Wednesday, July 9, 2014

लोक सभा में सोते दिखे राहुल गाँधी ! आखिर क्यों ?

      संसद भवन में सोने का अपना ही आनंद है

रात रात  भर जगते रहते इतनी मेहनत इतना काम।
कहाँ भाग्य में बदी सभी के यह संसद सदनी आराम ॥   
मोदी जी का राज सुखद है बहुमत भी है अपने पास। 
शीतल मंद सुगंध पवन है अच्छे अवसर का एहसास ॥
मंत्री पद पर हुई प्रतिष्ठा और न है कोई अभिलाष ।
इतने में संतोष हमें है होगा अपने आप विकास ॥ 
संसद शयन सुरक्षित सुन्दर सुखद स्वप्न के सारे रंग । 
चिंता रहित मस्त यह जीवन संसद में अतुलित आनंद ॥ 
                                                                                                  -डॉ.एस.एन.वाजपेयी
 


   

    

 

 आखिर क्यों ? बहस समझ में नहीं आ रही थी या बहस सुनना जरूरी नहीं समझ रहे थे,या सत्ता से हटने के बाद जिम्मेदारियाँ घटने से मन हल्का हुआ और नींद आ गई ,या कोई तनाव है जो घर में सोने नहीं देता संसदीय चर्चा में मन भटक गया और नींद आ गई,या अगले पाँच वर्ष तक खालीपन की निश्चिंतता का एहसास है कि कौन क्या कह रहा है कहने दो अभी से क्या चिंता जब चुनाव आएँगें तब फिर सुन लेंगे दो चार भाषण अभी से कौन मत्था मारने जाए ,या जो मैंने दस वर्ष किया है और हम लोगों ने बोला है मिलाजुला कर कर वही करना और वही बोलना मोदी जी को भी है इसलिए नया क्या होगा जो सुनें इसलिए नींद आ गई !                  

      बलात्कार तब हो रहे थे वो अभी भी हो रहे हैं महँगाई तब थी महँगाई अब है डीजल पेट्रोल के दाम तब बढ़ रहे थे वो अभी भी बढ़ रहे हैं चुनावों में जीतकर जो पार्टी सरकार में आती है उसे सपने बड़े बड़े जनता को दिखाने ही पड़ते हैं और जब सरकार में आती है तो धन के अभाव में उन्हें पूरा करना कठिन हो ही जाता है तब बताना ही पड़ता है कि पिछली सरकार खजाना खाली करके गई है इसमें कोई नै बात नहीं है क्या सुनें ऐसा हर कोई कहता और करता है वो तो कहना ही पड़ेगा आखिर जनता को कुछ जवाब तो देना ही है देने दो क्या करना है ये सब बातें सुन के ,कुछ दिनों में धीरे धीरे जनता को सच्चाई समझ में आ जाएगी कि खजाना ही होता तो काम पिछली सरकार भी कर सकती थी वो कब हारना चाहती थी चुनाव !

     खजाना खाली खजाना खाली ऐसा कहते कहते धीरे धीरे बाकी सरकारों की तरह ही नई  सरकार भी महँगाई की कड़ुई दवा पिलाने लगती है और धीरे धीरे जनता को भी सहने का अभ्यास होने लगता है ! 

      चुनावों के समय खजाना खाली करने के लिए  लाखों करोड़ के घोटालों का तत्कालीन सरकार पर आरोप लगाया जाता है किन्तु ये आरोप यदि सच होते हों तो दाम बढ़ाने की जरूरत क्या है वही घोटालों और भ्रष्टाचार वाला पैसा निकलवाना चाहिए और लेना चाहिए काम में किन्तु सत्ता में आने के बाद कौन कराता है किसकी जाँच !और कोई थोड़ा बहुत हाथ पैर मारे भी तो बदले की कार्यवाही कह कर बंद करा दी जाएगी जाँच आखिर किसे नहीं पता होता है कि कल जब ये सत्ता में आएँगे और हम विपक्ष में होंगे तो वही होगा हमारे साथ जो हम आज इनके साथ करेंगे इसलिए अपना बुरा कोई नहीं चाहता है वैसे भी कोई केवट किसी और केवट से कहाँ लेता है उतराई ! देखिए यू. पी. में सपा बसपा जैसे परस्पर विरोधी दल दोनों चुनावों के समय एक दूसरे पर बड़े बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं किन्तु जब सत्ता में आ जाते हैं तो बड़े  प्रेम से मिलजुल कर रहते हैं दोनों अपनी अपनी बारी की प्रतीक्षा में काट लेते हैं दिन !वो बात और है जब विपक्षी पार्टी के नेताओं को मीडिया वाले पिन मार देते हैं तो कह देते हैं कि सरकार चोर है खूब घोटाला हो रहे हैं कानून व्यवस्था चरमरा गई है बाकी ऐसी गर्मी में कौन जाता है घर से निकल कर जनता को देखने हाँ चुनावों के समय तो मजबूरी हो जाती है जाना ही पड़ता है पांच वर्ष के रोजी रोजगार की बात होती है !

