Sunday, March 23, 2014

'मोदी की लहर' किन्तु लहरों का क्या आस्तित्व !वे तो आपसी कलह की चट्टानों से टकराकर लौट जाएँगी !

   मोदी लहर की काल्पनिक कलह से जूझ रही भाजपा किन्तु मोदी लहर है कहाँ और होती भी तो लहरें पकड़ कर नहीं रखी जा सकती हैं ये तो जहाँ से उठती हैं वहीँ विलीन हो जाती हैं ? न इनको उठते देर न विलीन होते भाजपा क्या सोचती है कि इस लहर को वो पकड़ कर बैठ जाएगी! वैसे भी भाजपा की पहचान बन चुके बरिष्ठ नेता जब रूठे चल रहे हैं तब पार्टी चला कौन रहा है ?

   देश में काँग्रेस विरोधी लहर तो है किन्तु भाजपा के पक्ष में या मोदी लहर जैसी कोई चीज कहीं नहीं दिखाई देती है यहाँ तक कि उनकी अपनी पार्टी में भी नहीं  है यदि ऐसा होता तो पार्टी में कलह ही क्यों होता !उनके लिए सुरक्षित सीटें क्यों ढूँढी जातीं क्यों वो दो दो सीटों से लड़ते चुनाव !क्यों किए जाते सिद्धांत विरोधी समझौते! क्यों 272 + के लिए मची होती मारामारी ?क्यों उठते उनकी नीतियों पर सवाल ?फिर(NDA) क्यों भाजपा की अपनी सरकार बनाने की कम से कम कल्पना तो होती किन्तु यहाँ ऐसा कुछ तो दिख नहीं रहा है!हाँ,सत्ता विरोधी लहर तो है किन्तु उस लहर को अपने पक्ष में कैसे कर पाएगी भाजपा ये भाजपा को सोचना है दिल्ली के चुनावों में भी तो ऐसा ही था किन्तु भाजपा आपस में ही लड़ती रही और लहर ले गई आम आदमी पार्टी !

     कहीं ऐसा तो नहीं कि पार्टी चलाने के लिए ही दूसरी पार्टियों के वे नेता इम्पोर्ट किए जा रहे हैं जो भाजपा की नियति नीति सिद्धांतों के न केवल धुर विरोधी रहे हैं अपितु मुखर आलोचना भी करते रहे हैं किन्तु भाजपा के बरिष्ठ नेताओं ने जिनके सामने बिना घुटने टेके भी पार्टी के कलेवर को सत्ता तक पहुँचाने में सफलता हासिल की है । श्री राम मंदिर विरोधियों  के सामने जो सिद्धांत वादी कभी झुके नहीं हैं पर आज  उनकी उसी अपनी भाजपा में  उन्हीं लोगों की तूती बोल रही है जो कल तक  भाजपा के विरोधी रह चुके हैं आज उनके साथ तो सिद्धांत हीन समझौते किए जा रहे हैं  किन्तु भाजपा के बरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा और  उपहास हो रहा है । 

     भाजपा के बरिष्ठ नेताओं के तेजोमय  प्रभाव से जो विरोधी नेता हमेंशा न केवल बेचैन रहते रहे हैं  अपितु भयभीत होकर उन नेताओं के बड़े बड़े झुण्ड काँग्रेस के आँचल में छिप जाते रहे हैं संभवतः उनकी ये चाह रही होगी कि कभी मौका मिला तो इन बरिष्ठ नेताओं से बदला लूँगा !

     वो लोग  भाजपा की विरोधी पार्टियों में रहकर अभी तक भाजपा के बरिष्ठ नेताओं की आलोचना करते रहे हैं अब भाजपा के नेताओं के साथ सम्मिलित होकर करवा  रहे हैं उनके ही  बरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा !जिससे समाज में हो रहा है भाजपा के बरिष्ठ नेताओं का उपहास ! और लिया जा रहा है पुराना बदला !जिसका आज उन्हें मौका मिला है  जिसकी तलाश में वो लोग पहले से रहे होंगे। मेरे विचार से तो आज वो भाजपा के बरिष्ठ नेताओं से बदला लेने के लिए ही भाजपा के चबूतरे पर इकट्ठे हो रहे हैं ।

