Thursday, October 29, 2020

वैश्विक मौसम पूर्वानुमान :नवंबर 2020

 

मौसम पूर्वानुमान :नवंबर 2020(वैश्विक)

    वर्षा :   इस वर्ष नवंबर के महीने में भी बादलों एवं सामान्य वर्षा का वातावरण कुछ देशों प्रदेशों में बना रहेगा | विशेषकर 5 से 12 नवंबर के बीच एवं 18 से 24 नवंबर के बीच भारत समेत विश्व के कुछ देशों प्रदेशों में बादलों की अधिकता रहेगी इसके साथ ही कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा भी हो  सकती है | नवंबर की 10,12,18,19,20, 23,26,29 तारीखों में कुछ प्रदेशों में मध्यम वर्षा हो सकती है|6,8,9,13,21,22 नवंबर को भारत समेत विश्व के अधिकाँश भागों में विशेष वर्षा हो सकती है इन्हीं तारीखों में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा होने की संभावना है |6 से 9 नवंबर के बीच ईरान में अधिक बारिश हो सकती है |  

  चक्रवातीवर्षा :नवंबर महीने की 1,2,3,14,15,16,17,27,28,29,30 तारीखों में भारत समेत विश्व के कुछ देशों प्रदेशों में आँधी तूफान के साथ वर्षा होने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन्हीं तारीखों में समुद्र के किनारे स्थित कुछ प्रदेशों में चक्रवाती तूफानों से हिंसक घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इन तारीखों में विश्व के अधिकाँश भागों में सामान्य एवं सहज वर्षा की संभावना अत्यंत कम है |20 नवंबर  को अमेरिका में तूफान आने की संभावना है |

 तापमान घटने बढ़ने का पूर्वानुमान : नवंबर के महीने में अन्य वर्षों की तरह अधिक गिरावट नहीं होगी 8 से 14 नवंबर तक तापमान क्रमशः कम होगा !इसी प्रकार से 21 से 25 नवंबर तक तापमान क्रमशः कम होते देखा जाएगा | 4,13,17,26 को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ जाएगा | 

 वायु प्रदूषण बढ़ने का पूर्वानुमान:वायु प्रदूषण 1 से 3 नवंबर तक क्रमशः बढ़ता जाएगा !4 नवंबर से अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होने लगेगा !कुछ भागों में वर्षा होने के कारण 9 से 14 नवंबर के बीच वायु प्रदूषण का स्तर काफी कम हो सकता है |इसके बाद 15 से 19 नवंबर तक वायु प्रदूषण क्रमशः बढ़ते चला जाएगा !इसके बाद कुछ दिनों तक वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिलेगी ! वर्षा हो जाने के कारण कुछ क्षेत्रों में विशेष राहत भी मिल सकती है इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों में वायु प्रदूषण अधिक कम होने की आशा नहीं की जानी चाहिए! 25 नवंबर से वायु प्रदूषण फिर से क्रमशः बढ़ना प्रारंभ होगा ,जो 30 नवंबर तक क्रमशः बढ़ता चला जाएगा !27 से 30 नवंबर के बीच वायु प्रदूषण का स्तर नवंबर के संपूर्ण महीने में सबसे अधिक होगा !दिल्ली जैसे नगरों में वायु प्रदूषण बढ़ने का स्तर 500 से अधिक हो जाएगा | 

  विनम्र निवेदन वायु प्रदूषण बढ़ने के बिषय में :इस तकनीक से वायु प्रदूषण पूर्वानुमान के अनुसंधान में दिवाली के पटाखा फोड़ने,पराली जलाने, वाहनों उद्योंगों से निकलने वाले धुएँ  तथा भवन निर्माण से उड़ने वाली धूल को सम्मिलित नहीं किया गया है |मैं अपने अनुसंधान के आधार पर विश्वासपूर्वक कह सकता हूँ कि वायु प्रदूषण बढ़ने में ऐसी कल्पित कहानियों का कोई विशेष संबंध नहीं है | 

 कोहरा बढ़ने का पूर्वानुमान :6 नवंबर से कोहरा गिरने की मात्रा बढ़ने लगेगी !11,12,13,14,24,25,26,27 तारीखों में कुछ स्थानों पर कोहरा गिरने की घटनाएँ अधिक दिखाई देंगी !