   इसलिए ऐसे लोकतंत्र में किसी के भाषणों का क्या महत्त्व जहाँ अपनी कही हुई बातों पर अमल करने के लिए कोई बचन बद्ध नहीं होता है फिर क्यों अपना समय ऐसे वैसे बिताना बल्कि इससे तो अच्छा ये है कि समय का सदुपयोग करो और सो जाओ वैसे भी जो जाग रहे थे वही कौन सुन रहे थे वहाँ होने वाले भाषण !हाँ कुछ हंगामा वंगामा होता तो बात और ही थी कोई किसी को गाली दे देता तो सब ने सुनी होती और सबको याद होती किसी से पूछ लिया जाता एक भी मात्र पाई छूूटती नहीं सब पूरी पूरी बात बताते कि कैसे किसने कौन सी गाली  दी थी किन्तु ऐसे सामान्य नीरस भाषणों में किसने क्या कहा किसको याद रहता है और सुनता ही कौन है मीडिया वाले सुन लेते हैं उतना बहुत है चबा चबा कर मीडिया वाले खुद बताएँगे दिन बताएँगे रात बताएँगे समझा समझाकर बताएँगे फिर क्यों नींद ख़राब करना ! ऐसे अपनी सुविधानुशार जब चाहेंगे तब टी वी पर या नेट में देख सुन लेंगे कुछ जरूरी होगा तो !

     रही बात भाषण की किसी से पूछ लो जो जग रहे थे वही कहाँ सुन रहे थे हाँ कुछ प्रतिशत लोग ही बता पाएँगे कि आज संसद में क्या क्या बोला गया था बाकी तो जागते हुए भी सो रहे होंगे राहुल जी तो सोते हुए सो रहे थे कोई बात नहीं थकावट तो उतारनी ही चाहिए !धन्यवाद राहुल जी !!

Sunday, June 29, 2014

     यदि ऐसा मान लिया जाए कि किसी का बाप  किसी कारण से उसकी माँगें पूरी नहीं पा रहा हो और पड़ोसी उसकी माँगें पूरी करने लगे अर्थात जो मँगावे सो लाकर  देने लगे तो क्या अपने बाप को छोड़कर उस पड़ोसी को मान लिया जाना चाहिए अपना बाप ?

      यदि नहीं तो जोलोग कहते हैं कि किसी बुड्ढे को पूजने से उसकी मनोकामनाएँ पूरी हो जाती हैं इसका मतलब क्या उसे भगवान बना लिया जाए !छिः ! हम इतने स्वार्थी हो गए ! हमें धिक्कार है !

       ऐसे तो कल पड़ोसी देश के लोग हमें कुछ लालच देकर हमें अपना लेंगें तो हम उनके प्रति समर्पित  हो जाएँगे ! आखिर कहाँ तक उचित है हमारा भिखारी बनकर जीना ? धिक्कार है हमें !भगवान हमें कुछ दे नहीं सके इसलिए भगवान बदल लिया !

          जब भगवान नहीं दे सके तो वो बुड्ढा क्या दे सकेगा बने रहो भ्रम देखो कब तक अपनों को छोड़कर पड़ोसियों को पूजोगे !

Monday, June 23, 2014

साईंबाबा को भगवान बताने वालों को शास्त्रार्थ की खुली चुनौती !