   उनमें से कई आगंतुक नेता पिछले चुनावों में पराजित हो चुके हैं कुछ तो दल के दल पराजित हो चुके हैं ऐसे नेताओं से भाजपा को क्या सहयोग मिल पाएगा ?दूसरी बात इन लोगों ने ऐसा तो है नहीं कि हृदय बदल लिया हो और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर आए हों !ये तो खुली बात है कि ये भाजपा का साथ उतने प्रतिशत ही देंगे जितने प्रतिशत भाजपा का काँग्रेसीकरण हो चुका है ये लोग हिन्दू हिंदुत्व एवं श्री राम मंदिर के नाम पर भाजपा का साथ तो देंगे नहीं !वैसे भी चुनावों के बाद यदि भाजपा(NDA) की सरकार नहीं बनी तो ये सत्ता लोलुप नेता स्वतः यहाँ से भी भाग जाएँगे ये वहाँ ही जाएँगे जहाँ सरकार बन रही होगी !इसलिए इनके चक्कर में पड़कर अपने वरिष्ठ नेताओं का गौरव नहीं गिरने देना चाहिए। 

    वैसे भी भाजपा को छोड़कर हर पार्टी में एक स्थिर मुखिया है ऐसा भाजपा में क्यों नहीं हो सकता ?आखिर लोग किसको देखकर दें वोट ? 

     यदि वास्तव में भाजपा के मुखिया श्री अडवाणी जी ही हैं  यदि इस बात से भाजपा के लोग भी सहमत हैं तो तो ऐसी दुर्घटनाएँ घट क्यों रहीं आखिर ये बात अडवाणी जी को तो पता होगी ही फिर रूठने मनाने का प्रश्न कहाँ से आ गया है क्यों पड़ा रहा दिन भर पच पच तब निकल कर क्यों नहीं दिया गया ऐसा कोई बयान  जिससे श्री आडवाणी जी के रूठने सम्बन्धी चर्चाओं पर लगाई जा पाती लगाम !दिन भर भद्द पिटवाने के बाद निकली भाजपा और मुस्कुराते हुए कहने लगी कि अडवाणी जी हमारे सर्व मान्य नेता हैं वो जहाँ से चाहें वहाँ से चुनाव लड़ें !इन बातों से ऐसा आदर टपक रहा था जैसे कुछ हुआ ही न हो चौबीस घंटे से मीडिया की खबरों एवं विपक्ष के हमलों से हैरान कार्यकर्त्ता वर्ग  निस्तब्ध था उसे कुछ कहते नहीं बन रहा था चुनावों के समय जहाँ एक एक सेकेण्ड की कीमत होती है वहाँ चौबीस घंटे तक भाजपा की प्रचार ऊर्जा ब्लॉक बनी रही बिरोधियों के  हमले होते रहे कार्यकर्ता अपने नेताओं के मुख ताकते रहे किन्तु कोई कुछ कहने को तैयार नहीं था ऐसे समय क्या बीतती है कार्यकर्ताओं पर ? ये वो ही जानते हैं  जिन्होंने इस दंश को कभी झेला  होगा !  इस चुनावी समय में पक्ष और बिपक्ष में आने वाले बयान के प्रत्येक शब्द ही नहीं प्रत्युत उसे बोलते समय उठी भाव भंगिमाओं के भी अर्थ निकाले जाते हैं उस समय भाजपा अपनी भद्द खुद पीट रही है !बड़े नेताओं की बगावत होने का सीधा सा मतलब है कि पार्टी में अहंकारी प्रवृत्ति का बर्चस्व बढ़ रहा है ! 

