे। यहाँ से  दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म हुई |
तीसरी लहर :देश में 27 दिसंबर 2021 से कोरोना की तीसरी लहर शुरू हुई | 21 जनवरी 2022 को 3,47,000 मामले सामने आए थे जो तीसरी लहर की सबसे अधिक संख्या थी | इसके बाद फरवरी 2022 में ये लहर शान हो गई थी |
__________________________________________________________________________
                    बचाव के लिए उपाय नंबर -1 कोविड नियमों का अनुपालन  

_________________________________________________________________________

                                                   लॉकडाउन:
 लॉकडाउन का पार्ट-1 : 24 मार्च 2020 से 15  अप्रैल 2020 तक 21 दिनों के लिए |
 लॉकडाउन का पार्ट-2 :15 अप्रैल 2020 से  3मई  2020 तक 19 दिनों के लिए !
 लॉकडाउन का पार्ट-3 :3मई  2020 से  17 मई  2020 तक 14  दिनों के लिए !
 लॉकडाउन का पार्ट-4 : 18 मई 2020 से 31मई  2020 तक 14  दिनों के लिए !
इसके बाद धीरे धीरे चरण बढ़ ढंग से अनलॉक किया जाना शुरू हुआ |

  अनलॉक:- अनलॉक पहला .0 (1-30 जून),अनलॉक दूसरा .0 (1-31 जुलाई), अनलॉक तीसरा .0 (1-31 अगस्त)अनलॉक चौथा .0 (1-30 सितंबर) अनलॉक पाँचवाँ .0 (1-31 अक्टूबर) अनलॉक छठवाँ .0 (1-30 नवंबर) हुआ | 

 विशेष बात :1 सितंबर 2020 ( 2020-09 ... इसमें कहा गया , ''कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर 2020 तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
दूसरी लहर : दिल्ली में 6 अप्रैल 2021 को नाइट कर्फ्यू लगाया गया था|नाइट कर्फ्यू के अलावा दिल्ली में 15 अप्रैल 2021 को वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया गया था |19 अप्रैल को दिल्ली में लॉकडाउन लगाया गया था |

तीसरी लहर : 4 जनवरी 2022 को लगा वीकेंड कर्फ्यू 

                                                 दोगज दूरी ,मास्क जरूरी  !

   वस्तुतः कोविडनियमों के पालन का मतलब ही था कि  एक दूसरे को छूना नहीं है - "दो गज दूरी मास्क जरूरी" 

इसीलिए भारत में सर्वप्रथम पहले 22 मार्च 2020 को 14 घंटों के लिए जनता कर्फ्यू किया गया था।

____________________________________________________________________
                    बचाव के लिए उपाय नंबर - 2       प्लाज्मा प्रयोग   

_________________________________________________________________________


 

__________________________________________________________________
                    बचाव के लिए उपाय नंबर -3
रेमडेसिविर प्रयोग

__________________________________________________________________

   बताया जाता है कि दिसंबर 2020  में कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित और कमजोर इम्युन सिस्टम वाले एक मरीज को रेमडेसिविर दवा दी थी। इलाज के दौरान पाया गया कि उस मरीज के स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार हुआ है |  यही नहीं, उसके शरीर से कोरोना वायरस का खात्मा भी हो गया। इस अध्ययन को नेचर कम्युनिकेशन्स ने प्रकाशित किया था। उसी के बाद भारत सहित कई देशों में रेमडेसिविर के इस्तेमाल की खबरें आईं। रेमडेसिविर पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा था कि यदि संक्रमण के आरम्भिक चरण में इसे मरीज को दिया जाए तो उस समय यह अधिक कारगर होती है।


__________________________________________________________________
                    बचाव के लिए उपाय नंबर -
4 वैक्सीन प्रयोग

__________________________________________________________________

वैक्सीन :भारत ने 16 जनवरी 2021 को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (कोविशील्ड) और स्वदेशी कोवैक्सीन के साथ अपना टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया ।बाद में, स्पुतनिक वी और मॉडर्ना वैक्सीन को भी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई।30 जनवरी 2022 को, भारत ने घोषणा की कि उसने टीकों की लगभग 1.7 अरब खुराकें दीं और 720 मिलियन से अधिक लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया।
__________________________________________________________________
                                     बचाव के लिए कुछ अन्य उपाय

_________________________________________________________________

   संक्रमितों पर रेमडेसिविर,प्लाज्माथैरेपी, वैक्सीन, आदि के प्रयोग के साथ साथ टोसिलीजुमैब इंजेक्शन,  डेक्सामेथासोन, हाइड्रोक्लोरोक्वीन  आदि औषधियों का प्रयोग किया गया | कोविडनियमों का पालन करवाया गया | उपायों को लेकर चिकित्सकीय बयानों में विरोधाभास रहा ! आइवरमेक्टिन दवा पर तमिलनाडु में प्रतिबंध लगा दिया गया जबकि गोवा और उत्तराखंड में इसे लाभप्रद समझा जाता  रहा था |

  महामारी संक्रमितों की संख्या घटते समय जो औषधि दी जाए उसे परीक्षण में सफल मान लिया जाए और वही औषधि संक्रमितों की संख्या बढ़ते समय दी जाए तो उसी औषधि को अनुपयोगी मानकर चिकित्सा के प्रयोग से बाहर कर दिया जाए |