   अब अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने  की जगह साईं राम मंदिर बनेगा  क्या !      
    साईं के नाम पर केवल सनातन धर्म की ही छीछालेदर क्यों की जा रही है किसी मस्जिद में साईं की मूर्ति क्यों नहीं है किसी गुरुद्वारे में साईं की मूर्ति क्यों नहीं है किसी चर्च में साईं की मूर्ति क्यों नहीं है फिर साईं बाबा का  सभी धर्मों में सम्मान कैसे मान लिया जाए ! 
     दूसरी बात साईं बाबा के नाम के साथ साईं राम ही क्यों कहा जाता है साईं अल्ला या साईं ईसामसीह क्यों नहीं कहा जाता है !
     साईंआरती ही क्यों ? साईं नमाज या साईं मिसा(धर्म विशेेष की प्रार्थना)  आखिर क्यों नहीं ?
     साईं गायत्री ही क्यों साईं कुछ अन्य धर्मों का क्यों नहीं !
  (श्री राम चरित्र मानस की नक़ल करते हुए) साईं चरित्र  ही क्यों ? साईं कुरान, बाइबिल,गुरुग्रंथ साहब आदि क्यों नहीं ?
    साईं पादुका पूजन ही क्यों ? ये केवल सनातन धर्मियों की परंपरा में है ! 
     अधिकाँश साईं मंदिरों में ब्राह्मण पुजारी ही क्यों किसी अन्य धर्म का क्यों नहीं ?
        देवी जागरण की ही तरह साईं जागरण ही क्यों ? किसी अन्य धर्म का अनुगमन क्यों नहीं !
      सनातन धर्मियों की ही पूजा की नक़ल करते हुए प्रसाद या लड्डुओं का भोग आखिर क्यों किसी अन्य धर्म में भी ऐसा देखा गया है क्या ?
     इस प्रकार से सारी  सनातन धर्मियों की पूजा पद्धति की सारी नक़ल करके करते हुए भोले भाले सनातन धर्मियों को समझाया गया है कि साईं बाबा भी भगवान ही हैं उन्होंने वहाँ जाकर देखा तो अकल लगाकर सारी नक़ल अपने ही धर्म की गई थी इसलिए उन्हें संशय नहीं हो सका ये उनके साथ छल हुआ है इसीलिए सनातन धर्मियों का साईं बाबा की ओर ध्यान  डाइवर्ट  हो जाना स्वाभाविक था आज भी वो अपना सनातन धर्म का देवी देवता मानकर ही साईं बाबा पर आस्था रखते हैं न कि सर्व धर्म समभाव के कारण !साईं बाबा को भगवान मानने को लेकर जो हिन्दू भ्रमित किए गए हैं उन्हें आज भी सच्चाई से दूर रखा जा रहा है !ये अत्यंत चिंतनीय है !
      गंगा जमुनी तहजीव या हिन्दू मुश्लिम एकता के नाम पर केवल हिन्दी धर्म की ही छीछालेदर क्यों की जा रही है आखिर अन्य धर्म भी तो हैं थोड़ी बहुत जिम्मेदारी उनकी भी होगी !आखिर देश की एकता और अखंडता के नाम पर केवल सनातन धर्मी  ही क्यों अपने वेद पुराण एवं धर्मशास्त्रों के सिद्धांतों को छिन्न भिन्न हो जाने दें !
     सनातन धर्म न तो साईं बाबा को भगवान मानता है और न ही साईं बाबा की पूजा प्रक्रिया में सनातन शास्त्रों की पद्धति की नक़ल ही बर्दाश्त करेगा !
    वेद पुराण एवं धर्मशास्त्रों के सिद्धांतों को छोड़कर केवल साईंबाबा  के रूप में ही साईंबाबा की प्रतिष्ठा बनाई जाए तो उसमें हमें या किसी को कोई आपत्ति नहीं होनई चाहिए ! तभी स्पष्ट रूप से यह पता चल पाएगा कि साईंबाबा के अपने अनुयायिओं की वास्तविक संख्या उनके अपने बल पर कितनी है अभी तक की संख्या को उनके अनुयायिओं की वास्तविक संख्या इसलिए नहीं माना जा सकता क्योंकि वो संख्या सनातन धर्मपर आस्थावान लोगों की है ।  
    

    जब हमारे सनातन धर्म के सर्व सम्मान्य प्रतिनिधि जगद्गुरु अपने रहन सहन त्याग तपस्या एवं सनातन धर्म एवं धर्म शास्त्रों के प्रति समर्पित होकर समय समय पर जनता को जागरूक और प्रभावित करते रहें तब तो संभव है कि इस तरह की धार्मिक स्मगलिंग रोकी जा सके अन्यथा ऐसे लोग अपनी धार्मिक शरारतों से बाज नहीं आएँगे !

    आज सारे देश में मानव मंदिर बनाए जा रहे हैं । मैं बात साईं बाबा जी के विषय में भी कह रहा हूँ आज उनकी आरतियों में पूजा में उनकी तुलना श्री राम और कृष्ण से की जाती है ये सब शास्त्रीय है क्या !हो सकता है कि साईं बाबा के नाम पर किया जा रहा भारी भरकम धन संग्रह एवं योजना बद्ध ढंग से धर्म स्थलों पर या मंदिर मंदिर में रखवाई जा रही मूर्तियाँ सनातन धर्म को पूरी तरह नष्ट करने की केवल साजिश ही न हों अपितु इसमें थोड़ी बहुत सच्चाई भी हो किन्तु इनके अनुयायियों के द्वारा उनके विषय में अपनाई जा रही गतिविधियाँ एवं फैलाई जा रही भ्रांतियाँ सच्चाई कम एवं सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश अधिक लगती हैं! क्योंकि इनका कोई प्रमाणित इतिहास नहीं मिलता है और इनके विषय में कोई प्रमाणित विचारधारा नहीं मिलती है इनके कार्य नहीं मिलते हैं इन्होंने धर्म के विषय में कुछ लिखा हो वो नहीं मिलता है इनका कोई संप्रदाय रहा हो वो नहीं मिलता है । वो बात और है कि सनातन धर्म के धर्म ग्रंथों से एवं महापुरुषों के जीवन वृत्तों से पूजने पुजाने लायक आख्यानों की चोरी करके उनका एक पोथा साईं  बाबा के नाम से तैयार कर दिया गया और आगे भी जो जो कुछ धर्म के नाम पर अच्छा होता जाएगा वो सब साईं व्यापारी सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए साईं बाबा के चरित्रों में जोड़ते जाएँगे !जब झूठ ही लिखना है तो उसके विषय में प्रमाण क्या खोजना !इन्हीं साईं बाबा को श्री राम बताया जाएगा इन्हीं को श्री कृष्ण इन्हीं को शिव शंकर भी बता दिया जाएगा इन्हें ही रुक्मणी और श्री राधा जी का पति अर्थात श्री कृष्ण बताया जाएगा इन्हीं साईं बाबा के मुख में बाँसुरी लगाई जाएगी और इन्हीं की अँगुली पर गोबर्धन रखा जाएगा और इन्हीं को श्री सीता पति भी कहा जाएगा इन्हीं साईं बाबा से साईं पाखंडी धनुष तोड़वाएँगे और रावण मरवाएँगे!ये रखेंगे हिन्दुओं के ही पैरों पर पैर!यही लोग साईं बाबा  को ही पार्वती पति शिव शम्भो भी बताएँगे इन्हें ही कैलास पर बैठाया जाएगा और धन के बल पर इन्हीं के शिर से गंगा बहाई जाएँगी! यदि सनातन धर्मी सचेत नहीं हुए तो श्री राम नवमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी,शिवरात्रि और दशहरा दीपावली जैसे सारे प्रमुख त्योहारों को साईं लीलाओं से जोड़ा जाएगा और पीछे का सारा इतिहास पुराण वेदादिकों के ज्ञान की बातें धन के बल पर झूठी सिद्ध कर दी जाएँगी !इस प्रकार से जब वेदों पुराणों की बातें ही भ्रम सिद्ध कर दी जाएँगी और मंदिरों में केवल साईं बाबा पूजे जाएँगे इन्ही की पाँच आरतियाँ गाई जाएँगी इन्हीं पर चढ़ावा चढ़ेगा बाक़ी देवी देवता घमा रहे होंगे ! श्री सीता और श्री राधा जी की जगह भी  इन्हीं साईं को फिट करने की साजिश की जाएगी जैसे - जय श्री सीताराम की जगह जय श्री साईं राम  एवं जय श्री राधाकृष्ण की जगह  जय श्री साईंकृष्ण का प्रचार किया जाएगा यदि ध्यान से देखा जाए तो सनातन धर्म को पूरी तरह से नष्ट करने की तैयारी है, पैसे के बल पर साईं को ही टेलिवीजनों पर दिखाया जाएगा यही अखवारों में लिखवाया  जाएगा ! 