    इस विषय को तूल देने में आप मीडिया को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं किन्तु क्या कहेंगे उस तर्जना को जो मुंबई से एक सहयोगी दल ने ललकारा है क्या विपक्ष की नेत्री की वेदना को भी यूँ ही उड़ा दिया जाना चाहिए और मान लिया जाना चाहिए कि वहाँ कुछ हुआ ही नहीं था !आखिर भाजपा के जिस निर्णय में अडवाणी जी जोशी जी सहित विपक्ष की नेत्री सुषमा जी जसवंत जी सम्मिलित न हों वो निर्णय ले कौन रहा है!क्या भाजपा के भी सारे निर्णय काँग्रेस की तरह ही किसी एक परिवार के ही अधीन होकर रह गए हैं !भाजपा जैसी संस्कारों की दुहाई देने वाली पार्टी में बरिष्ठ नेताओं की बगावत !आश्चर्य !!छोटे नेताओं में होती तो एक बार चल भी  जाती यही दिल्ली के चुनावों हुआ था जिसके दुष्परिणाम बहुमत न मिलने के रूप में सामने आए इन्हीं सब कारणों से केंद्र में भी कुछ ऐसे ही आसार बनने लगे हैं !कितना सुधार हो पाएगा कह पाना कठिन है !  भाजपा कहते ही श्री अटल जी श्री अडवाणी जी का चित्र मानस पटल पर सहज ही उभर आता  है माना जा सकता है कि आज अटल जी का स्वास्थ्य अनुकूल नहीं है किन्तु ईश्वर कृपा से श्री अडवाणी जी भाजपा की द्वितीय पंक्ति के नेताओं की अपेक्षा कम सक्रिय नहीं हैं उन्होंने  भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए श्रम भी कम नहीं किया है फिर भी यदि उन्हें उनके पदों या प्राप्त प्रतिष्ठा  से हिलाया जाएगा तो भाजपा की पहचान किसके बल पर बनेगी ?वैसे भी घरों की तरह ही दलों में भी क्रमिक उत्तराधिकार की व्यवस्था है अच्छा होता कि उसका क्रमिक अनुपालन होता रहता किन्तु मीडिया तक पहुँचने से अच्छा नहीं रहा !खैर ,जो भी हो किन्तु भाजपा के हाईकमान में ऐसे कितने सदस्य हैं जिनका निजी व्यक्तित्व जनाकर्षक हो !जबकि राजनैतिक दलों का विकास ही जनाकर्षण से जुड़ा होता है ऐसी परिस्थिति में लोका- कर्षक नेताओं का  यदि वजूद बरकार नहीं रखा जाएगा तो संगठन चलेगा किसके बल पर ?जिसमें माननीय अडवाणी जी तो निष्कलंक ,सदाचारी एवं स्पष्ट वक्ता हैं उन्हें अपनी कही हुई बातों की सफाई नहीं देनी पड़ती है उन्हें यह नहीं कहना पड़ता है कि हमारी बात को मीडिया ने गलत छाप दिया होगा वैसे भी वो अप्रमाणित बात नहीं बोलते शिथिल बात नहीं बोलते हैं सम्भवतः ऐसी ही तमाम उनकी अच्छाइयों के कारण उनका सामजिक राजनैतिक आदि गौरव सुरक्षित बना हुआ है कुछ दलों के कुछ छिछोरे नेताओं को छोड़कर बाकी लोग आज भी उनका नाम बड़े सम्मान पूर्वक ढंग से लेते वैसे भी यदि हैम अटल जी का सम्मान करते हैं तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि अटल जी भी उनसे स्नेह करते हैं इसलिए उनकी लोकप्रिय अच्छाइयाँ स्पष्ट हैं न जाने क्यों उनका गौरव सुरक्षित रखने में जाने अनजाने बाहर की अपेक्षा अंदर से इस उम्र में उतना गम्भीर सहयोग नहीं मिल पा रहा है जितना मिलना चाहिए !

      भाजपा एवं उसके सिद्धांतों को अभी तक गालियाँ देने वाले दूसरी पार्टी के तीतर बटेरों का तो इतना अधिक महत्त्व है कि उन्हें बैठने के लिए चाहें धोती भी बिछा देनी पड़े तो बिछा दी जाए किन्तु पार्टी अपनों को मनाने में क्यों नहीं सफल हो पा रही है।

        भाजपा के वर्त्तमान केंद्रीय हाईकमान में शीर्ष पदों पर रह चुके लोग अपने गृह प्रदेश में इतने विश्वसनीय और लोकप्रिय नहीं हो सके कि अपने बल पर वहाँ पार्टी को चुनाव जीता सकें आखिर क्यों वहाँ भी मोदी जी का ही सहारा है आखिर उन्होंने उन प्रदेशों में वरिष्ठ पदों पर रहकर किया क्या है यदि मोदी जी ने अपना प्रदेश भी सम्भाला है और दूसरे प्रदेशों में भी अपनी लोकप्रियता बधाई है तो ऐसे ही कद्दावर पदों पर रह चुके अन्य लोगों ने ऐसा क्यों नहीं किया या कर नहीं पाए और यदि कर नहीं पाए तो हाई कमान किस बात के ?

  आखिर क्यों और कैसे बन जातीहै  काँग्रेस की सरकार बार बार! और क्यों देखती रह जाती है भाजपा ?

