Sunday, May 11, 2014

" मदर्स डे" पर "सन्स" लोगों को शुभ कामनाएँ !

 मदर्स डे और मातृ दिवस में क्या अंतर है 

 

वर्ष में जो एक दिन हो  वो  -          मदर्स डे 

और जो  प्रतिदिन होता हो वो -  मातृ दिवस  

 

जो किसी को मनाया जाए अर्थात जबरदस्ती किसी पर थोपा जाए वो - मदर्स डे

और जो प्रसन्नता पूर्वक माना जाता हो वो  - मातृदिवस

 

अपने बच्चे से गिफ्ट पा कर प्रसन्न होने वाली -   मदर

अपने बच्चे को स्वस्थ पाकर प्रसन्न होने वाली -माता

                         

माँ  से थैंक यू कहलाने के शौकीन - डाटर   और   सन

किन्तु माँ से आशीर्वाद लेने के इच्छुक -पुत्रियाँ  और पुत्र


    भारत वर्ष  में तो मातृ दिवस ही चल पाता है मदर्स डे  तो माँ  को वर्ष में एक बार मिलकर हाय! हैलो ! करके और वर्ष भर पीछा छुड़ाने वाली बात है किन्तु प्रतिदिन  माना जाने वाला  तो मातृ दिवस ही  होता है ये हमारे यहाँ अनंत काल से मनाया जाता है यथा -

प्रात काल उठिके रघुनाथा । मात पिता गुरु नावहिं माथा ॥


अभिवादन  शीलस्य  नित्यं     वृद्धोपसेविनः । 

चत्वारि तस्य बर्द्धन्ते आयुर्विद्या यशोबलम् ॥

No comments:

Post a Comment