   चूँकि मंदिरों में हिन्दुओं की आस्था बहुत अधिक होती है इसलिए साईं के अधिक से अधिक मंदिर बनवाए जाएँगे अन्यथा सनातन धर्म के प्राचीन मंदिरों में ही मूर्तियाँ रख दी जाएँगी !चूँकि ब्राह्मण पंडित पुजारियों की बातें समाज श्रद्धा पूर्वक मान लेता है इसलिए इनकी पूजा में भी ब्राह्मण पंडित पुजारी ही रख कर उनसे ही साईं चरित नाम का झूठ बोलवाया जाएगा ।

    कुल मिलाकर साईंबाबा नाम के आर्थिक आंदोलन को आगे बढ़ाने एवं सनातन शास्त्रों मर्यादाओं को ध्वस्त करने के लिए अभी तक जो गतिविधियाँ सामने आई हैं वे सनातन धर्मी समाज के लिए बहुत भयावह हैं इन पर यदि समय रहते लगाम न लगाई गई तो अयोध्या में श्री राम मंदिर न बनकर साईं राम मंदिर ही बन पाएगा !क्योंकि उसे भी ये लोग साईं राम की जन्म भूमि सिद्ध करने का प्रयास करेंगे !
       मंदिर तो केवल देवी देवताओं के ही बन सकते हैं वैसे भी मूर्तियाँ भी केवल देवताओं की ही पूजनीय हो सकती हैं क्योंकि मूर्ति में जब तक प्राण प्रतिष्ठा न की जाए तब तक वो पत्थर ही मानी जाती है और प्राण प्रतिष्ठा वेदमंत्रों के द्वारा की जाती है जिन देवी देवताओं के जो मन्त्र होते हैं उन्हीं से उनकी प्रतिष्ठा हो सकती है किन्तु जिसके मन्त्र ही नहीं होंगे उसकी  कैसे की जा सकती है ?मुख्य बात यह है कि जब वेद लिखे गए थे तब साईं बाबा नाम ही नहीं था तो उनके मन्त्र कैसे लिखे जा सकते थे और जब उनके मन्त्र ही नहीं हो सकते तो उनकी प्रतिष्ठा कैसे की जा सकती है !अर्थात की ही नहीं जा सकती है जिसके मन्त्र नहीं हैं उसकी प्रतिष्ठा कैसी ? यदि मान भी लिया जाए कि इस नाम से कोई संत पहले कभी हुए ही होंगें तो वो अपना बुत पूजन करने के लिए किसी को क्यों प्रेरित करेंगे!संत तो भगवान की पूजा करने वाले होते हैं न कि अपनी पूजा करवाने वाले ! इसलिए ऐसे संतों महापुरुषों की मूर्तियों को पूजने पुजाने  का औचित्य ही क्या है ?और इसे सनातन धर्म को नष्ट करने  की  साजिश क्यों न माना जाए ! इस पर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद जी के वक्तव्य को श्रद्धा पूर्वक स्वीकारते हुए इसपर नियंत्रण यथा सम्भव किया ही जाना चाहिए यही उचित है। 

      जहाँ तक साईं बाबा को भगवान् कहने की बात है ये धर्म का विषय है इसे हमारे शास्त्रीय धर्माचार्यों पर छोड़ा जाना चाहिए न कि साईं षडयंत्र करने वालों पर ! भगवान् न तो कोई बन सकता है और न ही बनाया जा सकता है ये बनने बनाने का खेल ही नहीं है वह परं प्रभु तो ("चार्थेष्वभिज्ञः स्वराट्" "स्वे महीम्नि महीयते" आदि आदि )अपनी महिमा में महिमान्वित् एवं स्वयं सिद्ध स्वामी हैं उनकी तुलना किसी मनुष्य से करनी ही क्यों ?   