      कल मैंने किसी बड़े नेता के भाषण में  सुना कि सपा बसपा जैसी क्षेत्रीय पार्टियाँ काँग्रेस जैसी पार्टी की ही देन हैं !

       जहाँ तक काँग्रेस का हाईकमान तो विश्व विदित है । इस प्रकार से जनता हर पार्टी की हाईकमान एवं उसकी स्वाभाविक स्थिरता और विचारधारा पर भरोसा करके  उसका साथ देती है कि ये हारे चाहें जीते किन्तु ये समय कुसमय में हमारा साथ देगा!

    जैसे - मुलायम सिंह जी सपा में कभी भी कोई भी निर्णय ले सकते हैं वे स्वतंत्र हाईकमान हैं ,इसी प्रकार बसपा में मायावती,नीतीशकुमार जी जद यू में,लालू प्रसाद जी जनतादल में,तृणमूल काँग्रेस में ममता बनर्जी जी ,अकाली दल में प्रकाश सिंह जी बादल ,इसी प्रकार उद्धव ठाकरे जी,राज ठाकरे जी ,ओम प्रकाश चोटाला जी ,शरद पवार जी,करुणा निधि जी , जय ललिता  जी, नवीन पटनायक जी ,चन्द्र बाबू नायडू जी आदि और भी छोटे बड़े सभी दलों के हाईकमान अपनी अपनी पार्टी में सदैव सम्माननीय  एवं प्रभावी बने रहते हैं चुनावों में उनकी हार जीत कुछ भी हो तो होती रहे किन्तु इनके सम्मान एवं अधिकारों में कटौती नहीं होती है ये स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम बने रहते हैं उन्हें ही देखकर उनके स्वभाव को समझने वाली जनता यह समझकर वोट देती है कि ये हारें या जीतें किन्तु यदि हम इनका साथ देंगे तो ये हमारे साथ भी खड़े होंगे!इसी प्रकार से पार्टी कार्यकर्ता भी अपने हाईकमान को पहचानने लगते हैं कि ये जैसा कहेंगे इस पार्टी में रहने के लिए  हमें वैसा ही करना होगा किन्तु जिन पार्टियों में हाईकमान गुप्त है वहाँ कार्यकर्ता भी चुप रहता है और समर्थक तो चुप ही रहते  हैं। 

       भाजपा में ऐसा नहीं है यहाँ कब कौन किसका कब तक हाईकमान रहेगा फिर कब कौन किस कारण से कहाँ से हटाकर कहाँ फिट कर दिया जाएगा ये सब काम कौन क्यों कहाँ से किसकी प्रेरणा से कर रहा है या किसी अज्ञात शक्ति की प्रेरणा से होता रहता है आम जनता इसे जानने की हमेंशा इच्छुक रहती है किन्तु किसी को कुछ बताने कि जरूरत ही नहीं समझी  जाती है इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी में कब क्या उथल पुथल चल रहा होता है जनता में से किसी को कुछ पता नहीं होता है।यहाँ तक कि बड़े बड़े कार्यकर्त्ता तक अखवार पढ़ पढ़ कर समाज को समझा रहे होते हैं कि अंदर क्या कुछ चल रहा है ,जैसे आम परिवारों में माता पिता की लड़ाई में बच्चों की  स्थिति होती है न माता की बुराई कर सकते हैं और न ही  पिता की न सच्चाई ही किसी को बता सकते हैं केवल मौन रहना ही उचित समझते हैं ये स्थति भाजपा के आम कार्य कर्ता की होती है जब हाईकमान हिलता है ।

      मैं इस तर्क से सहमत नहीं हूँ क्योंकि जब ये बात में सोचता हूँ तो एक सच्चाई सामने आती है कि काँग्रेस हमेशा से गलतियाँ करती रही है पहले जब भाजपा का हाईकमान हिलता नहीं था अर्थात हिमालय की तरह सुस्थिर था तब तक काँग्रेस का विरोध करने की क्षमता भाजपा में थी इसीलिए भाजपा आगे बढती चली गई !