आग लगने के बिषय में पूर्वानुमान :इस वर्ष नवंबर के महीने में हवाओं में ज्वलनशील गैसों की अधिकता अन्य वर्षों की अपेक्षाअधिक रहेगी !इसलिए आग से संबंधित उद्योगों ,बिजली से संबंधित कार्यों ,रसोई घरों, होटलों, ढाबों आदि जिन कार्यों से आग लगने की संभावनाएँ अधिक बनी रहती हैं उनमें विशेष अधिक सतर्कता बरती जानी चाहिए |इस महीने दीपावली भी है पटाखा आदि फोड़ने में विशेष सावधान रहना चाहिए !इसके साथ ही अग्निशमन सेवाकार्यों को अधिक सतर्क रहना चाहिए |इस दृष्टि से 5,14,17,27 तारीखें विशेष  ध्यान देने योग्य हैं | 

 उत्पात का समय : नवंबर महीने की 2,4,12,13,14,15,16,27,28,29,30 तारीखों में संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ने के कारण पृथ्वी की गहराई से लेकर आकाश की ऊँचाई तक इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा | भूकंप ,बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे  हो सकते हैं |समय के प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बमविस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय के अपेक्षा अधिक रहती है |जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़  जाने से परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों, देशों में तनाव बढ़ सकता है | इसमें भी 13,14,15,16,17 का  समय अधिक संयम पूर्वक बिताने का है इसमें विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए | ऐसे समय में जिन्हें पहले से कोई तनाव चला आ रहा होगा उन्हें इस समय में अधिक परेशानी होगी | जिनके साथ ऐसा नहीं है इस समय में बेचैनी उनकी भी बढ़ेगी किंतु उन्हें अधिक परेशानी का अनुभव नहीं होगा |    

  रोगों का पूर्वानुमान :वातावरण क्रमशः महामारी के बिषैलेपन से क्रमशः मुक्त होता जा रहा है इसीलिए कोरोना महामारी 16 नवंबर के बाद संपूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी फिर भी वायु मंडल में थोड़ा बहुत संक्रमण बना रह सकता है | तापमान के असंतुलन से ऋतुजनित रोगों की संभावना भी इस वर्ष कुछ अधिक रहेगी |इसलिए बचावहेतु सावधानी अवश्य बरती जानी चाहिए |

मौसम पूर्वानुमान :नवंबर 2020(भारत

     

   
  5

 

1से 3 नवंबर  तक राजस्थान में बारिश की संभावना है |

2 और 3 नवंबर को  हरियाणा पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में सामान्य बारिश हो सकती है |पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर,मध्य प्रदेश में तेज हवा के साथ वर्षा संभव है | जम्मू-कश्मीर,गुलमर्ग,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान है।लाहौल, किन्नौर और चंबा के ऊपरी क्षेत्र में वर्षा हो सकती है | 

4 नवंबर को दिल्ली सहित समस्त उत्तर भारत के साथ साथ बिहार छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश हिमाचल झारखंड अरुणाचल उड़ीसा तेलंगाना राजस्थान आदि में बारिश की संभावना है हिमाचल आदि में बर्फबारी हो सकती है | 

5नवंबर को छिंदवाड़ा में बारिश हो सकती है |

 6नवंबर को दक्षिणी ओडिशा में बारिश संभव है .मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कुछ जगहों पर तेज हवाओं एवं हल्के  गर्जन के साथ बारिश हो सकती है |

 7 नवंबर को दिल्ली के आस पास अधिक बादल एवं वर्षा की संभावना है |

नवंबर को  मौसम सामान्य रहेगा 

9  नवंबर को  कुल्लू मनाली ,मंडी तथा  यमुनोत्री आदि पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है । बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी की संभावना है  !