              भगवान कौन होता है ?         

      ऐश्वर्यस्य समग्रस्य वीर्यस्य यशसः श्रियः ।

    ज्ञानवैराग्ययोश्चैव  षण्णां   भग   इतीरणा ॥

    समग्र ऐश्वर्य, शौर्य, यश, श्री, ज्ञान, और वैराग्य आदि । ये जिनमें एक साथ हों वो भगवान होता है यथा -
 1. समग्र ऐश्वर्य- शक्ति संपन्न ,योग्य ,समर्थ,धनाढ्य, स्वामी आदि अर्थ होते हैं। 

2.शौर्य-बहादुर, वीर, पराक्रमी आदि ।    

3.यश-प्रसिद्धि ,ख्याति,कीर्ति, विश्रुति आदि । 

4.श्री-असीम धन,समृद्धि,सौभाग्य ,गौरव ,महिमा ,प्रतिष्ठा ,सुंदरता श्रेष्ठता समझ अति मानवीय शक्ति सम्पन्नता आदि । 

5.ज्ञान-विद्या प्रवीणता ,समझ,परिचय,चेतना आदि। 

6.वैराग्य-सभी प्रकार के सांसारिक सुख की इच्छाओं का अभाव। 

      ये छहो  गुण एक साथ जिसमें होते हैं वो भगवान् होता है ! जो ईश्वर के बिना किसी और में सम्भव ही नहीं हैं फिर बात बात में जिस पर जिसकी आस्था श्रद्धा विश्वास हो जाए  वह उसका आस्था पुरुष हो सकता है किन्तु भगवान् नहीं !

     सभी सनातन धर्मावलम्बियों से प्रार्थना है कि अपने भगवान् और सभी देवी- देवताओं, वेदों ,शास्त्रों, पुराणों ,तथा समस्त पवित्र ग्रंथों ,तीर्थों, नदियों  ऋषियों ,विद्वानों ,वीरों समेत सभी सदाचारी स्त्री पुरुषों का गौरव घटने नहीं देना चाहिए क्योंकि इनका गौरव बचने से समाज और देश बच पाएगा अपने धार्मिक प्रतीकों ,शब्दों कथानकों का प्रयोग हर किसी को हर जगह प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए । ऐसे तो कोई साईं भगवान हो जाएगा तो कोई क्रिकेट का भगवान् होगा तो कोई कुस्ती का तो कोई किसी और कला का भगवान हो जाएगा !आखिर हमारी आत्माओं, हृदयों, प्राणों को आनंदित कर देनेवाले ईश्वर की तुलना किसी मनुष्य से कैसे की जा सकती है ?ये गलत है भ्रम है आडम्बर है साजिश है इसे समय रहते ही समाप्त कर दिया जाना चाहिए !संत रूप में सम्मान किसी का भी किया जा सकता है किन्तु भगवान हम उसी को मान सकते हैं जिनके विषय में वेदों पुराणों में वर्णन मिलता हो इसके अलावा सारी साजिश एवं षड्यंत्र है !

 

 इसी विषय में पढ़िए हमारे ये लेख भी -

       साईं बाबा के विषय में शंकाराचार्य जी के बयान का विरोध क्यों ?आखिर इस समस्या का स्थाई समाधान क्यों न निकाला जाए !
        धर्म के विषय में यदि कुछ लोग अपने शाही इमाम की बात को प्रमाण मानते हैं और कुछ लोग अपने  पोप की बात को प्रमाण मानते हैं तो हिन्दू अपने शंकाराचार्य की बात को प्रमाण न मानकर क्या साईं बाबा के चमचों को प्रमाण मान लें जिन्होंने  वेद पढ़े न पुराण और न ही धर्मशास्त्र !जिनका सब कुछ मन गढंत है ऐसे अँगूठाटेक धार्मिक लोग ही बचे हैं अब हमारे धर्म का निर्णय करने को क्या ?see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/06/saain.html

     साईंबाबा को भगवान ही क्यों मान लिया जाए अल्ला और ईसामसीह क्यों नहीं ?   साईंबाबा की मूर्तियों को केवल मंदिरों में ही क्यों रखा जाए !गुरूद्वारे गिरिजाघर और मस्जिदों में क्यों नहीं ?
     जब साईं बाबा के किसी आचार व्यवहार से ये सिद्ध ही नहीं होता है कि साईं बाबा सनातन धर्मी हिन्दू थे तो फिर केवल हिन्दुओं के मत्थे ही क्यों मढ़ा जा रहा है उन्हें ? अगर साईंबाबा see more.....http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/06/blog-post_24.html 

 


Sunday, June 22, 2014

...जब टॉपलेस हुईं बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां...aaj tak