     किन्तु जब सर्व सम्मानित अटल जी  एवं अडवाणी जी को संन्यास लेने की सलाहें अंदर से ही आने लगीं। इस पर उस समाज को भयंकर ठेस लगी जिसके मन में भाजपा का नाम आते ही अटल जी  एवं अडवाणी जी सहसा कौंध जाया करते थे उसने सोचना शुरू किया कि यदि ये नहीं तो कौन?जनता को इसका उचित उपयुक्त एवं सुस्थिर जवाब अभी तक नहीं मिल सका है क्योंकि बार बार बनने बिगड़ने बदलने वाला निष्प्रभावी हाईकमान जनता को अभी तक मजबूत सन्देश देने में सफल नहीं हो सका है जो पार्टी में हार्दिक रूप से सर्वमान्य हो !

           भारत वर्ष में एक ऐसी भी बड़ी पार्टी है जिसका हाईकमान सरस्वती नदी की तरह अदृश्य रहता है आखिर क्यों ? इसकी  कीमत देश की जनता को बार बार चुकानी पड़ती है।इस पार्टी की कई वर्षों तक सरकार चलने के बाद भी भगवान् श्री राम के कार्य को भूल जाने के कारण लगता है कि उस पार्टी को शाप लगा है कि इसका हाइकमान  हमेशा चलता फिरता रहेगा !

         भाजपा के इस ऊहा पोह के दिशाभ्रम से बल मिलता है क्षेत्रीय पार्टियों को !ये  केंद्र सरकार के विरुद्ध उठे जनाक्रोश को काँग्रेस का विरोध करके पहले कैस करती हैं और फिर काँग्रेस को ही बेच लेती हैं इस प्रकार से फिर से बन जाती है काँग्रेस की सरकार !भाजपा काँग्रेस को कोसती  रह जाती है!


 


    

Wednesday, March 19, 2014

न अपने नाम पर न अपने काम पर केजरीवाल जीतेंगे औरों को बदनाम कर ?

आम आदमी पार्टी का चुनाव जिताऊ फार्मूला सफल हुआ भाजपा की लापरवाही से !

  राजनीति बुरी है मीडिया बुरी है राजनैतिक दल बुरे हैं राजनेता बुरे है कर्मचारी भ्रष्ट हैं जनता बेचारी है !अब सतयुग आएगा केजरीवाल लाएँगे बिलकुल दिल्ली जैसा जहाँ चरण पड़े वहाँ चौपट हुआ पहले अन्ना हजारे को भूखों मार डाला किन्तु लोकपाल बिल पास नहीं हुआ इनके हटते ही पास हो गया!इसी प्रकार से जबसे दिल्ली में चरण पड़े दिल्ली वासियों को कोई सरकार नसीब हुई है और न निकट भविष्य में ऐसी कोई उम्मींद दीखती है अब यू. पी.का नंबर है ये कितनी बर्बादी करेंगे समय ही बताएगा !

       दिल्ली में भाजपाइयों की कलह और लापरवाहियों  के कारण कुछ सीटें अधिक पा गई आम आदमी पार्टी का इतना दिमाग ख़राब हो गया है जिस यू. पी. उनका अपना कोई जनाधार ही नहीं है आज तक कोई सेवा कार्य ही नहीं हैं वो आम आदमी पार्टी वाराणसी में मोदी जी को ललकारने पहुँच रही है ये लोकतंत्र का उपहास नहीं तो क्या है !इससे बड़ा राजनैतिक  भ्रष्टाचार  का उदाहरण  और क्या हो सकता है ?

     केजरीवाल जी !केवल पुण्यवान व्यक्ति के ही झूठ को भी समर्थन मिलता है वह भी तब तक जब तक पुण्य पास  होते हैं किन्तु वास्तव में पूजा तो सदैव सत्य ही जाता है !

    अरविन्द केजरीवाल जी! इसमें आश्चर्य क्या है ! सच का साथ सभी हमेंशा देते हैं इसीलिए जब तक आपके पास पुण्य और सच रहे तब तक आप पर भरोसा रहा जनता एवं मीडिया का और आपको उठाए फिरता रहा मीडिया ! अब उसी मीडिया को आपके पुण्य क्षीण होते दिख रहे हैं तो मीडिया आपको अच्छी लगने वाली बातें नहीं बोल पा रहा है!इसलिए आप मीडिया पर अकारण क्रोध क्य़ों कर रहे हैं ये तो आपके अच्छे बुरे कर्मों एवं पुण्यों के अभाव का ही प्रभाव है। पुण्यों के अभाव में ही आपको सबसे ठेस लग रही है यह सब पुण्यों का अभाव और आपके विपरीत समय का ही दोष है !