10 नवंबर को पहाड़ों पर जारी बर्फबारी हो सकती है

11 नवंबर को डिंडौरी एवं गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है |

12 नवंबर को पंजाब में  तेज हवा के साथ बारिश एवं झारखंड में उत्तर प्रदेश आदि में बादल  छाए रहने की संभावना है |

13 नवंबर को बेंगलुरू समेत दक्षित भारत के कई जगहों पर वर्षा हो सकती है |
14
नवंबर को झारखंड के सिमडेगा ,गुमला बारिश एवं .आंधी की संभावना है 

  15 नवंबर को झारखंड एवं कटनी (मप्र) में विभिन्न स्थानों पर बारिश वर्षा का अनुमान है | गोरखपुर के आकाश में अधिक बादलोन की आवा जाही अधिक हो सकती है ।
 
16
नवंबर को असम एवं पश्चिमबंगाल में तेज आँधी का अनुमान है |

17 एवं 18 नवंबर को उड़ीसा के दक्षिणी भाग में एवं देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है | देहरादून में बादल रहेंगे ।उत्तरकाशी, यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी मेें हल्की बारिश संभव है।ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं बारिश हो सकती है छत्तीसगढ़ बेमेतरा में और झारखंड के साहिबगंज में तेज  हवा एवं बारिश की संभावना  है |

19,20और 21 को हिमाचल उत्तराखंड जम्मूकश्मीर बर्फबारी हो सकती है बिहार झारखंड उड़ीसा उत्तर प्रदेश आदि में बादलों की अधिकता रहेगी  |बिहार में आंधी-पानी संभव है कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है !21 नवंबर को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है | 

22 नवंबर को बिहार और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है |
23
नवंबर को पश्चिमी राजस्थान में ,जैसलमेर ,पोखरण में काली घटाओं के साथ बारिश हो सकती है । जोधपुर  में हल्के बादल छा सकते हैं । फलोदी में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

24 नवंबर को दिल्ली में बादलों की अधिकता के साथ सामान्य वर्षा हो सकती है !कुल्लू लाहौल स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है । 
25 को दिल्ली ,उप्र मप्र
पंजाब हरियाणा आदि अधिकाँश उत्तर भारत में आँधी के साथ अच्छी वर्षा एवं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है | 

 26 नवंबर को हिमाचल में शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में भी वर्षा संभव है | कुल्लू ,लाहौल-स्पीति ,रोहतांग दर्रा समेत मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है ।बलिया में  तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है |

27 नवंबर को झारखंड बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश राजस्थान आदि में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है | दिल्ली में बादल छाए रहेंगे !श्रावस्ती तराई आदि में वर्षा एवं बज्रपात संभव है | 

 28  नवंबर को दिल्ली आदि में सामान्य बादल एवं अच्छी धूप रहेगी | बिहार पटना मधेपुरा आदि में तेज हवाओं के साथ घने  बादल छा सकते हैं

29 नवंबर को बिहार के  सहरसा में बारिश की विशेष संभावना है | जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित इससे सटे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है ।

30 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत गुरुग्राम और फरीबाद में बारिश हो सकती है| ग्वालियर में तेज हवा के साथ बारिश संभव है | जमशेदपुर झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर समेत आसपास के इलाके में बादलों की अधिकता के साथ अधिक वर्षा हो सकती है | राजस्थान में ठंडी हवाओं के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है | बिहार के शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र में एवं .सीतामढ़ी में आंधी के साथ वर्षा एवं बज्रपात संभव है| कर्नाटक के बेंगलुरु तेज  बारिश एवं अल्मोड़ा में आँधी के साथ तेज बारिश हो सकती है ।

28

29

30

1.   25

2. 26

3. 27

4. 28

5. 29

6. 30

7. 31

8. 1

9. 2

10. 3

11. 4

12.  5

13. 6

14. 7

15. 8

16. 9

17. 10

18. 11

19. 12

20. 13 

21.  14

22. 15

23. 16

24. 17

25. 18

26. 19

27. 20

28. 21

29. 22

30.  23

 

 