    ये सर्व विदित है कि भारत में मई 2020 की शुरुआत से जुलाई 2020 तक संक्रमितों की संख्या घटने का समय चल रहा था | इस समय बिना किसी औषधि के संक्रमितों को स्वस्थ होते देखा जा रहा था |इसी समय अनेकों वैज्ञानिकों के द्वारा वैक्सीनों का ट्रायल चलाया जा रहा था |उसमें भी सफलता मिलते देखी जा रही थी  | जिससे विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बना लेने के दावे करने शुरू कर दिए !जबकि संक्रमितों के स्वस्थ होने का कारण अच्छे  समय का प्रभाव था |
                                             महामारी और प्रतिरोधक क्षमता : 
    कोरोना महामारी के विषय में एक बात समझ में नहीं आती है कि लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो रहे हैं या इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण ! वैक्सीन लगने के बाद भी जब लोग संक्रमित होने लगे तो कहा गया कि इम्युनिटी समय के साथ कमज़ोर हो जाती है?  यदि समय के साथ कमज़ोर हो ही जाती है तो हमेंशा तो वैक्सीन नहीं लगती है इसलिए उसे बार बार संक्रमित होते रहना चाहिए |



समय सबसे बड़ी शक्ति है जो स्वयं दिखाई नहीं पड़ती है परंतु उसके कारण सबकुछ दिखाई पड़ता है | जो समय को समझ लेता है है वो सब कुछ समझ जाता है |

Friday, January 5, 2024

suchi

 

       विज्ञान और महाविज्ञान     

                     विज्ञान खंड

 महामारीमुक्तसमाज की संरचना कैसे हो !

 महामारी ही हिंसक थी या बचाव के लिए तैयारी नहीं थी !

  पूर्वानुमान लगाने के लिए विज्ञान कहाँ है ?

जलवायु परिवर्तन का विज्ञान क्या है ?  

  गलत  मानकों से  निकलते हैं गलत पूर्वानुमान (दृष्टांत) 

 प्राकृतिक  घटनाओं के कारणों में संशय

महामारी संबंधी कारणों के गलत होने पर गलत निकले पूर्वानुमान !

 जीवनसंबंधी घटनाओं के कारणों में संशय ! 

  किसी के रोगी होने या मृत्यु होने का कारण क्या होता है ? 

  महामारियों को समझने हेतु गंभीर प्रयत्न किए जाएँ ! 

 महामारी का कारण है वायुप्रदूषण !

   मौसम के कारण पैदा हुई महामारी -

    तापमान बढ़ने घटने से पैदा हुई महामारी !

                          महाविज्ञान खंड

Tuesday, January 17, 2023

वायु प्रदूषण और महामारी के आपसी संबंधों पर संशय !(इसका उपयोग कर लिया गया !)

 

वायु प्रदूषण और महामारी के आपसी संबंधों पर संशय !

       2 नवंबर 2015  को प्रकाशित :दीपावली में पटाखों से निकलने वाले धुएँ से वायु प्रदूषण बढ़ता है 
  25अक्टूबर 2017 को प्रकाशित :तापमान अधिक होने से हवा में घुल रही गैस और प्रदूषित तेज हवा में तैरने वाले धूल कणों  से  वायु प्रदूषण बढ़ता है !
13 नवंबर 2017 को प्रकाशित :केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अपर निदेशक दीपाकर साहा का मानना है कि दिल्ली की भौगोलिक स्थिति के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता है । उन्होंने पराली जलने को भी वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार मानने से इन्कार किया है।
 17 अक्टूबर 2018 को प्रकाशित :दशहरे में रावण के पुतले जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है !इसलिए इस पर रोक के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों सरकारों से रिपोर्ट तैयार करने को कहा था ! 
28 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित :पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली 'सफर' ने कहा कि हवा की गति धीमी होने और कम तापमान के कारण प्रदूषण कारक तत्व एकत्रित हो जाते हैं | 
30 अक्टूबर 2018 को प्रकाशित :चेस्ट रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ) और पुणे यूनिवर्सिटी ने दो साल पहले कुछ तथ्य सामने रखे थे. उसी में ये बात सामने आई थी कि काले रंग की गोली जैसी टिकिया यानी सांप पटाखा (स्नेक टैबलेट) सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाती है | 
  3 नवंबर 2020को प्रकाशित :पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता है| 
इसी प्रकार से वाहनों एवं उद्योगों से निकलने वाले धुएँ से,निर्माण कार्यों से निकलने वाली धूल से ,ईंट भट्ठों से निकलने वाले धुएँ से वायु प्रदूषण बढ़ता है !
  15  अक्टूबर 2018 को प्रकाशित :  चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के लिए हेयर स्प्रे ,परफ्यूम,एयर रिफ्रेशर में पाए जाने वाले वाष्पशील कार्वनिक यौगिकों से बढ़ता है प्रदूषण !
 17  जनवरी 2019  को प्रकाशित :एनजीटी ने हुक्का की घरेलू वायु प्रदूषण की दृष्टि से जाँच करने को सरकार से कहा है
  4 अगस्त 2018   को प्रकाशित :मध्य पूर्व की आँधी से बढ़ता है वायु प्रदूषण !
25 दिसंबर  2015 को प्रकाशित :एक रिसर्च के हवाले से कहा गया है कि वायु प्रदूषण बढ़ने का वास्तविक कारण किसी को नहीं पता |
     इस प्रकार से वायु प्रदूषण बढ़ने का कारण खोजने के  विषय में ही जब वैज्ञानिक एकमत नहीं हैं तो वे कभी वायु प्रदूषण  बढ़ने के विषय में कोई अनुमान या  पूर्वानुमान लगा लेंगे यह कल्पना ही नहीं की जानी चाहिए |  वायु प्रदूषण के प्रभाव का आकलन किए बिना महामारी पर पड़ने वाले  वायु प्रदूषण के प्रभाव का आकलन किया जाना कैसे संभव हो सकता है |