...जब टॉपलेस हुईं बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां...aaj tak
ये टॉप की टॉप लेस .अभिनेत्रियों का ही तो कमाल है कि बलात्कार रोके नहीं रुक रहे हैं और जैसे ही रुकने लगतेहैं वैसे ही ये अभिनेत्रियां.फिर टॉप लेस हो जाती हैं लगता है कि बिना बलात्कारी खबरों के इनसे रहा ही नहीं जाता है !यही वो टॉप लेस हैं जिन्हें देखकर उत्तेजित हुए लड़के अपनी गली मोहल्ले की लड़कियों को टॉप लेस करने लगते हैं किन्तु उनके लिए तो फाँसी जैसा कठोर कानून बना है सो तो ठीक है किन्तु उन लड़कों की मानसिक मदद करने वाली इन टॉप लेस अभिनेत्रियों के लिए भी कोई कानून होना चाहिए या नहीं .या इनका सब कुछ चलेगा भले ही इनकी टॉप लेसनेस से बलात्कार कितने भी क्यों न बढ़ते जाएँ किन्तु टॉपलेस होने में ये अभिनेत्रियां  भारत का गौरव हमेंशा बढाती रहेंगी बल्कि महिलाओं के नाम पर इन्हें सुरक्षा भी चाहिए !

Saturday, June 21, 2014

कलराज मिश्र जी का अयोध्या दर्शन !

मैं अयोध्या सिर्फ राम के दर्शन करने आया हूं, कोई राजनीतिक अर्थ ना निकालें: कलराज मिश्र -ABP NEWS

       किन्तु ये क्या कह रहे हैं कलराज जी !आप सिर्फ दर्शन करने क्यों आए हैं !जब आपकी सरकार नहीं बनती है तब कहते हैं कि सरकार बनेगी तब मंदिर बनाएँगे और जब सरकार बन जाती है तो पूर्ण बहुमत मिलेगा तब मंदिर बनाएँगे और जब पूर्ण बहुमत मिल गया तब.… ! ये तो कभी नहीं कहा था कि तब केवल दर्शन करने जाएँगे ।

     आखिर अब आपकी क्या मजबूरी मानी जाए क्यों नहीं कर रहे हैं श्री राम मंदिर निर्माण की घोषणा !जिस पार्टी का आस्तित्व  ही श्री राम पर केंद्रित हो और जिसके लाखों लाख कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर निर्माण की कसमें खाई हैं जब उन्हें पूरा करने का समय आया और आप से पूछा जा रहा है कि आखिर कब बनेगा श्री राम मंदिर तो आपको इसमें राजनीति दिखाई पड़ती है !कलराज जी !आप मंदिर निर्माण की खुश खबरी लिए बिना सिर्फ दर्शन करने के लिए अयोध्या  गए ही क्यों? न जाते न प्रश्न उठता, जाओगे तो प्रश्न उठेगा जरूर ,जनता का काम है आपकी बातों को आपको याद दिलाना और राजनीति का काम है कहकर पलट जाना अब ये आपको देखना है कि आप अयोध्या भक्त बनकर गए थे या नेता !

पढ़ें हमारा यह लेख भी -

श्री राममंदिर के निर्माण के लिए ही भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है इसलिए भाजपा शीघ्र ही तारीख की घोषणा करे -

    इसी ब्लॉग पर   Saturday, 24 August 2013 को प्रकाशित हमारी ज्योतिषीय भविष्यवाणी -(अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का उपयुक्त समय और ज्योतिष -(19.6.2014 से प्रारम्भ होकर 14.7.2015 तक)श्री राम की जन्म कुंडली  और श्री राम मंदिर        (19.6.2014 से प्रारम्भ होकर 14.7.2015 तक)हो सकता है अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण !!!)see more... http://snvajpayee.blogspot.in/2013/08/blog-post_24.html
श्री राम की जन्म कुंडली  और श्री राम मंदिर  (19.6.2014 से प्रारम्भ होकर 14.7.2015 तक)हो सकता है अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण !!! see more...http://snvajpayee.blogspot.in/2014/05/19.html


Thursday, June 19, 2014

सरकार के मंत्री कैसे होने चाहिए बूढ़े या जवान ?

बूढ़े लोगों की उपेक्षा और जवान लोगों को मंत्रीपद दिए जाने का लाभ और हानियाँ !

     किसी भी सरकार के मंत्रियों में तीन गुण अवश्य देखे जाने चाहिए-1. अनुभव 2. सम्मान 3. संयम (चरित्र)

 बूढ़े लोगों को मंत्री बनाए जाने से इन तीनों गुणों का  स्वाभाविक लाभ होता है । 

    वहीँ दूसरी ओर  युवावस्था के मंत्रियों में अनुभव की कमी होती है और उन्हें मंत्री होने का सम्मान देना तो पड़ता है किन्तु ऐसे लोगों को सहज सम्मान नहीं मिलता है और रही बात चरित्र की तो युवा  अवस्था में गलतियाँ तो हो ही सकती  हैं ! इसीलिए जवानी प्रिय सरकारों का पाँच वर्षीय कार्यकाल तो सीखने सिखाने और आरोपों का सामना करने एवं सफाई देने में ही निकल जाता है !