जानीहि सत्यं  जगत् सारमेतत् मृषा भाषितं यद् भवान् पुण्य क्षीणः |        इयं  केजरीवाल जी  कालक्रीडा सदा  क्षीणपुण्यं  देवतापि  त्यजन्ति ||

                                     -डॉ.शेष नारायण वाजपेयी 

   केजरीवाल जी! आप तो सुशिक्षित हैं आपको पता ही होगा कि जो आपके द्वारा जाने अनजाने में उन अन्ना जी को ठेस लगी होगी जो आपको ही सब कुछ मानते  थे, इसी प्रकार से जनता को जो आश्वासन जिस रूप में आपने दिए वे पूरे नहीं कर सके इसीप्रकार से सादा जीवन जीने की प्रतिज्ञा करके जो बिलासिता के वैभव एकत्रित करने लगे इन सब बातों से झूठ और छल नाम का जो दोष आपको लगा है उससे आपके संचित पुण्य क्षीण हुए हैं। महोदय !ये सब तो समय और उन्हीं पुण्यों का ही खेल है इसमें मीडिया का क्या दोष ?पुण्य क्षीण होने पर तो देवता भी साथ छोड़ देते हैं मीडिया किस खेत की मूली है ! 

         see more ……इस लिंक को जरूर पढ़ें -

   मीडिया और भ्रष्टाचार --कविता, गॉंधी जी के तीन बंदरों की snvajpayee.blogspot.in/2013/09/blog-post_29.html

         गॉंधी जी के तीन बंदर  और  भ्रष्टाचार

Monday, March 17, 2014

प्राण हीन प्रचार


मोदी जी ! बाबा विश्वनाथ जी से सेवा मांगने गए थे वो उन्हें मिल गई ! जो चुनाव लड़ने गए थे वो हार गए !

वाराणसी के गौरव के विरुद्ध बढ़ रही राजनैतिक बयानबाजी रुकनी चाहिए थी !किन्तु नहीं रुकी तो जनता ने सिखाया प्लास्टिकीनेताओं को सबक !

लालू ने कहा कि मोदी की राजनैतिक कब्र बनेगा बनारस! तो  केजरीवाल बोले कि मोदी की चुनौती स्वीकार !आश्चर्य!!! 

   माता काशी को कोटिशः नमन !

   मैं  निवेदन करना चाहता  हूँ   कि काशी कोई सामान्य शहर भर नहीं है जो नेता लोग आधार हीन ऊल जुलूल वक्तव्य देते चले जा रहे हैं!उन्हें समझ लेना चाहिए कि काशी में केवल बाबा विश्वनाथ जी का ही हुक्म चलेगा यहाँ चुनौतियों का क्या मतलब?यहाँ आकर शास्त्रार्थ के लिए तो कोई ललकार नहीं सका फिर चुनाव के लिए कोई चुनौती देगा!जिस किसी का भाग्य ही ख़राब होगा तो ऐसा करेगा! यहाँ तो बाबा विश्वनाथ जी से श्रद्धा पूर्वक सेवा माँगी जा सकती है शासन नहीं !कोई केवल सांसद बनने के अहंकार में काशी में प्रवेश ही क्यों करे ?जब उसे काशी के प्रति आस्था न हो सेवा भावना न हो!

     पता लगा है कि कोई प्लास्टिक का ईमानदार वहाँ भी पहले जनमत संग्रह करने का ड्रामा करना चाह रहा है बाद में लड़ेगा चुनाव !उसे यह नहीं पता है कि बाबा विश्वनाथ जी से मोदी जी पहले ही सेवा माँग आए हैं तो क्या काशी की जनता बाबा विश्वनाथ जी के आशीर्वाद से अलग चली जाएगी !ऐसी कल्पना भी नहीं की जानी चाहिए पवित्र काशीवासी काशी में जाकर चुनौती देने वालों से एवं काशी को कब्र बनाने वालों से शक्तिपूर्वक  निपटना जानते हैं।जहाँ का कंकर कंकर शंकर हो वहाँ किसी की तानाशाही कैसे चलेगी सम्भव ही नहीं है!और मोदी जी से भी निवेदन है कि काशी में चुनाव लड़ने की भावना ही न रखें वहाँ तो शिवद्वार के भिक्षुक बनकर  श्रद्धा पूर्वक जाएँ बाबा विश्वनाथ जी किसी को निराश नहीं करते उन्हें भी नहीं करेंगे!