                                                                        अप्रैल - 2020 
 

20 को झारखंड बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश राजस्थान आदि में आँधी के साथ अच्छी बारिश हुई काफी बारिश हुई है दिल्ली में बादल छाए रहे !श्रावस्ती: तराई में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच सोमवार रात बारिश के साथ ओले गिरे। गरज-चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सिरसिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
21 को दिल्ली आदि में सामान्य बादल एवं अच्छी धूप रही है बिहार पटना मधेपुरा आदि में सुबह 7 बजे खूब घने बादल छा गए दिन में रात लगने लगी आँधी और बारिश अच्छी हुई | 
22 को प्रातः काल बिहार सहरसा में अधिक बारिश हुई | जोधपुर. शहर में बुधवार को मौसम के अलग ही नजारे देखने को मिले। दिनभर की तीखी तपिश ने लोगों को परेशान किए रखा। वहीं रात सवा आठ बजे शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित इससे सटे कुछ क्षेत्रों में यकायक हल्की बारिश शुरू होने से लोग चौंक उठे। शाम को शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए बरसे बादलों से उमस बढ़ गई।

23को दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम और फरीबाद में बारिश हुई , दिल्ली में छाए बादल |ग्वालियर में 23 गुरुवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई | जमशेदपुर झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर समेत आसपास के इलाके में गुरुवार दोपहर दिन में रात सा नजारा दिखा। जमकर बादल गरजे तो मेघ भी बरसा।आंधी-बारिश से दस घंटे तक बिजली गुल|राजस्थान में गुरुवार को सुबह-सुबह राजधानी जयपुर समेत विभिन्न इलाकों में मौसम (Weather) का मिजाज बदल गया और ठंडी हवाओं के साथ हल्‍की बारिश हुई.सीतामढ़ी में गुरुवार की देर रात भारी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ ही अासमान से बड़े-बड़े ओले गिरने की खबर मिली है।बिहार के शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र में भयंकर आंधी तूफान के साथ ओले पड़े हैं. बेमौसम बरसात और वज्रपात से हजारों एकड़ गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचा है| बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के बेंगलुरु में तेज बारिश ने जीवन अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है। बीती रात बेंगलुरु में हुई तेज बारिश के करण कग्गेरे में सड़क धंस गई।अल्मोड़ा में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान साथ जमकर बरसे मेघ !

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मौसमपूर्वानुमान : अक्टूबर 2020

 भारत के कई प्रदेशों में अक्टूबर के महीने में भी मध्यम वर्षा होते रहने की संभावना है |  
1 अक्टूबर को उत्तर भारत के कुछ भागों में बादल और वर्षा की सामान्य संभावनाएँ बन सकती हैं |
2 से 3 अक्टूबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,हिमाचल एवं उत्तराखंड आदि में बारिश की होने की संभावना है |
4 और 5 अक्टूबर को हिमाचल पंजाब से लेकर दिल्ली तक तेज हवाओं के साथ सामान्य वर्षा की संभावना है |
6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली ,उत्तर भारत, बिहार, झारखण्ड आदि में बारिश हो सकती है |समुद्र के किनारे बसे देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा एवं आँधी तूफ़ान की संभावना है | इन दिनों में जिन क्षेत्रों में वर्षा नहीं होगी और वायु का प्रवाह भी अधिक नहीं होगा वहाँ वायु प्रदूषण की मात्रा अधिक बढ़ जाएगी |
8 अक्टूबर को मौसम प्रायः सामान्य रहेगा |
9 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में सामान्य बारिश हो सकती है |
10 अक्टूबर को वर्षा और बादलों की मात्रा सामान्य से कुछ अधिक रहेगी इसके साथ ही राजस्थान एवं हरियाणा के हिसार और भिवानी आदि जिलों के साथ साथ देश के कई अन्य प्रदेशों में भी अधिक बादल एवं वर्षा होने की संभावना है |
11 अक्टूबर को उत्तरभारत समेत देश के अधिकाँश भागों में अधिक बादल और अच्छी वर्षा की संभावना है |
12 अक्टूबर को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी | देश के कुछ स्थानों पर अधिक बारिश भी हो सकती है | पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्यप्रदेश आदि में भी बारिश हो सकती है |इस दिन दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत में काली घनघोर घटाएँ देखने को मिल सकती हैं |
13 अक्टूबर को देश के दिल्ली आदि कुछ प्रदेशों में वर्षा होगी किंतु पहले की अपेक्षा मात्रा कुछ कम रहेगी |
14 और 15 अक्टूबर को देश के कई भागों में अधिक मात्रा में बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है | इसके साथ ही मध्यम वर्षा हो सकती है |
16 अक्टूबर को कुछ प्रदेशों में अधिक बादल एवं अत्यंत सामान्य वर्षा होने की संभावना है |
17 से 19 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ कुल्लू ,लाहौल तथा रोहतांग आदि में बादल वर्षा की मात्रा अधिक रहेगी|इन दिनों में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल उड़ीसा मध्यप्रदेश,झारखंड ,छत्तीसगढ़ आदि समूचे उत्तर भारत में अधिक बादल वर्षा बज्रपात एवं आँधी तूफान तथा समुद्र के किनारे बसे प्रदेशों में चक्रवात जैसी हिंसक घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
20 अक्टूबर को अधिक बादलों से आसमान आच्छादित रहेगा |तेज हवा के साथ साथ मध्यमवर्षा  की संभावना है | समुद्र के किनारे वाले प्रदेशों में चक्रवाती वर्षा की संभावना अधिक है |
विशेषबात : 21 से 31 अक्टूबर तक अधिकाँश देशों प्रदेशों में वर्षा की मात्रा कुछ अधिक रहेगी |
21 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा |झारखंड बिहार आदि क्षेत्रों सामान्य वर्षा होगी तथा संपूर्ण उत्तर भारत में बादल छाए रहने की संभावना है |
22 अक्टूबर को अधिकाँश प्रदेशों में मध्यम वर्षा की संभावना है |   