     बूढ़े लोग यदि मंत्री बनाए जाएँ तो सरकारों को ऐसी समस्याओं का सामना ही नहीं करना पड़ता है वैसे भी मंत्रियों को तो विचार ही देने होते हैं कोई युद्ध तो लड़ना नहीं होता है जो उनमें जवानी की जरूरत हो !इसलिए बूढ़े मंत्रियों के होने से कई लाभ होते हैं -

1. अनुभवी होने के कारण वो समस्याओं का समाधान शीघ्र खोज लेते हैं ।       

2. बयोवृद्ध होने के कारण हर कोई उन्हें स्वाभाविक सम्मान देता ही है ।

3. बुढ़ापे के कारण लोग उनके चरित्र पर संदेह नहीं करते हैं क्योंकि उनका इन्द्रिय निग्रह स्वाभाविक रूप से होने लगता है !

    इसीलिए रामायण में भी कहा गया है कि - 

            "जाम्बवंत मंत्री अति बूढ़ा"

   इसीप्रकार से रावण का मंत्री माल्यवान उसका नाना होने के कारण बूढ़ा ही रहा होगा!

      श्री राम जी के मंत्री सुमंत जी भी बूढ़े थे लिखा गया है कि सुमन्त जी की आयु 9 हजार 9 सौ 99 वर्ष 11 महीने थी यथा -

सुमन्त जन्मपट्टे तस्यायुः संख्यां ददर्श सः |

जन्म कालात्सहस्राणि नव नव शतानि च||

 नव नवति वर्षाणि मासस्त्वैकादशैव हि||

     बूढ़े लोगों  को मंत्री बनाए जाने के पीछे एक और बड़ा कारण था कि वो लोग आयु एवं अनुभव वृद्ध होने के कारण अप्रिय लगने वाली भी हितकारी राय वो बड़ी ही निर्भीकता पूर्वक मंत्री मंडल में विचारार्थ रख  दिया करते थे जो न चाहते हुए भी सम्पूर्ण मंत्रिमंडल को सहनी एवं माननी पड़ती थी। 

     वैसे भी कहा गया है कि सत्ता के जिस शीर्ष नेतृत्व को उसके मंत्री लोग ही  भयभीत होकर या सशंकित रहकर या  चाटुकारिता पूर्वक अपनी सलाह देने लगें तो ऐसे अहंकारी राजा का पतन निश्चित होता है यथा -

   दो. सचिव वैद्य गुरु तीन जौं प्रिय बोलहिं भय आस ।

        अर्थ धर्म  तन  तीन  कर  होहि   बेगिहीं  नास ॥

                                              -राम चरित मानस

    यह तब और अधिक चिंतनीय हो जाता है जब सत्ता के सर्वे सर्वा प्रमुख पुरुष को पता चल जाए कि हमारे मंत्री हमसे इतने अधिक भयभीत  रहने लगे हैं कि वो हमें खुश करने के लिए हमारे पैर छू रहे  हैं और ऐसी परिस्थिति में उन्हें पैर छूने से रोका  जाना चाहिए किन्तु लाख टके का सवाल यह है कि पैर छूने को भले ही रोक दिया जाए किन्तु वो डरते हैं इस बात  से इनकार कैसे किया जा सकता है और जिसके मंत्री ही अपने शीर्ष नेतृत्व से डरते हों ऐसी सत्ता सुयश  कैसे प्रदान कर सकती है !  

     किसी भी सरकार के बनने में जवान  लोग  जब मंत्री बनाए जाएँगे तो उन पर बलात्कार और मार पीट के आरोप तो लग ही सकते हैं गाली गलौच से लेकर  बलात्कार तक के आरोप भी तो लगभग  युवाओं पर ही लगाए  जाते हैं किन्तु इसकी सफाई कैसे दी जाए और यदि सफाई ही देनी पड़ी तो मंत्री पद का सम्मान कैसा और यदि सम्मान ही नहीं रहेगा तो जनता विश्वास कैसे करेगी जबकि जनता  का विश्वास सबसे अधिक जरूरी है ।

     बूढ़ों पर कोई बलात्कार का संदेह नहीं करेगा,उनका सभी लोग सम्मान करते हैं उनके पास सारे जीवन का अनुभव होता है वैसे भी  मंत्रियों को युद्ध तो लड़ना नहीं होता है उन्हें अपने विचार ही देने होते हैं और सारे जीवन के अनुभव से विचार तो बुढ़ापे में ही परिपक्व होते हैं इसलिए बूढ़े लोग किसी भी संगठन का मेरु दंड होते हैं क्योंकि उनमें इन्द्रिय निग्रह स्वाभाविक होता है इसलिए उन पर कोई बलात्कार का संदेह भी नहीं करेगा,और उनका सम्मान भी सभी लोग करते हैं ।   

  पढ़ें हमारा यह लेख भी -

पैर छूने से परहेज करने वाली सरकार को पसंद नहीं हैं चाटुकार !see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/05/blog-post_30.html

Saturday, June 14, 2014

दिल्ली की जनता से सच बोलना कब शुरू करेंगे अरविंद केजरीवाल ?

आम आदमी पार्टी अपने उसूलों से समझौता नहीं कर सकती: अरविंद केजरीवाल 

    अरविंद केजरीवाल जी !  दिल्ली के लोग आपके इसी जुमले से चोट खाए हुए हैं अब और अधिक अविश्वसनीय बातें मत बोलिए! आपको को सच्चा एवं ईमानदार समझकर ही आप पर भरोसा किया गया था किन्तु आपको दिल्ली की सत्ता पाकर भी संतोष नहीं हुआ आपके पास कुछ अच्छा करके  दिखाने का एक अवसर मिला था जिसे आपने छोड़ दिया ! दिल्ली वालों ने आप पर विश्वास किया उसे आपने तोड़ दिया!

