Wednesday, October 19, 2022

चक्रवात के विषय में पूर्वानुमान !

                                   विषय : चक्रवात के विषय में पूर्वानुमान : सन 2022 (वैदिक) 

    सन 2022 के नवंबर महीने में चक्रवातों की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं | इस दृष्टि से संपूर्ण नवंबर का महीना विशेष कठिन है | 5 नवंबर 2022 से समुद्रीक्षेत्रों में चक्रवातों का निर्माण होना प्रारंभ होगा इसके बाद यह क्रम 30 नवंबर 2022 तक चलेगा | 6 से 10 नवंबर के बीच में समुद्र जल आंदोलित होकर चक्रवातों का निर्माण करेगा | उसके बाद अपनी गति और दिशा के हिसाब से चक्रवात कुछ देशों प्रदेशों में पहुँचेंगे | 21नवंबर से 26 नवंबर के बीच समुद्र तल से अत्यंत तीव्र हवाएँ प्रकट होंगी, जो सुदूर आकाश तक समुद्र जलों को उछालेंगी | जिससे बड़े चक्रवातों का जन्म होने की संभावना है |यही  चक्रवात कुछ समुद्र तटीय देशों प्रदेशों के लिए काफी हिंसक सिद्ध हो सकते हैं | 1दिसंबर 2022 से इस प्रकार का संकट कुछ कम होना प्रारंभ होगा और धीरे धीरे समाप्त होता चला जाएगा |

 

 

 

उसमें भी 24 अक्टूबर 2022 से वायु प्रदूषण बढ़ना प्रारंभ होगा !  27 से 31 अक्टूबर के बीच वायु प्रदूषण बढ़कर 60 प्रतिशत पहुँचेगा ! 1से 6 नवंबरके बीच वायु प्रदूषण कुछ कम होकर 50 प्रतिशत रहेगा |

 इसके बाद 7 नवंबर से 30 नवंबर तक वायु प्रदूषण अत्यंत तेजी से बढ़ते हुए अतिशीघ्र  100  प्रतिशत तकपहुँच जाएगा | इसमें भी 22 नवंबर से 27 नवंबर तक वायु प्रदूषण का सबसे अधिक भयावह स्वरूप होगा !यह 2022 \ 23 की  सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने का सर्वाधिक स्तर होगा | इस वर्ष वायु प्रदूषण बढ़कर बीते कुछ वर्षों का रिकार्ड तोड़ेगा ऐसी संभावना है |

   हमारे द्वारा किए जाने वाले वायु प्रदूषणसंबंधी अनुमानों पूर्वानुमानों में विशेष बात यह है कि इस अध्ययन की प्रक्रिया में धुआँ धूल जैसे प्रत्यक्ष कारणों को सम्मिलित नहीं किया गया है | इनका आधार विशुद्ध वैज्ञानिक है | उसी गणितीय पद्धति से इसे अनुसंधान पूर्वक पता लगाया जाता है जिससे सूर्य और चंद्र ग्रहण के विषय में बहुत पहले पूर्वानुमान लगा लिया जाता है | ग्रहण की तरह ही वायुप्रदूषण बढ़ने घटने के विषय में भी इस गणितीय पद्धति से हजारों वर्ष पहले अनुमान पूर्वानुमान लगाया जा सकता है |

    हमारे मत में पराली जलाने या उद्योगों वाहनों आदि से निकलने वाले धुआँ धूल जैसे प्रत्यक्ष कारणों के घटने बढ़ने के विषय में निश्चित मात्रा पता नहीं लगाई जा सकती है इसलिए इसके आधार पर वायुप्रदूषण बढ़ने के विषय में अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाना संभव ही नहीं है | ये तो पूर्वानुमान लगाने के नाम पर समय और पैसे की बर्बादी एवं वायुप्रदूषण के विषय में कुछ करते हुए दिखने की खाना पूर्ति मात्र है | ऐसे अनुसंधानों से न तो अभी तक समाज को कोई लाभ पहुँचाया जा सका है और न ही भविष्य के लिए ऐसी कोई आशा की जानी चाहिए |

            महोदय,

माननीय प्रधानमंत्री जी !

                            सादर नमस्कार 

बिषय :  विषय : चक्रवात के विषय में पूर्वानुमान : सन 2022 (वैदिक) 

    सन 2022 के नवंबर महीने में चक्रवातों की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं | इस दृष्टि से संपूर्ण नवंबर का महीना विशेष कठिन है | 5 नवंबर 2022 से समुद्रीक्षेत्रों में चक्रवातों का निर्माण होना प्रारंभ होगा इसके बाद यह क्रम 30 नवंबर 2022 तक चलेगा | 6 से 10 नवंबर के बीच में समुद्र जल आंदोलित होकर चक्रवातों का निर्माण करेगा | उसके बाद अपनी गति और दिशा के हिसाब से चक्रवात कुछ देशों प्रदेशों में पहुँचेंगे | 21नवंबर से 26 नवंबर के बीच समुद्र तल से अत्यंत तीव्र हवाएँ प्रकट होंगी, जो सुदूर आकाश तक समुद्र जलों को उछालेंगी | जिससे बड़े चक्रवातों का जन्म होने की संभावना है |यही  चक्रवात कुछ समुद्र तटीय देशों प्रदेशों के लिए काफी हिंसक सिद्ध हो सकते हैं | 1दिसंबर 2022 से इस प्रकार का संकट कुछ कम होना प्रारंभ होगा और धीरे धीरे समाप्त होता चला जाएगा |

                                                      निवेदक :

                                    -डॉ.शेष नारायण वाजपेयी

                                 A-7\41  कृष्णानगर -दिल्ली - 51 

                                  मोबाईल :   9811226983 

No comments:

Post a Comment