23 अक्टूबर को कुछ प्रदेशों में सामान्य वर्षा हो सकती है |
24 से 26 अक्टूबर तक विशेष अधिक वर्षा की संभावना है |बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, घांघरिया, पाणा, ईराणी, झींझी आदि गांवों के साथ साथ देश के कुछ अन्य प्रदेशों में भी अधिक वर्षा होने की संभावना है |
27 अक्टूबर को दिल्ली और आसपास के इलाके में अधिक वर्षा हो सकती है |
28अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बादलों की आवा जाही लगी रहेगी कहीं कहीं सामान्य से कुछ अधिक वर्षा भी हो सकती है |
29 अक्टूबर को दिल्ली के आस पास बादल रहेंगे एवं सामान्य वर्षा हो सकती है|कुछ अन्य स्थानों पर भी मध्यम वर्षा की संभावना है |  
30 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर आदि में तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है |
31 अक्टूबर को तेज आंधी तूफ़ान के साथ एक आध प्रदेशों में वर्षा हो सकती है|समुद्र के किनारे के प्रदेशों में चक्रवाती तूफ़ान से समस्या पैदा हो सकती है |

Sunday, October 4, 2020

पत्रकारिता की अर्थी पर बैठकर भ्रष्टाचार की नदी में नौका बिहार कर रहे हैं पत्रकार !

पत्रकारिता की अर्थी पर बैठकर भ्रष्टाचार की नदी में नौका बिहार कर रहे हैं पत्रकार !

      भ्रष्टाचार की बारिश से पत्रकारिता की फसल तवाह होती जा रही है ! पहले भ्रष्टाचार मिटाने एवं जनजन तक सही सूचनाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से मीडियाचैनल न्यूजपेपर मैगजीन रूपी खेतों में पत्रकारों की फसल तैयार की जाती थी उससे निर्भीक ईमानदार कर्मठ समाज के शुभचिंतक एवं सतर्क  संविधान प्रहरी पत्रकारों का प्राकट्य होता था | अब रूपी भ्रष्टाचार जलवायुपरिवर्तन के प्रभाव से पत्रकारिता का मौसम बिगड़ रहा है पत्रकारों की फसल चौपट होती जा रही है | पत्रकारिता का स्तर इतना अधिक गिर चुका है कि टीवी चैनलों पर बिना मुद्दे के चीखने चिल्लाने वाले खूसट लोग भी अपने को पत्रकार समझने लगे हैं | 

     जिन पत्रकारों को पहले कभी शेर समझकर कर सरकारें डरा करती थीं वे आज कुकुरों की तरह  सरकारों के आगे दुम दबाए घूम रहे हैं | कुत्तों की दुम केवल हिलती ही है वो न तो कुत्तों  को लगने वाले मक्खी मच्छरों  का निवारण कर पाती है और न उस कुत्ते के गुप्तांगों को ही ढक पाती है |वर्तमान लोकतंत्र में पत्रकारिता अब इसी ढर्रे पर चलती दिख रही है |