        काशी के  विषय में एक बात और ध्यान रखी जानी चाहिए कि काशी में झूठे आश्वासनों से बचा जाना चाहिए क्योंकि "काशी क्षेत्रे कृतं पापं बज्रलेपो भविष्यति।"                  


     कुछ सत्तालोलुप नेताओं की ऊट पटांग बातें सुनकर लगता है भारत में रहकर ये बेचारे इतने नादान हैं ये काशी के गौरव से बिलकुल अनजान हैं क्या !सम्पूर्ण भारत वर्ष में काशी ही ऐसी दिव्यतमा पुरी है जिसका सम्मान प्रकृति भी करती है! भगवान शिव का बॉस उत्तर दिशा है इसलिए माँ गंगा भी काशी में पहुँचकर  अपनी दिशा बदल लेती हैं और बहने लगती हैं उत्तरमुखी होकर !और राजघाट के पुल के पास से फिर पूर्व मुखी होकर बहने लगती हैं।जिस काशी का प्रलयकाल में भी विनाश नहीं होता है भगवान् शिव जिसे अपने त्रिशूल पर धारण कर लेते हैं ऐसी शास्त्र मानता है !  काशी कोई सामान्य शहर नहीं है- 

             काश्यां ही काशते काशी काशी सर्व प्रकाशिका। 

           सा काशी विदिता येन तेन प्राप्त ही काशिका ॥ 

   सभी जातियों सभी समुदायों सम्प्रदायों के गरीब अमीरों  की समान रूप से जीवन संजीवनी माता काशी कभी किसी की कब्रगाह नहीं हो सकती !जिन बड़े बड़े दीन हीन अकिंचनों स्वजनों से उपेक्षितों आश्रय हीनों ने भी माता अन्नपूर्णा का प्रसाद पाकर भगवान विश्वनाथ बाबा की चरण शरण में प्राणयात्रा प्रारम्भ की है आज आजीविका के लिए वो देश के विभिन्न भागों में जीवन यापन भले ही कर रहे हैं किन्तु आज भी काशी के दर्शन एवं चर्चा टी.वी.चैनलों पर देख सुन कर उनकी आँखें भर आती हैं जो आज भी काशी की गरिमा का पोषण अपने प्राणों से करते हैं  उनसे पूछो क्या बीतती है उन पर! शूल से चुभते हैं उनके वे शब्द जिनसे कोई काशी के गौरव के साथ खिलवाड़ करता है ।काशी पर लोग कितना गर्व करते हैं ये वही जानता है जो कभी भगयवश काशीवासी बनकर रहा है !

     दो.   चना  चबेना  गंगजल  जो  देवे  करतार । 

           काशी कबहुँ न छोड़हीं विश्वनाथ दरवार ॥

                      प्रेम से बोलो हर हर महादेव !

यह लिंक  भी पढ़ें ---

केजरीवाल जी कहते हैं कि मोदी के प्रचार में जुटा है मीडिया ! लेकिन क्यों ?

    केजरीवाल जी !केवल पुण्यवान व्यक्ति के ही झूठ को भी समर्थन मिलता है वह भी तब तक जब तक पुण्य पास  होते हैं किन्तु वास्तव में पूजा तो सदैव सत्य ही जाता है !

    अरविन्द केजरीवाल जी! इसमें आश्चर्य क्या है ! सच का साथ सभी हमेंशा देते हैं see more…snvajpayee.blogspot.in/2014/03/blog-post_6595.html

 

 


 

Sunday, March 16, 2014

होली की हार्दिक बधाई !

                    होली की हार्दिक बधाई !

   होली के पावन पर्व पर उन सभी भाग्य शालियों  को मंगलमय बधाई जिन्हें प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी इस पावन पर्व को मनाने का शुभ सौभाग्य मिला है। भाग्यशाली इसलिए कह रहा हूँ कि क्षण भंगुर इस नश्वर शरीर का भरोसा क्या कब छूट जाए !फिर भी कृपा करके ईश्वर ने हम लोगों को दिया है यह सौभाग्य ! इस पावन पर्व पर क्यों न भुला दें अतीत में जाने अनजाने स्वजनों से मिले दुखद व्यवहार ! क्यों न मना लें रूठे स्वजनों को अपनी शालीनता से ! 

        पुनः पुनःआप सभी जन्म जन्मान्तरों के स्वजन बंधुओं को बार बार बधाई इस पावन पर्व की !