      जैसे  पहले आप ने राजनीति में नहीं जाने को कहा था किन्तु आपने पार्टी बनाई फिर आपने कांग्रेस से समर्थन  न लेने को कहा फिर लिया आपने ,सी.एम.नहीं बनने को कहा फिर बने आप,दिल्ली की सेवा करने को कहा फिर अकारण छोड़कर चल दिए आप !आप आम आदमियों के अपने बनने चले थे फिर आप अपने साथ लंच करने के इच्छुक लोगों से पैसे माँगने  लगे !अरविन्द जी , आपको राजनीति में इतनी जल्दी सफलता मिलती चली गई और आप लोग मंत्री मुख्यमंत्री आदि बनते चले गए यह देख कर कई पढ़े लिखे लोगों की आत्माएँ उन्हें धिक्कारने लगीं वो भी नौकरी छोड़ छोड़ कर अरविंद केजरीवाल बनने भाग आए, तमाम नचैया गवैया आदि हर फील्ड के लोग भी अपना अपना पेशा छोड़ छोड़कर आपसे प्रभावित होने लगे आपके साथ उनके सपने तो बहुत कुछ थे किन्तु अब बेचारे बेरोजगार हो गए अब वो अपनी पीड़ा किसी से कह भी नहीं पा  रहे हैं और सह भी नहीं पा रहे हैं उधर  लज्जा के कारण वापस नौकरियों में भी नहीं जा पा रहे हैं अतः वो प्रत्यक्ष खुद तो आगे नहीं आ रहे हैं किन्तु दूसरों को आपस में लड़वा रहे हैं उनका सोचना संभवतः यह होगा कि यदि हमारा कैरियर ख़त्म हुआ तो कम से कम मैं भी यह पार्टी ही समाप्त करके चलूँ इससे वो लोग ये कहने लायक तो हो जाएंगे कि जब पार्टी ही नहीं रही तो मैं वापस सर्विस में आ गया !उधर आपका मन एक बार फिर मचल उठा है दिल्ली वालों की सेवा करने को किन्तु राजनैतिक दुकानदारी आपकी चल नहीं पा रही है उधर दूसरी पार्टियाँ अपने संभावित सी. एम. प्रत्याशियों को दूध पिला पिलाकर गधे से घोड़ा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं यहाँ तक कि जिन पदों पर पहुँचने की उनकी अपनी कभी कल्पना ही नहीं रही होगी वहाँ वो इसीलिए न बैठाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली की जनता समझ सके कि वो कितने अधिक समझदार हैं !

   अरविंद केजरीवाल जी !ऐसे में ईमानदारी पूर्वक जनता का विश्वास जीतने के अलावा आपके पास और कोई विकल्प भी नहीं  है आप अब  दिल्ली वासियों की सेवा तो करना चाह रहे हैं किन्तु उन्हें  उचित स्पष्टीकरण भी देना जरूरी नहीं समझ रहे हैं कि आप उनसे दूर क्यों हुए ! और आप जो कुछ बोल पा रहे हैं उस पर दिल्ली वाले भरोसा नहीं कर पा रहे हैं  ऊपर से आप कह रहे हैं कि 'आम आदमी पार्टी अपने उसूलों से समझौता नहीं कर सकती' आखिर ऐसे कैसे कर पाएँगे आप अपना राजनैतिक  विकास और अपने राजनैतिक 

प्रतिद्वंद्वियों  का सामना ?

   केजरीवाल जी !आपको अन्ना जी का शाप तो नहीं लग गया है !

जानीहि सत्यं जगत् सारमेतत्
मृषा भाषितं यद् भवान् पुण्य क्षीणः |
इयं केजरीवाल जी कालक्रीडा
सदा क्षीणपुण्यं देवतापि त्यजन्ति ||
-डॉ.शेष नारायण वाजपेयी
केजरीवाल जी! आप तो सुशिक्षित हैं आपको पता ही होगा कि जो आपके द्वारा जाने अनजाने में उन अन्ना जी को ठेस लगी होगी जो आपको ही सब कुछ मानते थे, इसी प्रकार से जनता को जो आश्वासन जिस रूप में आपने दिए वे पूरे नहीं कर सके इसीप्रकार से सादा जीवन जीने की प्रतिज्ञा करके जो बिलासिता के वैभव एकत्रित करने लगे इन सब बातों से झूठ और छल नाम का जो दोष आपको लगा है उससे आपके संचित पुण्य क्षीण हुए हैं। महोदय !ये सब तो समय और उन्हीं पुण्यों का ही खेल है इसमें मीडिया का क्या दोष ?पुण्य क्षीण होने पर तो देवता भी साथ छोड़ देते हैं मीडिया किस खेत की मूली है !

see more ……इस लिंक को जरूर पढ़ें -

मीडिया और भ्रष्टाचार --कविता, गॉंधी जी के तीन बंदरों कीsnvajpayee.blogspot.in/2013/09/blog-post_29.html