      अपने स्वागत में पूछ हिलाने से खुश मालिक जिस प्रकार से कुछ टुकड़े कुत्ते की ओर फ़ेंक देता है निरर्थक भौंकते मीडिया के साथ सरकार भी ऐसा ही वर्ताव कर रही है इससे पत्रकारों की वेष भूषा बनाए घूम रहे डरपोक एवं स्वार्थी लोग कुछ  काली कमाई इकट्ठी करने में भले सफल जाएँ किंतु उनके भटकने से पत्रकारिता मरती जा रही है | इस प्रकार से लोकतंत्र चौथा स्तंभ खतरे में होने का मतलब लोकतंत्र की बिल्डिंग के साथ कभी भी  छोटा बड़ा कैसा  भी हादसा हो सकता है |  इसलिए अभी भी सजीव पत्रकारों को चाहिए कि वे अपनी सजीवता का परिचय दें और प्रिय पत्रकारिता को बचा लें | 

     जनता के खून पसीने की कमाई टैक्स रूप में नोच कर सरकारें जिन भूकंप मौसम और महामारी के लिए  किए जाने वाले अनुसंधानों पर खर्च किया करतीं हैं उन अनुसंधानों से आज तक मिला क्या ?वे केवल अफवाहें फैलाया करते हैं और बिना सर पैर की कल्पित कहानियाँ सुनाया करते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता है यह सिद्ध करने के लिए मेरे पास पर्याप्त प्रमाण हैं |उन प्रमाणों को सरकार सुने तो उसकी पोल खुलती है और मीडिया सुने तो उसका श्वानधर्म नष्ट होता है |

     कोई सजीव व्यक्ति चिंतन करे तो पता लग सकता है कि कोरोना जैसी महामारी में वैज्ञानिक अनुसंधानों का योगदान शून्य रहा है जिसे न समझ में आवे वो हमसे प्रमाणित प्रमाण ले | क्या जनता इसीलिए इन पर अपना पेट काट काट कर पैसे खर्च किया करती है कि मुसीबत के समय ऐसे लोग केवल कल्पित कहानियाँ सुनाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लें | मीडिया जीवित होता तो ये प्रश्न सरकार और अनुसंधान कर्ताओं से पूछे ही जाने चाहिए थे | 

      जिन आईएएस आईपीस अधिकारियों  की अयोग्यता अनुभव विहीनता भ्रष्टाचार लापरवाही आदि दुर्गुणों के कारण अपराधी तैयार होते हैं केवल उन अपराधियों को सजा सुनाकर सरकार यदि अपराध मुक्त समाज बनाने का सपना देखती है तो सरकार अपराधों को समाप्त करने के प्रति गंभीर नहीं है ऐसा माना जाना चाहिए |अधिकारी कर्मठ होते हैं तो अपराध घटता है और अपराधी यदि अधिकारियों से सबल होते हैं तब अपराध बढ़ता है | वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों का कारण अधिकारी हैं या अपराधी यह समझाना मीडिया का काम है | ऐसी परिस्थिति में पत्रकारों का धर्म बन  जाता है कि वे सरकारों की आँखें खोलें किंतु मीडिया में सजीवता बची हो तब न ऐसा हो !

       लोकसभा विधान सभा की कार्यवाहियों में हुल्लड़ मचाने वाले माननीय सदस्यों की क्या गलती ये तो उन लोगों के स्वभाव में है जिसे वे बचपन से करते आ रहे हैं गलती उन्हें ऐसे सदनों तक लाने वाले दलों की है अन्यथा वे अपने स्वभाव को क्यों छोड़ दें | उसी जुझारूपन के कारण उन्हें दलों ने टिकटें दी हैं और वे ऐसे सदनों तक पहुँचे  भी उन्हीं दुर्गुणों के कारण हैं |निर्जीव मीडिया के जनजागरण में असफल रहने के कारण ही यह बिषम परिस्थिति पैदा होती है |

       ऐसी परिस्थिति में मीडिया यदि स्वस्थ और निष्पक्ष होता तो सुखी हो सकता था समाज !