Saturday, November 30, 2019

वैदिक मौसमपूर्वानुमान :दिसंबर -2019


वर्षापूर्वानुमान -
      इस महीने में राजस्थान हरियाणा पंजाब लेह लद्दाख जम्मू कश्मीर उत्तराखंड दिल्ली आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना अक्सर बनी रहेगी ! इसमें भी 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,28,29,30,31 इस क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है  इसके अलावा देश के अधिकाँश भागों में भी इन तारीखों में  सामान्य वर्षा होने की संभावना है |
     13 से 23 दिसंबर के बीच गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान हरियाणा पंजाब लेह लद्दाख जम्मू कश्मीर उत्तराखंड दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि में  वर्षा होने एवं बर्फवारी की विशेष संभावना होगी !इसके अलावा इसी समय में देश के अधिकाँश भागों में सामान्य से मध्यम बारिस तक हो सकती है | कुछ दिनों में वर्षा की अधिकता से फसलों को नुक्सान हो सकता  है ! 
    दिसंबर के महीने में असम अरुणाचल मणिपुर मिजोरम नागालैंड मेघालय सिक्किम पूर्वीउत्तरप्रदेश बिहार आदि में असर सामान्य वर्षा  हो सकती है |15,16,17,18 तारीखों में मणिपुर मिजोरम सिक्किम मेघालय त्रिपुरा कलकत्ता उड़ीसा झारखंड छत्तीसगढ़ आदि में वर्षा होने की संभावना है | 
     12,13,14,16,17,25,26 तारीखों में देश के अधिकाँश भागों में मध्यम से अधिक बारिश तक हो सकती है | इसके अतिरिक्त 18 ,19,20,21,22 एवं 27,28,29,30 तारीखों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी |
     आँधी तूफ़ान - इस महीने में 1 से 14 एवं 17 से 25 तारीखों के बीच कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति अधिक रहेगी |4 से 9 तारीख के बीच आँधी तूफान बज्रपात आदि की संभावना है | 8,9,10,11 एवं 21,22,23,24,25 तारीखों में बड़े आँधीतूफ़ानों तथा चक्रवातों  आदि के निर्मित होने का समय है जिससे कुछ क्षेत्रों में जन धन की हानि हो सकती है |
   आग लगने की घटनाएँ -
      इस महीने में 2 से 16 दिसंबर के बीच आग लगने की घटनाएँ घटित होने की संभावना है 17 से 28 तारीखों में आग लगने की संभावना विशेष होगी ! 7,12,21,26 तारीखों में आग लगने की संभावना विशेष अधिक होने के कारण अत्यंत सावधानी पूर्वक अग्नि का व्यवहार किया जाना चाहिए |      उत्पात - 
        7,8,9,10,11 एवं 20,21,22,23,24,25 तारीखों में  हिंसक वातावरण बनने का समय है !इन तारीखों में भूकंप,बज्रपात, आंदोलन, उन्माद , संघर्ष, आतंकवादी घटनाएँ,विमानदुर्घटनाएँ, वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना  आदि से संबंधित घटनाओं के घटित होने की संभावनाएँ अधिक रहेंगी | 
  सर्दी बढ़ने का पूर्वानुमान - 
        1,2,3,4,15,16,17,18,28  तारीखों में अधिक सर्दी पड़ेगी | 29,30,31 तारीखों में विशेष अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है | 
तनाव बढ़ने का पूर्वानुमान - 19 तारीख से मनोबल गिरना प्रारंभ हो जाएगा और 21,22,23,24,25 तारीखों में अकारण तनाव बढ़ेगा |जिनका अपना समय सामान्य चल रहा है उन्हें तनाव के इस समय का विशेष अनुभव नहीं होगा किंतु जिनका अपना समय भी ख़राब है उस कारण कोई समस्या पहले से भी चली आ रही है ऐसे लोगों को इस समय में  अधिक तनाव बढ़ सकता है | सावधानी पूर्वक किसी से बात व्यवहार करना चाहिए जितने ऐसे विषय हों जिनमें तनाव बढ़ सकता है उन्हें इस समय में नहीं छेड़ना चाहिए |