Saturday, March 15, 2014

केजरीवाल जी कहते हैं कि मोदी के प्रचार में जुटा है मीडिया ! लेकिन क्यों ?

केजरीवाल जी !केवल पुण्यवान व्यक्ति के ही झूठ को भी समर्थन मिलता है वह भी तब तक जब तक पुण्य पास  होते हैं किन्तु वास्तव में पूजा तो सदैव सत्य ही जाता है !

    अरविन्द केजरीवाल जी! इसमें आश्चर्य क्या है ! सच का साथ सभी हमेंशा देते हैं इसीलिए जब तक आपके पास पुण्य और सच रहे तब तक आप पर भरोसा रहा जनता एवं मीडिया का और आपको उठाए फिरता रहा मीडिया ! अब उसी मीडिया को आपके पुण्य क्षीण होते दिख रहे हैं तो मीडिया आपको अच्छी लगने वाली बातें नहीं बोल पा रहा है!इसलिए आप मीडिया पर अकारण क्रोध क्य़ों कर रहे हैं ये तो आपके अच्छे बुरे कर्मों एवं पुण्यों के अभाव का ही प्रभाव है। पुण्यों के अभाव में ही आपको सबसे ठेस लग रही है यह सब पुण्यों का अभाव और आपके विपरीत समय का ही दोष है !

जानीहि सत्यं  जगत् सारमेतत् मृषा भाषितं यद् भवान् पुण्य क्षीणः |        इयं  केजरीवाल जी  कालक्रीडा सदा  क्षीणपुण्यं  देवतापि  त्यजन्ति ||

                                     -डॉ.शेष नारायण वाजपेयी 

   केजरीवाल जी! आप तो सुशिक्षित हैं आपको पता ही होगा कि जो आपके द्वारा जाने अनजाने में उन अन्ना जी को ठेस लगी होगी जो आपको ही सब कुछ मानते  थे, इसी प्रकार से जनता को जो आश्वासन जिस रूप में आपने दिए वे पूरे नहीं कर सके इसीप्रकार से सादा जीवन जीने की प्रतिज्ञा करके जो बिलासिता के वैभव एकत्रित करने लगे इन सब बातों से झूठ और छल नाम का जो दोष आपको लगा है उससे आपके संचित पुण्य क्षीण हुए हैं। महोदय !ये सब तो समय और उन्हीं पुण्यों का ही खेल है इसमें मीडिया का क्या दोष ?पुण्य क्षीण होने पर तो देवता भी साथ छोड़ देते हैं मीडिया किस खेत की मूली है ! 

         see more ……इस लिंक को जरूर पढ़ें -

   मीडिया और भ्रष्टाचार --कविता, गॉंधी जी के तीन बंदरों की snvajpayee.blogspot.in/2013/09/blog-post_29.html

         गॉंधी जी के तीन बंदर  और  भ्रष्टाचार

सऊदी अरब में इन नामों पर बैन


सऊदी अरब ने नामों को बैन करने के समर्थन में तर्क देते हुए कहा कि है कि ये नाम धार्मिक संवेदनाओं को आहत करते हैं, राजपरिवार से जुड़े हुए हैं और गैर-इस्लामी मूल के हैं।

बैन किए गए ये नाम हैं...
1-मलाक (फरिश्ता), 2-अब्दुल आती, 3-अब्दुल नासेर, 4-अब्दुल मुस्लेह, 5-बेन्यामिन, 6-नरिस, 7-यारा, 8-सित्व, 9-लोलैंड, 10-तिलज, 11-बराह, 12-बारा, 13-अब्दुल नबी, 14-अब्दुल रसूल, 15-सुमुव, 16-अल ममलका, 17-मल्लिका, 18-ममलाका, 19-तबराक, 20-नारदीन, 21-सैंडी, 22-रामा, 23-मलिने, 24-इलेन, 25-इनाह, 26-मलिकतिना, 27-माया, 28-लिंडा, 29-रैंडा, 30-बसमाला, 31-जिब्रील, 32-अब्दुल मुईन, 33-अबरार, 34-इमान, 35-बायन, 36-बसील, 37-वरीलम, 38-नबी, 39-नबीया, 40-आमिर, 41-तलाइन, 42-अराम, 43-नरीज, 44-रीटल, 45-ऐलस, 46-लॉरीन, 47-खिब्रैल, 48-लॉरन